Downloads

राजस्थान की जलवायु नोट्स इन हिंदी

 

:विवरण बिंदु :-

  • राजस्थान का वार्षिक वर्षा का औसत 58 से.मी. या 57.51 से .मी. हैं
  • पच्छिमी राजस्थान में औसत वर्षा 313 मिमी हैं तो पूर्वी राजस्थान में औसत वर्षा 675 मिमी हैं
  • राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होती हैं
  • राजस्थान में लगभग 90% वर्षा जुलाई से सितम्बर के दौरान होती हैं

 

मुख्य जानकारी

वर्षा के आधार पर राजस्थान को पांच जलवायु प्रदेश में बांटा हैं

1.शुष्क जलवायु प्रदेश

क्षेत्र :- पच्छिमी राजस्थान 25 से.मी. वर्षा रेखा से पच्छिम में हैं यह क्षेत्र
जिले :-जैसलमेर, बाड़मेर, दक्षिणी गंगानगर तथा बीकानेर व जोधपुर का पश्चिमी भाग।
औसत वर्षा:- 0-20 सेमी.।
तापमान :- गर्मियों में 34℃ से 40℃ तक सर्दियों में 12℃ से 16℃ तक

2.अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश

क्षेत्र :- 25 सेमी वर्षा रेखा और 50 से मी वर्षा रेखा के बीच का क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी राजस्थान
जिले :-चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़,जोधपुर व बीकानेर का पूर्वी भाग तथा पाली, जालौर, सीकर,नागौर व झुझुनू का पश्चिमी भाग
औसत वर्षा:- 20-40 सेमी.।
तापमान :- गर्मियों में 30℃ से 36℃ तक सर्दियों में 10℃ से 17℃ तक

3.उपआर्द्र शुष्क जलवायु प्रदेश

क्षेत्र :- 50 सेमी वर्षा रेखा के पूर्व का क्षेत्र यानि अरावली पर्वतमाला का क्षेत्र
जिले :-अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा टोंक, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग।
औसत वर्षा – 40-60 सेमी
तापमान :- गर्मियों में 28℃ से 34℃ तक सर्दियों में 12℃ से 18℃ तक

4.आर्द्र जलवायु प्रदेश

क्षेत्र :- अरावली पर्वत माला के पूर्वी और मध्य दक्षिण पूर्वी क्षेत्र
जिले :-भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बुंदी, सवाईमाधोपुर, उ.पू. उदयपुर, द.पू. टोंक तथा चित्तौड़गढ़।
औसत वर्षा:- 60-80 सेमी.।
तापमान :- गर्मियों में 32℃ से 35℃ तक सर्दियों में 14℃ से 17℃ तक

5.अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश

क्षेत्र :- दक्षिण पूर्वी क्षेत्र हाडोती क्षेत्र और दक्षिण राजस्थान का बांसवाडा जिला तथा सिरोही का माउंट आबू क्षेत्र
जिले :- द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. उदयपुर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र।।
औसत वर्षा:- 80-120 सेमी.।
तापमान :- गर्मियों में 30℃ से 34℃ तक सर्दियों में 12℃ से 18℃ तक

[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/18H2C1c8UuZeqGXvqiKnMOhGXAt3YvHGp/preview” query=”” width=”640″ height=”480″ /]

 

DsGuruJi Homepage Click Here