Blog

Weekly Current Affairs Quiz in hindi 11 March to 17 March 2019

1. चुनाव आयोग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 कितने चरणों में कराये जायेंगे?
a.    सात
b.    आठ
c.    नौ
d.    दस

उत्तर: 1. a. सात
विवरण: चुनाव आयोग के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार देशभर में कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जायेंगे. चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है जबकि मतगणना 23 मई को होगी.

2. हाल ही में किस राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाले अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी मिल गई है?
a.    महाराष्ट्र
b.    तेलंगाना
c.    मध्य प्रदेश
d.    छत्तीसगढ़

उत्तर: 2. c. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है जिससे राज्य में अब कुल आरक्षण 63% हो गया है.

3. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने निम्नलिखित में से किस देश में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है?
a.    बोलीविया
b.    ब्राज़ील
c.    पेरू
d.    चिली

उत्तर: 3. d. चिली
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने चिली में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है.

4. अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कौन सा चुनाव चिन्ह दिया गया है?
a.    दीया
b.    टॉर्च
c.    पेड़
d.    किताब

उत्तर: 4. b. टॉर्च
विवरण: चुनाव आयोग ने अभिनेता-नेता कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिन्ह दिया है.

5. पुरातत्वविदों ने हाल ही में किस राज्य में करीब 5,000 साल पुराने कब्रगाह की खोज की है जिसमें 250 से ज़्यादा कब्रें हैं?
a.    गुजरात
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    पंजाब

उत्तर: 5. a. गुजरात
विवरण: पुरातत्वविदों ने कच्छ (गुजरात) में करीब 5,000 साल पुराने कब्रगाह की खोज की है जिसमें 250 से ज़्यादा कब्रें हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कब्रगाह हड़प्पा सभ्यता के समय की हो सकती है क्योंकि आकार में यह आयताकार है.

6.  भारत सहित 45 देशों ने किस विमान की सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है?
a.    बोइंग 737 मैक्स 8
b.    हरक्युलिस
c.    जेटस्ट्रीम 2
d.    लुफ्थांसा बायपोलर

उत्तर: 6. a. बोइंग 737 मैक्स 8
विवरण: इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत ने 12 मार्च 2019 को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया है. विश्व के लगभग 45 देशों द्वारा भी इस तरह का कदम उठाया गया है.

7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मिज़ोरम का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है?
a.    एम. सी. रंजन
b.    के. एच. नागराजन
c.    विवेक दहिया
d.    सी. लालसावता

उत्तर: 7. d. सी. लालसावता
विवरण: सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) सी लालसावता ने 11 मार्च 2019 को मिज़ोरम के नवगठित लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के तौर पर शपथ ग्रहण की. राज्यपाल जगदीश मुखी ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई.

8. हाल ही में किस संगठन युद्धकालीन दवाओं की श्रृंखला तैयार की है जिनसे सैनिक के अस्पताल पहुंचने तक जीवन रक्षा में लाभ हो सकता है?
a.    ISRO
b.    DRDO
c.    SIPRI
d.    UNICEF

उत्तर: 8. b. DRDO
विवरण: रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन ने हाल ही में युद्धकालीन दवाओं की श्रृंखला तैयार की है. इन दवाओं की सहायता से “गोल्डन ऑवर” को तब तक बढ़ाया जा सकता है जब तक सैनिक अस्पताल में नहीं पहुँच जाता.

9.  हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं ने केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में किस जीव की नई प्रजाति की खोज की है?
a.    छिपकली
b.    मेंढक
c.    सांप
d.    केकड़ा

उत्तर: 9. b. मेंढक
विवरण: भारतीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में मेंढक की नई प्रजाति का पता लगाया है. मेंढक की यह प्रजाति केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में एक अस्थायी पोखर में पाई गई है.

10. हाल ही में किस देश की सरकारी मुद्रण ईकाई ने स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ‘ब्लैक होल कॉइन’ जारी किया है?
a.    ब्रिटेन
b.    भारत
c.    स्वीडन
d.    यूएई

उत्तर: 10.  a. ब्रिटेन
विवरण: विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ब्रिटेन की रॉयल मिंट ने 50 पेंस का एक नया सिक्का जारी किया है. इस सिक्के को ‘ब्लैक होल सिक्का’ नाम दिया गया है. यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग की रिसर्च से प्रभावित है.

DsGuruJi Homepage Click Here