राजस्थान GK नोट्स

श्रीगंगानगर जिला {Sriganganagar District} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

1. महत्वपूर्ण तथ्य

  • श्रीगंगानगर जिले का कुल क्षेत्रफल = 7984 किमी²
  • श्रीगंगानगर जिले की जनसंख्या (2011) = 19,69,520
  • श्रीगंगानगर जिले का संभागीय मुख्यालय = बीकानेर

2. भौगोलिक स्थिति

  • भौगोलिक स्थिति: 29.92°N 73.88°E
  • श्रीगंगानगर ज़िले को “राजस्थान का पंजाब ” कहा जाता है इसका करण यहा पंजाबियो की बहुतायत है।
  • यह “राजस्थान का अन्नदाता ” जैसे नामो से भी मशहूर है।
  • गंगानगर की जलवायु बहुत गर्म है। गर्मी में तापमान 52 सेल्सियस पहुंचता है और शीतकालीन में -2 सेल्सियस के आसपास गिर जाता है।
  • राजस्थान में सर्वाधिक रेत के तूफान गंगानगर जिले में ही आते हैं।

3. इतिहास

  • श्रीगंगानगर ज़िले का नाम बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के नाम पर पड़ा है।
  • प्रारंभिक दशाब्दियों में यह अज्ञात ग्राम रहा। लेकिन गंगा-नहर सिंचाई परियोजना द्वारा क्षेत्र में कृषि का विकास होने के कारण इसकी जनसंख्या अधिक बढ़ गई है।
  • यहाँ 1945 में चीनी का कारखाना खोला गया। यहाँ एक औद्योगिक संस्थान की भी स्थापना हुई है।

4. कला एवं संस्कृति

  • यहाँ मारवाड़ एवं पंजाबी अंचल की एक अलग ही आभा है
  • यह पंजाबी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाला एक संभाग है ।

5. शिक्षा

  • यहाँ पर डिप्लोमा और अन्य सामान्य कॉलेज हैं।
  • प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई अच्छी स्कूल हैं

6. खनिज एवं कृषि

  • श्रीगंगानगर सर्वाधिक समुन्नत तथा सिंचित कृषिक्षेत्र होने के कारन प्रमुख व्यापारिक मंडी तथा यातायात केंद्र हो गया है।
  • यहाँ 1945 में चीनी का कारखाना खोला गया। यहाँ एक औद्योगिक संस्थान की भी स्थापना हुई है।

7. प्रमुख स्थल

  • कालीबंगा जो की सिंधु घाटी सभ्यता के लिए प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल है।
  • ऐतिहासिक गुरुद्वारा बूढ़ाजोहड़ एक प्रमुख गुरुद्वारा है

8. नदी एवं झीलें

  • एकमात्र नदी घग्गर है जिसका प्रवाह हनुमानगढ़ के पास ही रेत में समाप्तप्राय हो जाता है।
  • गंग नहर एवं इंदिरा गाँधी नहर जलस्त्रोत एवं सिंचाई की प्रमुख नहरें हैं

9. परिवहन और यातायात

  • दिल्ली, जयपुर, जोधपुर से बस-सेवा की सुविधा उपलब्ध है।
  • सबसे नजदीकी हवाई अड्डा अमृतसर एवं जोधपुर है।

10. उद्योग और व्यापार

  • श्री गंगानगर जिले में उद्योग कृषि पर आधारित हैं।
  • प्रमुख उद्योगों में शराब कारखाने, सरसों तेल मिल, गेहूं का आटा मिल एवं राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स हैं।
DsGuruJi Homepage Click Here