Blog

14 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 14 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी के …………….. झील में प्रस्‍तावित वाटर एयरोड्रोम परियोजना (सी-प्लेन्स के अड्डे) को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रद कर दिया है?

इस एक क्‍वेश्‍चंन में कई सवाल बन जाते हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है? एयरोड्रम परियोजना क्‍या है? सी प्‍लेन्‍स के अड्डे कहां कहां बनाने का फैसला सरकार ने किया हुआ था? जिसमें से एक को एयपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रद कर दिया।

a. चिल्‍का झील
b. डल झील
c. गोविंद सागर झील
d. भीमताल झील
Answer: a. चिल्‍का झील       यह उड़ीसा में है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में सी-प्लेन उतारने के लिए अड्डे बनाने की मंजूरी दे दी थी।

सबसे पहले सी-प्लेन के अड्डे गुजरात के साबरमती, सरदार सरोवर बांध और ओडिशा की चिल्का झील में बनने थे।

इसके लिए एयरोड्रम बनाया जाना था। मतलब पानी में जहाज के उतरने के लिए सुविधाएं।

तो इनमें से चिल्‍का झील में इस योजना को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चिल्‍का झील में एयरोड्रम प्रोजेक्‍ट को रद कर दिया है। बाकि दो प्रोजेक्‍ट जारी रहेंगे।

सवाल है क्‍यों –
चिल्का विकास प्राधिकरण (सीडीए) के मुख्य कार्यकारी एस. नंदा का कहना है कि अगर यह परियोजना लागू होती तो इससे दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी के झील के पारिस्थितिकीतंत्र और आस-पास की मानव आबादी पर प्रतिकल असर पड़ने की आशंका थी।

विमानों के तेज आवाज से पक्षियों पर बहुत ही बुरा असर होता।

इस परियोजना का पर्यावरणविदों एवं सीडीए ने कड़ा विरोध किया था।

 

—————————————–
2. किस पूर्व भारतीय हॉकी कप्‍तान ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का फैसला किया है?

a. विकी प्रसाद
b. मनदीप मोर
c. सरदार सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सरदार सिंह

सरदार सिंह ने मीडिया से 12 सितंबर को कहा है। हालांकि वह कब से सन्‍यास लेंगे, इसके बारे में 13 सितंबर यानी आज प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान करेंगे।

सरदार सिंह ने भारत के लिए सीनियर टीम में शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में किया था।

32 वर्ष के इस खिलाड़ी ने देश के लिए 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 2008 से लेकर 2016 तक आठ वर्षों तक राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी संभाली।

———————————–
अगले कुछ करेंट अफेयर्स क्‍वेश्‍चंस कैबिनेट डिसीजन को लेकर है, जो बेहद इंपॉर्टेंट है।
—————————————–
3. केंद्र सरकार (आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति) ने रेलवे के ब्रॉड गेज मार्गों को कब तक 100 प्रतिशत विद्युतिकरण का लक्ष्‍य रखा है?

a. 2021-22
b. 2022-23
c. 2020-21
d. 2024-25
Answer: a. 2021-22

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 12 सितंबर को भारतीय रेल के विद्युतीकरण से वंचित शेष ब्रॉड गेज (बड़ी लाईन) मार्गों के विद्युतीकरण के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।

दरअसल, रेलवे की ब्रॉडगेज लाइनों के सभी ट्रंक रूट पहले से ही इलैक्ट्रिफाई हो चुके हैं लेकिन अभी भी कुछ जगह इलैक्ट्रिफाई ब्रॉडगेज लाइनों के मिसिंग लिंक हैं।

बचे हुए ब्रॉडगेज के 108 सेक्शन के कुल 13, 675 किलोमीटर (16,540 ट्रैक किमी) को इलैक्ट्रिफाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इस काम में 12,134.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विद्युतीकरण के बाद भारतीय रेल अपने ईंधन बिल में प्रति वर्ष 13,510 करोड़ रुपये की बचत करेगा और इससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

रेलवे का कहना है कि अभी रेलवे को सालाना 2.83 बिलियन लीटर डीजल की खपत करनी पड़ती है। लेकिन विद्युतीकरण के बाद यह खपत बेहद कम हो जाएगी।

—————————————–
4. किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाने मकसद से केंद्रीय कैबिनेट ने कौन सी नीति को मंजूरी दी है। इस योजना का पूरा नाम बताएं?

Answer: ‘पीएम आशा’ नीति (‘प्रधानमंत्री अन्‍नदाता आय संरक्षण अभियान’)

12 सितंबर को केंद्र सरकार ने किसानों से खरीद की नई नीति पर मुहर लगा दी है. इसके तहत तिलहन की खेती करने वाले किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) से कम कीमत मिलने पर सरकार इसकी भरपाई करेगी.

