Current Affairs Hindi

Rajasthan Sports Awards राजस्थान खेल पुरस्कार 2017-18

  •  राजस्थान के विवान कपूर निशानेबाज ने मार्च 2018 में जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप 2018 में कांस्य पदक जीते।
  •  मार्च 2018 में दुबई में आयोजित 10वीं फाजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले राजस्थानी पैरा एथलीट सुंदरसिंह गुर्जर एवं संदीप मानसिंह है।
  •  जनवरी 2018 को सर्बिया में संपन्न सेवन नेशनल कप अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रदेश की महिला बॉक्सर अरुधंती चौधरी(कोटा) और ललिता(चुरू) है।
  • दिसंबर 2017 को तिरुवंतपुरम में संपन्न 61वी राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। राजस्थान की ओर से सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक जयपुर के दिव्यांश सिंह पवार ने जीते। जबकि अवनी लेखरा ने निशानेबाजी में 6 स्वर्ण पदी जीतें। वह प्रथम स्थान पर रही।
  •  दिसंबर 2017 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक स्वाति दूधवाल ने जीते। वह राजस्थान विश्वविद्यालय से संबंधित थी।
  •  8 जनवरी 2017 को मध्यप्रदेश के खंडवा में संपन्न राष्ट्रीय युथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार खिताब राजस्थान ने जीता है। परमजीत राव राजस्थान के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
  •  दिसंबर 2017 को जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के अजरुद्दीन पहलवान ने कांस्य पदक जीता।
  •  फरवरी 2018 के मध्य न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान के कमलेश नगरकोटि खिलाड़ी को शामिल किया गया।
  • अक्टूबर 2017 में गोवा में संपन्न राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश की साक्षी फोगट खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता
  •  दिसंबर 2017 में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान की कचनार चौधरी ने रजत पदक जीता
  • अगस्त 2017 को राजस्थान राज्य हैंडबाल संघ का अध्यक्ष रुपाराम को बनाया गया
  • बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा भारत में पहली बार जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग समिट में राहुल मेहंदीरत्ता को वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन और पैन एशियन बॉक्सिंग एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
  •  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 मार्च 2017 को राजस्थान राज्य को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार राज्य की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने ग्रहण किया।
  •  21 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के बीकानेर जिले को स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 13 अप्रैल 2017 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद्म पुरस्कारों में राज्य के पंडित विश्व मोहन भट्ट एवं राज्य तिलक गिताई को सम्मानित किया। पंडित विश्व मोहन भट्ट को मोहन वीणा के लिए पद्मभूषण और तिलक गिताई को कला एवं पेंटिंग क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।
  •  कांठल की प्रसिद्ध थेवाकला को एक बार फिर सम्मान मिला। प्रतापगढ़ के थेवा कलाकार विजय कुमार राज सोनी को उनकी कृति शाही सवारी को लेकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। थेवा कला को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाने का प्रथम बार प्रयास 1964 में विजयराज कुमार सोनी के पिता राम प्रसाद सोनी ने किया था।
  •  21 दिसंबर 2017 को राज्यपाल कल्याण सिंह ने डॉक्टर कमल कोठारी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार बंशीलाल कलाकार को प्रदान किया गया।
  •  प्रदेश के पंकज गहलोत को राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए जाने की घोषणा की।
  • वर्ष 2017-18 के लिए घोषित किए गए राजस्थान साहित्य अकादमी(उदयपुर) के वार्षिक पुरस्कारों में सर्वोच्च मीरा पुरस्कार दीप्ति कुलश्रेष्ठ को दिया गया। जोधपुर की दीप्ति कुलश्रेष्ठ को उनके उपन्यास “अंधे मोड़ से आगे” के लिए मीरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 25 जनवरी 2018 को केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए पद्म पुरस्कारों में प्रदेश के नारायणदास महाराज एवं रघुवीर सिंह को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुर के संत नारायण दास महाराज को अध्यात्म और सिरोही के रघुवीर सिंह को साहित्य एवं शिक्षा में।
  •  20 जनवरी 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली बार उल्लेखनीय योगदान करने वाली 112 प्रथम महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें से प्रदेश की छवि राजावत और मंजू दो महिलाएं सम्मानित हुई।
  • 🌿 राजस्थान की स्टार निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर राइफल इवेंट में रजत पदक जीता। (61वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में )
  • 4 अगस्त 2017 को वर्ष 2017 का वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान दीपक चौहान को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार जरूरतमंदों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए दिया जाता।
  • 26 मई 2017 को डिजिटल इंडिया समिट 2017 में राजस्थान राज्य को डिजिटल लीडर ऑफ ईयर 2017 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  •  29 अगस्त 2017 को पैरा एथलीट देवेंद्र झाझडिया(चुरू) को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
  •  भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के कोच राजस्थान के सागरमल धायल को वर्ष 2016 के द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • गजल सम्राट जगजीत सिंह की स्मृति में शुरू किया गया पहला जगत जगजीत सिंह सम्मान 3 फरवरी 2016 को इलै राजा जो दक्षिण के जाने वाली संगीतकार हैं। उन्हें प्रदान किया गया।
  •  30 मार्च 2016 को राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंजुल भार्गव को राजस्थान रत्न से सम्मानित किया गया। मंजुल भार्गव भारतीय मूल के कनाडाई अमेरिकन गणितज्ञ है।
  • 9 दिसंबर 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिल्प गुरु अवार्ड से इंदर सिंह कुदरत को सम्मानित किया गया। मीनाकारी के कार्य के लिए।
DsGuruJi HomepageClick Here