Blog

राजस्थान आर्थिक समीक्षा वर्ष 2017-18 Economic Review

  • राजस्थान आर्थिक समीक्षा वर्ष 2017-18
    Rajasthan Economic Review Year 2017-18
  1. मुंख्यमंत्री राजश्री योजना में बालिका के जन्म से कक्षा 12वीं तक 6 किश्तों में रू 50,000 का अनुदान (बालिका के पालन पोषण व शिक्षा के लिए) दिया जाता हैं।
  2. इस योजना के अन्तर्गत 1 जून, 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाएं वित्तीय लाभ हेतु पात्र है।
  3. सीएम हेल्प लाइन-टोल फ्री न. 181(राजस्थान सम्पर्क पोर्टल) का उपयोग, केन्द्रीयकृत परिवेदना निस्तारण (आमजन समस्याओं के निस्तारण के लिए) प्लेटफार्म के लिए किया जा रहा हैं।
  4. नये वैश्विक लक्ष्य जिन्हें संवहनीय विकास लक्ष्य के नाम से जाना जाता हैं, जनवरी 2016 से
  5. प्रभावी हो गये हैं एवं इन्हें वर्ष 2030 तक अर्जित किया जाना है, इनमें से कुछ लक्ष्यों को वर्ष 2020 तक अर्जित करना हैं।
  6. राजस्थान सरकार द्वारा संचालित भामाशाह योजना द्वारा रू12,500, करोड से अधिक राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तान्तरित किये जा चुके हैं।
  7. भामाशाह योजना के अन्तर्गत 31 दिसम्बर,2017 1.50 करोड से ज्यादा परिवारों एवं 5.52 करोड व्यक्तियों का नामांकन किया जा चुका हैं। विभिन्न नकद व गैर नकद योजनाओं के लाभ भामाशाह प्लेटफाॅर्म के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।
  8. भामाशाह योजना को वैधानिक संस्थागत व्यवस्था प्रदान करने हेतु राजस्थान विधानसभा द्वारा “राजस्थान भामाशाह (लोक कल्याणकारी प्रसुविधाओं का सीधा अन्तरण और सेवाओं का परिदान) अधिनियम, 2017 पारित किया गया हैं।
  9. राजस्थान में वर्तमान में 48,000 से अधिक ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से 350 से अधिक राजकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  10. ई-मित्र कियोस्क पर प्रतिमाह लगभग 40 लाख लेनदेन कर लगभग रू 400 करोड के राजस्व का संग्रहण किया जा रहा हैं।
  11. प्रशासनिक दृष्टि से राज्य में 7 सम्भाग, 33 जिले, 295 पंचायत समितियां, 9,891 ग्राम पंचायते एवं 43,264 आबाद ग्राम हैं।
  12. राजस्थान में वर्ष 2017-18 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार ,प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद अनुमान रू 8,40,263 करोड अनुमानित किए गए हेें।
  13. राजस्थान का सामान्य थोक मूल्य सूचकांक ;ॅच्प्द्ध का आधार वर्ष कौनसा हैं ? उत्तर-आधार वर्ष 1999-2000
  14. अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष कौनसा हैं उत्तर-आधार वर्ष 2011-12
  15. राज्य में सित.2017 तक कुल 6,957 बैंक कार्यालय/शाखाएं हैं, जिनमें से 4,340 राष्ट्रीयकृत बैंक (स्टेट बैंक आॅफइण्डिया एवं इसके सहयोगी बैंकों सहित), 1,498 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, 1,081 निजी क्षेत्र के बैंक, 6 विदेशी बैंक तथा 32 लघु वित्तीय बैंक हैं।
  16. राजस्थान में वर्तमान में उद्यमियों को इनपुट प्रदान करने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उद्योग विभाग के अधीन 36 जिला उद्योग केन्द्र एवं 8 उप केन्द्र कार्यरत हैं।
  17. राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाला शीर्षस्थ संगठन राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) हैं।
  18. राज्य में दिसम्बर 2017 तक ऊर्जा की अधिष्ठापित क्षमता 19,536.77 मेगावाट हो गई हैं।
  19. राज्य में दिसम्बर 2017 तक 2,258.50 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।
  20. राज्य में दिसम्बर 2017 तक पवन ऊर्जा में कुल 4,292.5 मेगावाट क्षमता स्थापित की जा चुकी हैं।
DsGuruJi Homepage Click Here