Blog

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 14 मई से 20 मई 2018 तक

1.  हाल ही में किस विश्व प्रसिद्ध कंपनी ने ‘लूप’ परियोजना पर जानकारी साझा की?
a.    स्पेस एक्स
b.    बोम्बार्ड
c.    बोइंग
d.    टाटा
1. a. स्पेस एक्स

विवरण:  प्रसिद्ध स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में ‘लूप’ परियोजना पर जानकारी साझा की
2. पर्यावरण मंत्रालय ने समुद्री तटों तथा नदी किनारों की सफाई हेतु कितने दलों का गठन किया?
a.    08
b.    12
c.    19
d.    25

2. c. 19

विवरण: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 को ध्यान में रखते हुए समुद्री किनारों, नदी तटों और झीलों की सफाई के लिए 19 दलों का गठन किया है.
3. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में किस प्रकार के सिम को मंजूरी प्रदान की?
a.    स्काई-सिम
b.    एक्स-सिम
c.    अल्ट्रा-सिम
d.    ई-सिम

3. d. ई-सिम

विवरण: केंद्र सरकार ने देश में ई-सिम के उपयोग के लिए मंजूरी प्रदान की. इससे अब ग्राहकों को मोबाइल कंपनी बदलने पर नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
4.  हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    म्यांमार
d.    मलेशिया

4. d. मलेशिया

विवरण: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है. करोड़ों रुपए के घोटाले में रज्जाक को क्लीन चिट देने वाले अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटा दिया गया है.
5. डब्ल्यूएचओ ने 2023 तक खाद्य पदार्थों से ट्रांस फैट एसिड समाप्ति हेतु किस नाम से अभियान आरंभ किया?
a.    REPLACE
b.    TARGET
c.    AWAY
d.    BEST

5. a. REPLACE

विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘REPLACE’ (रिप्लेस) गाइड जारी की. इसका उद्देश्य वर्ष 2023 तक खाद्य पदार्थों में से ट्रांस फैट एसिड को समाप्त करना है.
6.  विश्व में सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट किस देश में विकसित किया गया है?
a.    चीन
b.    भारत
c.    रूस
d.    अमेरिका

6. a. रूस

विवरण: दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट चीन में विकसित किया गया है. यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, तथा इसके पंखों की लम्बाई 38.8 मीटर है.
7. हाल ही में किस देश ने भारत को समर्पित पहला निवेश फंड लॉन्च किया?
a.    चीन
b.    इज़राइल
c.    बांग्लादेश
d.    जापान

7. a. चीन

विवरण: चीन के एक सरकारी बैंक, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना,  ने भारत के लिए समर्पित देश का पहला सार्वजनिक निर्गम वाला निवेश फंड लांच किया है.
8. पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरी करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा कौन सा कार्यक्रम आरंभ किया गया है?
a.    पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम
b.    ग्रीन इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम
c.    माय इंडिया, ग्रीन इंडिया
d.    हरित कौशल विकास कार्यक्रम

8. d. हरित कौशल विकास कार्यक्रम

विवरण: पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरी करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हरित कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ किया गया है.
9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में कितने  बार 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 5
b. 2
c. 3
d. 4

9. a. 5

विवरण: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 5 बार 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
10. किस भारतीय निशानेबाज़ ने जर्मनी में आयोजित इंटरनैशनल शूटिंग कॉम्पिटीशन ऑफ हैनओवर में फाइनल मुकाबले में टाईब्रेकर में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता? 
a. अंकुर मित्तल
b. हिना सिद्धू
c. अभिनव बिंद्रा
d. रवि कुमार

10. b. हिना सिद्धू

विवरण: जर्मनी में आयोजित इंटरनैशनल शूटिंग कॉम्पिटीशन ऑफ हैनओवर में भारतीय निशानेबाज़ हिना सिद्धू ने फाइनल मुकाबले में टाईब्रेकर में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है.
11. आरबीआई ने एक आरटीआई के तहत किस बैंक के घोटाले से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. ऐक्सिस बैंक
c. बैंक ऑफ बड़ौदा
d. पंजाब नैशनल बैंक

11. d. पंजाब नैशनल बैंक

विवरण: आरबीआई ने एक आरटीआई के तहत पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्टों को साझा करने से इनकार कर दिया है.
12. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 मई 2018 को आईपीएल-11 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगा है?
a. 12 लाख रुपये
b. 10 लाख रुपये
c. 22 लाख रुपये
d. 02 लाख रुपये

12. a. 12 लाख रुपये

विवरण: मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को आईपीएल-11 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.
13. फिच ने भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष के दौरान कितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है?
a. 7.9%
b. 9.3%
c. 6.5%
d. 7.3%

13. d. 7.3%

विवरण: वैश्विक क्रेडिट रेंटिंग एजेंसी-फिच ने भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्तक वर्ष के दौरान 7.3 प्रतिशत और अगले वर्ष 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यरक्तत किया है.
14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश में तीन पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. पाकिस्तान

14. a. नेपाल

विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने काठमांडू में 11 मई 2018 को अरुण नदी पर बनने वाली अरुण तीन पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी.
15. रोहिणी एस मोहित ने एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप के पहले दिन 40 किलोग्राम भारवर्ग में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

15. b. स्वर्ण पदक

विवरण: लेबनान में चल रही एशियाई कैडेट जूडो चैम्पियनशिप के पहले दिन रोहिणी एस मोहित और तबाबी देवी थंजाम ने स्वर्ण पदक जीते.

DsGuruJi Homepage Click Here