Blog

Rajasthan Current Affairs – June 2018

Table of Contents

भारत को उसका 37वां विश्व यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मिला

एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारत के ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स‘ को यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया। (इंसेबल्स स्थापत्य कला-विशिष्ट इमारतों या संरचनाओं के समूह को कहते हैं।) यह निर्णय 30 जून 2018 को बहरीन के मनामा में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में लिया गया। जैसी कि विश्व धरोहर समिति ने अनुशंसा की, भारत ने इंसेबल का नया नाम ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स’ स्वीकार कर लिया।
भारत यूनेस्को के संचालन गत दिशानिर्देशों में निर्धारित मानदंड (2) एवं (4) के तहत ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल‘ को विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित करवाने में सफल रहा है।
इससे मुंबई सिटी अहमदाबाद के बाद भारत में ऐसा दूसरा शहर बन गया है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित है।

यह इंसेम्बल निम्नांकित दो वास्तुशिल्पीय शैलियों से निर्मित्त है-

1. 19वीं सदी की 94 विक्टोरियन संरचनाओं (भवनों) का संग्रह –

इन भवनों में पुराना सचिवालय (1857-74), विश्वविद्यालय पुस्तकालय और कन्वेंशन हॉल (1874-78), बोम्बे हाई कोर्ट (1878),सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय (1872), वाटसन होटल (1869), डेविड सेसून पुस्तकालय (1870), एलफिंस्टन कॉलेज (1888) आदि शामिल है।

2. समुद्र तट के साथ 20वीं सदी के आर्ट डेको भवन।

ओवल मैदान के पश्चिम में आर्ट डेको शैली की इमारतों को 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में मेरिन ड्राइव पर बनाया गया था और यह समकालीन आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिव्यक्ति में बदलाव का प्रतीक था।
इसके अतिरिक्त, देश के 42 स्थल विश्व धरोहर की प्रायोगिक सूची में हैं और संस्कृति मंत्रालय प्रत्येक वर्ष यूनेस्को को नामांकन के लिए एक संपत्ति की अनुशंसा करता है।

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने जोधपुर आतिथ्य प्रबंधन संस्थान का उद्घाटन किया-

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोंस ने 30 जून 2018 को जोधपुर में आतिथ्य प्रबंधन संस्थान (nstitute of Hospitality Management) का उद्घाटन किया।
DsGuruJi HomepageClick Here