इस योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्यादा से ज्यादा किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जा सकेगी।

इसे लागू करने के लिए सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। इस नीति पर चालू खरीफ सीजन से ही अमल शुरू कर दिया जाएगा।

इसकी घोषणा वर्ष 2018 के केन्‍द्रीय बजट में की गई थी। अब इस योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है और अब लागू हो गई है।

क्‍या है ‘पीएम-आशा’ योजना के अंतर्गत –
– मूल्‍य समर्थन योजना (पीएसएस)
– मूल्‍य न्‍यूनता भुगतान योजना (पीडीपीएस)
– निजी खरीद एवं स्‍टॉकिस्‍ट पायलट योजना (पीपीपीएस)

—————————————–
5. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने कितने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) को राष्‍ट्रीय महत्‍व का दर्जा देने के लिए संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है?

a. 3
b. 2
c. 1
d. 4
Answer: d. 4

कैबिनेट ने 12 सितंबर को विजयवाड़ा (अमरावती), भोपाल, कुरूक्षेत्र और जोरहाट स्थित चार डिजाइन संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अधिनियम 2014 में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

विधेयक में एनआईडी विजयवाड़ा का बदलकर एनआईडी अमरावती करना भी शामिल है।

—————————————–
6. केंद्र सरकार (मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति) ने क्षमता विकास योजना की अवधि को कब तक बढ़ाने की मंजूरी दी है?

a. 2020-23
b. 2013-24
c. 2018-19
d. 2019-20
Answer: d. वित्‍त वर्ष 2019-20

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने क्षमता विकास योजना को 2,250 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 2017-18 से आगे 2019-20 की अवधि तक जारी रखने को अपनी मंजूरी दी।

यह योजना सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की केंद्रीय योजना है।

इस योजना का उद्देश्य नीति निर्माताओं और लोगों के लिए विश्वसनीय और समय पर सरकारी सांख्यिकी उपलब्ध कराने के लिए संरचनात्मक, तकनीकी और मानव संसाधन को मजबूत बनाना है।

—————————————–
7. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने यूएन इंटरैगेंसी टास्क फोर्स (यूएनआईएटीएफ) पुरस्कार भारत के किस व्‍यक्ति को देने की घोषणा की है?

a. मनोज झलानी
b. राजेश मोहनिया
c. सुरेंद्र अग्रवाल
d. अमरनाथ तिवारी
Answer: a. मनोज झलानी (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक (एनएचएम))

उन्‍हें गैर-संक्रमणीय बीमारियों (एनसीडी) की रोकथाम और नियंत्रण के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्‍मान 27 नवंबर को न्‍यूयार्क में दिया जाएगा।

—————————————–
8. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को 14वीं शताब्‍दी की खिड़की मस्जिद के संरक्षण के दौरान हाल ही में 254 मध्यकालीन सिक्के से भरा घड़ा मिला है, यह स्‍मारक (मस्जिद) कहां है?

a. आगरा
b. लखनऊ
c. पटना
d. दिल्‍ली
Answer: d. दिल्‍ली

पुरातत्वविदों का मानना है कि ये सिक्के सूरी साम्राज्य के समय के हैं, जो 16वीं सदी या उससे पहले की बात है।

सिक्के एक मिट्टी के घड़े में थे। सिक्कों पर दोनों तरफ अभिलेख हैं, संभवतः अरबी या फारसी भाषा में हैं। उनका क्या अर्थ है, यह अभी मालूम नहीं है।

—————————————–
9. अगस्‍त 2018 में खुदरा महंगाई दर घटकर 10 महीने के सबसे निचले स्‍तर पर आ गई। यह प्रतिशत पर रही?

a. 1.69%
b. 3.69%
c. 4.69%
d. 5.69%
Answer: b. 3.69%

इससे पहले जुलाई में खुदरा महंगाई दर 4.17 प्रतिशत थी। इस आंकड़े को 12 सितंबर को जारी किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर 3.41 फीसदी (अनंतिम) रही

शहरी क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर अगस्‍त, 2018 में 3.99 फीसदी

यह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित है।

—————————————–
10. जुलाई, 2018 में देश की औद्योगिक विकास दर कितना प्रतिशत रही।

a. 6.6 फीसदी
b. 5.6 फीसदी
c. 4.6 फीसदी
d. 3.6 फीसदी
Answer: a. 6.6 फीसदी

जुलाई, 2018 में औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) 125.8 अंक रहा, जो जुलाई, 2017 के मुकाबले 6.6 फीसदी ज्‍यादा है।

—————————————–
11. किस देश ने 10 सितंबर 2018 को अपनी राजधानी में फिलिस्तीन मिशन को बंद करने की घोषणा की?

a. संयुक्त राज्य अमरीका
b. रूस
c. चीन
d. श्रीलंका
Answer: a. संयुक्त राज्य अमरीका

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) ने 10 सितंबर 2018 को वाशिंगटन, डीसी में फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) कार्यालय को बंद करने की घोषणा की. पीएलओ, जो फिलीस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली मुख्य इकाई के रूप में कार्य करता है.

