राजस्थान GK नोट्स

धौलपुर जिला {Dholpur District} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

1. महत्वपूर्ण तथ्य

  • धौलपुर जिले का कुल क्षेत्रफल = 3084 किमी²
  • धौलपुर जिले की जनसंख्या (2011) = 12,07,293
  • धौलपुर जिले का संभागीय मुख्यालय = भरतपुर

2. भौगोलिक स्थिति

  • भौगोलिक स्थिति: 26.7°N 77.9°E
  • धौलपुर वर्तमान नगर मूल नगर के उत्तर में बसा है। चंबल नदी की बाढ़ से बचने के लिये ऐसा किया गया।
  • धौलपुर जिला, 1982 में भरतपुर से अलग होकर जिला बना था

3. इतिहास

  • धौलपुर एक पुराने ऐतिहासिक शहर के रूप में जाना जाता है। धवल देवके शासन के बाद इस शहर का निर्माण किया गया। इस शहर का निर्माण होने के बाद इस जगह को धौलपुर के नाम से जाना जाने लग।
  • धौलपुर भूतपूर्व जाट रियासत है। धौलपुर से निकट राजा मुचुकुंद के नाम से प्रसिद्ध गुफ़ा है जो गंधमादन पहाड़ी के अंदर बताई जाती है।
  • 846 ईसवीं में यहां चौहान राज-वंश ने शासन किया था।
  • मूल रूप से यह नगर ग्याहरवीं शताब्दी में राजा धोलन देव ने बसाया था। पहले इसका नाम धवलपुर था, अपभ्रंश होकर इसका नाम धौलपुर में बदल गया।
  • धौलपुर में भरतपुर के जाट राज्यवंश की एक शाखा का राज्य था। भरतपुर के सर्वश्रेष्ठ शासक सूरजमल जाट की मृत्यु के समय (1764 ई.) धौलपुर भरतपुर राज्य ही में सम्मिलित था।
  • पहले धौलपुर सामंती राज्य का हिस्सा था, जो 1949 में राजस्थान प्रदेश का हिस्सा बन गया।

4. कला एवं संस्कृति

  • यह बृज, राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाले एक संभाग है ।
  • धौलपुर में सभी पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाये जाते हैं ।

5. शिक्षा

  • प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई अच्छी स्कूल हैं
  • धौलपुर में तकनिकी शिक्षा के लिए डिप्लोमा कॉलेज है

6. खनिज एवं कृषि

  • सभी प्रकार की कृषि यहाँ की जाती है
  • धौलपुर में उत्पादित प्रमुख फसलों में बाजरा , धान , गन्ना, गेहूं, जौ, दालों, लाल मिर्च हैं ।
  • बलुआ पत्थर यहाँ का प्रसिद्ध है
  • Rajasthan Explosives and Chemicals ltd, धौलपुर का एक प्रमुख औद्योगिक संस्थान है

7. प्रमुख स्थल

  • मंदिर चौपड़ा-महादेव: यह एक ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर में की गई वास्तुकला काफी खूबसूरत है।
  • मुचुकुन्द-सरोवर: मुचुकुंद सरोवर का नाम राजा मुचुकुन्द के नाम पर रखा गया। यह तालाव अत्यन्त प्राचीन है। राजा मुचुकुन्द सूर्य वंशके 24वें राजाथे।
  • चम्बल सफारी एवं बोटिंग

8. नदी एवं झीलें

  • नदी: चम्बल, गम्भीरी नदी
  • झील: तालाब ए शाही को की 40 KM दूर है

9. परिवहन और यातायात

  • धौलपुर नगर रेल मार्ग के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा है।
  • रेल मार्ग द्वारा धौलपुर से दिल्ली 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • सड़क मार्ग द्वारा भरतपुर से धौलपुर 113 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • सबसे नजदीकी एयरपोर्ट आगरा में है। आगरा से धौलपुर की दूरी 60 किलोमीटर है।

10. उद्योग और व्यापार

  • धौलपुर में रेलवे कार्यशाला तथा उद्योगों में हथकरघा-गलीचा बुनाई व कांच का सामान बनाने की इकाइयां शामिल हैं।
  • धौलपुर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है ।
  • धौलपुर का बलुआ, जो क्षेत्र में खनन किया जाता है प्रसिद्ध है और 1920 के दशक में राष्ट्रपति भवन और सचिवालय भवन, नई दिल्ली के निर्माण में इस्तेमाल किया गया था
DsGuruJi Homepage Click Here