राजस्थान GK नोट्स

दौसा जिला {Dausa District} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

1. महत्वपूर्ण तथ्य

  • दौसा जिले का कुल क्षेत्रफल = 2950 किमी²
  • दौसा जिले की जनसंख्या (2011) = 16,37,226
  • दौसा जिले का संभागीय मुख्यालय = जयपुर

2. भौगोलिक स्थिति

  • भौगोलिक स्थिति: 26.88°N 76.33°E
  • दौसा जयपुर से 54 किमी. की दूरी पर स्थित है।

3. इतिहास

  • दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा।
  • दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी। इसके बाद ही उन्होंने आमेर और बाद में जयपुर को अपना मुख्यालय बनाया।
  • 1562 में जब अकबर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जियारत को गए तब वे दौसा में रुके थे। दौसा में ऐतिहासिक महत्व के अनेक स्थान है जो यहाँ के प्राचीन साम्राज्य की याद दिलाते हैं

4. कला एवं संस्कृति

  • हैला ख्याल इस क्षेत्र की प्रमुख लोक कला है
  • यह राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाले एक संभाग है ।
  • दौसा में सभी पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाये जाते हैं ।
  • बसंत पंचमी एवं डोलची होली प्रमुख उत्सव है

5. शिक्षा

  • यहाँ राजस्थान विश्वविद्यालय से संलग्न अनैक महाविद्यालय हैं
  • प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई अच्छी स्कूल हैं
  • दौसा में तकनिकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा कॉलेज है

6. खनिज एवं कृषि

  • सभी प्रकार की कृषि यहाँ की जाती है
  • बलुआ पत्थर एवं उस पर नक्काशी यहाँ की प्रसिद्ध है

7. प्रमुख स्थल

  • मेहंदीपुर बालाजी: दौसा का प्रसिद्ध मन्दिर श्री मेहंदीपुर बालाजी घंटा मेहंदीपुर में स्थित है। हनुमान जी को समर्पित इस मंदिर का निर्माण श्रीराम गोस्वामी ने करवाया था।
  • नीलकंठ और पंच महादेव: दौसा को देवनगरी के नाम से भी जाना जाता है। दौसा के मंदिर में भगवान शिव के पांच रूप, सहजनाथ, सोमनाथ, गुप्तेश्‍वर और नीलकंठ, विराजमान हैं।
  • आभानेरी जिला मुख्यालय से लगभग 33 किमी की दूरी पर स्थित है। चाँद बावड़ी एवं हर्षत माता मंदिर महत्वपूर्ण स्थान हैं।

8. नदी एवं झीलें

  • बाणगंगा, मोरेल यहाँ की प्रमुख नदियां है

9. परिवहन और यातायात

  • दौसा नगर रेल मार्ग के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा है।
  • बीकानेर और आगरा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 11 दौसा ज़िले से होकर गुजरता है
  • सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर में है।
  • दिल्ली, जयपुर आदि से दौसा के लिए सीधी बस सेवा है।

10. उद्योग और व्यापार

  • सिकंदरा NH 11 से आगरा की ओर पर 25 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह बलुआ पत्थर पर नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है
DsGuruJi Homepage Click Here