Blog

दुनिया के सबसे गर्म 10 शहरों में राजस्थान के 3 शहर, बून्दी सबसे अव्वल

देशभर में गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले दिनों उत्तर भारत में आए तूफान के बाद पारे में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। तापमान में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है कि राजस्थान के 3 शहर दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए हैं।

एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में भारत के 9 शहर शामिल हैं। जिनमें से 3 राजस्थान के हैं। राजस्थान का बून्दी शहर 46.6 डिग्री तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर है। गंगानगर जिला 45.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहरों में 7वें नंबर है। जबकि चूरू जिला इस लिस्ट में 45.5 डिग्री तापमान के साथ 10वें नंबर पर है। 47.5 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर पाकिस्तान का नवाबशाह शहर है।

सबसे गर्म शहरों की सूची
1. नवाबशाह (पाक) – 47.5 डिग्री सेल्सियस
2. चंद्रपुर (भारत) – 46.6 डिग्री सेल्सियस
3. बूंदी (भारत) – 46.5 डिग्री सेल्सियस
4. नौगांव (भारत) – 46 डिग्री सेल्सियस
5. वर्धा (भारत) – 45.9 डिग्री सेल्सियस
6. खरगोन (भारत) – 45.8 डिग्री सेल्सियस
7. गंगानगर (भारत) – 45.7 डिग्री सेल्सियस
8. होशंगाबाद (भारत) – 45.7 डिग्री सेल्सियस
9. परभणी (भारत) – 45.6 डिग्री सेल्सियस
10. चूरू (भारत) – 45.5 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में पारा सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री ज्यादा बढ़ा है। जिसके चलते राजस्थान में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पारा 47-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मई और जून में राजधानी जयपुर में पारा 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीकानेर, चूरू सबसे ज्यादा गर्म शहर रहेंगे।

एक तरफ जहां जोधपुर के फलोदी में शनिवार को अधिकतम पारा 44.4 डिग्री पहुंच गया वहीं गंगानगर में 45.7 डिग्री और चूरू में 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का पारा 44.2 डिग्री रहा तो वहीं रात का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन और रात रही।

DsGuruJi HomepageClick Here