1. महत्वपूर्ण तथ्य
- सिरोही जिले का कुल क्षेत्रफल = 5136 किमी²
- सिरोही जिले की जनसंख्या (2011) = 10,37,185
- सिरोही जिले का संभागीय मुख्यालय = जोधपुर
2. भौगोलिक स्थिति
- भौगोलिक स्थिति: 24.88°N 72.86°E
- सिरोही नगर, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है।
- यह पहाड़ियों व चट्टानी शृंखलाओं के टूटकर गिरने से बने भूभाग पर स्थित है, जो सारवान पहाड़ियों की पश्चिमी ढलानों पर टिका है और कहा जाता है कि इसी पर इसका नाम पड़ा।
- सिरोही अरावली पर्वतमाला के बीच मे सिथत हे
3. इतिहास
- प्राचीनकाल में यह क्षेत्र आबुर्द प्रदेश के नाम से जाना जाता था और गुर्जर-मरू क्षेत्र का एक भाग था।
- सिरोही राजस्थान का पर्वतीय एवं सीमावर्ती जिला हैं। सुप्रसिद्ध इतिहासकार कर्नल टॉड के अनुसार सिरोही नगर का मूल नाम शिवपुरी था। 1405 में राव शोभा जी ने शिवपुरी शहर को बसाया था।
- 15वीं शताब्दी में स्थापित सिरोही भूतपूर्व सिरोही रियासत की राजधानी था, जिसका 1949 में मुम्बई राज्य में विलय हो गया
- 1950 में राजस्थान राज्य का हिस्सा बना।
4. कला एवं संस्कृति
- यहाँ मेवाड़ अंचल की एक अलग ही आभा है
- यह राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाला एक संभाग है ।
5. शिक्षा
- यहाँ पर डिप्लोमा और अन्य सामान्य कॉलेज हैं।
- प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई अच्छी स्कूल हैं
6. खनिज एवं कृषि
- सिरोही कृषि के साथ खनिज संसाधनों में समृद्ध क्षेत्र है| सिरोही में मक्का, दलहन, गेहूँ और तिलहन इस क्षेत्र की प्रमुख फ़सलें हैं।
- सिरोही में चूना-पत्थर, ग्रेनाइट और संगमरमर का खनन किया जाता है।
- सिरोही नगर एक कृषि बाज़ार और हस्तशिल्प-धातुकर्म का केंद्र है, जो चाक़ू, कटार व तलवार के निर्माण के लिए विख्यात है।
7. प्रमुख स्थल
- देलवाडा जैन मन्दिर
- पावापुरि जैन मन्दिर व गोउशाला
- सार्नेश्वर महादेव मन्दिर, सिरोही
- श्री सान्चिया माता मन्दिर, जावाल
- माउंट अबु
8. नदी एवं झीलें
- यह क्षेत्र पश्चिमी बनास और लूनी व सुकरी नदी की सहायक नदियों द्वारा अपवाहित होता है।
- बनास, बाँडी, सीपुर, जवाई एवं सुकड़ी यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं ।
- माउंट आबू स्थित “नक्की झील” एक प्रमुख झील है
9. परिवहन और यातायात
- दिल्ली, अहमदाबाद, अजमेर, जयपुर, जोधपुर से बस-सेवा की सुविधा उपलब्ध है।
- सबसे नजदीकी हवाई अड्डा उदयपुर है।
10. उद्योग और व्यापार
- सिरोही में चूना-पत्थर, ग्रेनाइट और संगमरमर का खनन किया जाता है।
- सिरोही नगर एक कृषि बाज़ार और हस्तशिल्प-धातुकर्म का केंद्र है, जो चाक़ू, कटार व तलवार के निर्माण के लिए विख्यात है।