—————————————–
12. भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग के रूप में 14वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 16 से 29 सितंबर तक उत्‍तराखंड के चौबटिया में होगा, इस अभ्‍यास का नाम क्‍या है?

a. युद्ध अभ्यास 2018
b. शांति अभ्यास 2018
c. सफलता अभ्यास 2018
d. इंडो यूएस अभ्यास 2018
Answer: a. युद्ध अभ्यास 2018

दोनो देशो के सैन्य बल संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियान का संयुक्त रूप से अभ्यास करेंगे। दो सप्ताह के इस संयुक्त अभ्यास में अमेरिकी और भारतीय सेना के 350-350 जवान भाग लेंगे।

—————————————–
13. चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के मतपत्रों से किस विकल्प को हटाने की घोषणा की गई?

a. बीप की आवाज़
b. नोटा
c. लाल बत्ती
d. चुनाव चिन्ह
Answer: b. नोटा

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के मतपत्रों से ‘उपर्युक्त में से कोई भी नहीं’ (नोटा) विकल्प हटाने की घोषणा की.

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पहले ही दिया था। लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसे ऑफिशियली अनाउंस किया है।

—————————————–
14. नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (NGT) ने ठोस कचरे के निपटारे की निगरानी के लिए कितनी समितियों का गठन किया है?

a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
Answer: b. तीन

Apex monitoring committee – जस्टिस डीके जैन की अध्‍यक्षता में यह समिति राज्‍यों और क्षेत्रीय निगरानी समितियों को गाइडलाइन देगी।

Regional Monitoring Committee – यह कमेटी बायो मेडिकल कचरे और नगर निगम के ठोस कचरे के मिलावट को रोकने लेकर काम करेगी।

State level Committees – शहरी विकास विभाग के सचिव की अध्‍यक्षता में यह कमेटी होगी।

—————————————-
15. कोलकाता में इंजीनियरिंग और प्रबंधन विश्‍वविद्यालय (UEM) ने देश के आर्थिक सलाहकार परिषद (इकनॉमिक अडवाइजरी काउंसिल) के अध्‍यक्ष बिबेक देवरॉय को किस सम्‍मान से सम्‍मानित किया है?

a. ऑनोरिस कौसा (Honoris Causa)
b. पीएचडी
c. विद्वान सम्‍मान
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. ऑनोरिस कौसा (Honoris Causa)

—————————————–
16. रियल एस्‍टेट नियामक प्राधिकरण (Real Estate Regulatory Authority) की पहली क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्धाटन कहां किया गया?

a. पुणे
b. मुंबई
c. लखनऊ
d. दिल्‍ली
Answer: a. पुणे

—————————————–
17. बिम्‍सटेक सैन्‍य अभ्‍यास मिलेक्‍स-18 (MILEX-18) का पहला संस्‍करण कहां आयोजित किया गया है?

a. पुणे
b. दिल्‍ली
c. लखनऊ
d. पटना
Answer: a. पुणे

—————————————–
18. किस राज्‍य के सदार्मत अनिकुट और पेड्डा चेरुवु Sadarmatt anicut, Pedda Cheruvu सिंचाई टैंक विश्‍व विरासत सिंचाई संरचनाओं (World Heritage Irrigation Structures, WHIS) के रजिस्‍टर में जगह बनाने वाले भारत के पहले दो टैंक बने?

a. कर्नाटक
b. तेलंगाना
c. आंध्र प्रदेश
d. तमिलनाडु
Answer: b. तेलंगाना

1891 में फ्रांसीसी इंजीनियर जे जे ओट्ले द्वारा गोदावरी नदी में सदार्मट अनिकुत का निर्माण किया गया था। यह निर्मल जिले में श्रीराम सागर सिंचाई परियोजना के डाउनस्‍ट्रीम में मौजूद है।

पेडा चेरुवु सिंचाई टैंक चार सदी पहले डोमकोंडा संस्‍थान के शासकों द्वारा बनाया गया था। यह अभी भी कमरेड्डी शहर में पेयजल की आपूर्ति करता है।

——————————————
19. भारत और किस देश के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास (Nomadic Elephant 2018) शुरू हुआ?

a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. थाईलैंड
d. मंगोलिया
Answer: d. मंगोलिया

—————————————-
20. इसरो के किस ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान से 16 सितंबर को दो ब्रिट्रिश उपग्रह भेजेगा?

a. PSLV C-42
b. PSLV Mark-III
c. PSLV-GT9
d. PSLV-C-II
Answer: a. PSLV C-42

16 सितंबर 2018 को इसरो अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV C-42 से दो ब्रिट्रिश उपग्रह- नोवासार और एस 1-4 को धरती की कक्षा में स्थापित करेगा.

इसरो की यह पूर्ण रूप से व्यावसायिक उड़ान होगी। खास बात यह है कि इसके साथ कोई भी भारतीय उपग्रह नहीं भेजा जाएगा।

——————————————–

DsGuruJi Homepage Click Here