सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हे। यह आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उलब्ध करा रहे हे जो आप के आगामी परीक्षा के बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।
वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी?
Ans. बलिया
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
Ans. तराई क्षेत्र
उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है?
Ans. गंगा
उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है?
Ans. सरयू
उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं?
Ans. काली मृदा
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है?
Ans. लाख बहाशी पक्षी विहार
उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई?
Ans. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं?
Ans. गण्डक परियोजना
देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है?
Ans. 20%
उत्तर प्रदेश में किस स्थान का ‘दशहरी आम’ विश्व प्रसिद्ध है?
Ans. मलीहाबाद (लखनऊ)
उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है?
Ans. रबी
चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. सीमेण्ट उद्योग
उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है?
Ans. रायबरेली
उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया?
Ans. 1999 ई. में
उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है?
Ans. 4
उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया?
Ans. 1971 ई. में
उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है?
Ans. विधानपरिषद्
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं?
Ans. सुचेता कृपलानी
उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया?
Ans. चित्रकूट में
भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना?
Ans. 2001 में
चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?
Ans. मुजफ्फरनगर में
उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है?
Ans. गन्ना
राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है?
Ans. आगरा
मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी?
Ans. शूरसेन महाजनपद की
चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे?
Ans. इलाहाबाद में
गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है?
Ans. संगम
लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है?
Ans. मिर्जापुर-सोनभद्र
उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है?
Ans. सोनभद्र
उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है?
Ans. ललितपुर में
उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया?
Ans. वर्ष 1998 में
उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है?
Ans. जौ का
उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है?
Ans. बरेली
उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई?
Ans. 1982-83 ई. में
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है?
Ans. लखीमपुर (खीरी) में
‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
Ans. लखनऊ
‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है?
Ans. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है?
Ans. गोरखपुर नक्षत्रशाला
उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ?
Ans. अलका तोमर
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है?
Ans. लखनऊ
ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी?
Ans. नैनीताल
उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया?
Ans. 9 नवम्बर, 2001
उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति
उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है?
Ans. बिरहा
उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है?
Ans. हथकरघा उद्योग
विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है?
Ans. आठवाँ
उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं?
Ans. कोलडिहवा
वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था?
Ans. कानपुर में
वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है?
Ans. दो
प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है?
Ans. इटावा
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
Ans. 1
उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई?
Ans. नवाबगंज पक्षी विहार
हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया?
Ans. अलीगढ़ में
उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई?
Ans. 18 जून, 2001 से
उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है?
Ans. दशहरी और चौसा
अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है?
Ans. बरेली-इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं?
Ans. मेरठ
उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया?
Ans. वर्ष 2005-06 में
‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है?
Ans. फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है?
Ans. NH-7
‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है?
Ans. सड़कों के
उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम?
Ans. सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा
यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है?
Ans. आगरा-नोएडा
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है?
Ans. 1 नवम्बर
राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है?
Ans. मन्त्रिमण्डल
नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है?
Ans. कत्थक शैली
उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया?
Ans. वर्ष 1989 में
उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है?
Ans. 4
उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया?
Ans. वर्ष 1955-56 में
उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है?
Ans. कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है?
Ans. नरौरा