राजस्थान GK नोट्स

राजस्थान में परिवहन {Transport in Rajasthan} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

  • राजस्थान में सड़क, रेल एवं वायु तीनो प्रकार के परिवहन के साधन उपलब्ध हैं। राजस्थान की तटीय रेखा न होने के कारण राज्य में कोई बंदरगाह नही हैं।
  • राजस्थान में सड़कों की सर्वाधिक लम्बाई जोधपुर एंवम न्यूनतम धौलपुर में हैं। राजस्थान में सर्वाधिक लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-15 तथा सबसे छोटा 71B राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। राजस्थान में राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई वाला जिला जोधपुर हैं।
  • एशिया का मीटर गेज का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड फुलेरा जंक्शन हैं। पहली ब्रॉडगेज रेल बस सेवा 2 अक्टूबर 1994 को मेड़ता सिटी से मेड़ता रोड के बीच प्रारम्भ की गयी। भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष उदयपुर के पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में स्थित हैं।
  • राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जयपुर,जोधपुर,उदयपुर एंवम कोटा में स्थित हैं।
  • राजस्थान राज्य परिवहन निगम अपनी स्थापना वर्ष 1 अक्टूबर, 1964 से सतत सेवाए प्रदान कर रहा है ।राजस्थान राज्य परिवहन निगम की स्थापना सड़क परिवहन अधिनियम,1950 के अंतर्गत यात्रियों के समन्वित, वहनीय एवं सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करने के उद्देश्य से वर्तमान में 51 आगारों की 4536 बसों के माध्यम से 16 लाख से अधिक किलोमीटर प्रतिदिन संचालित करते हुए 9 लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
DsGuruJi Homepage Click Here