Blog

राजस्थान करंट अफेयर्स जनवरी से अक्टूबर 2019

Table of Contents

Q1. सकल राज्य मूल्य वर्द्धन (GSVA) स्थिर कीमतों (2011-12) पर कृषि का योगदान 2018-19 में कितना है?

Ans. 24.42%

Explaination

SGVA में निम्न क्षेत्रों का योगदान आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर
कृषि  –  24.42%
उद्योग  –  32.81%
सेवा क्षेत्र  –  42.77%
प्रचलित कीमतों पर –
कृषि  –  24.82%
उद्योग  –  30.19%
सेवा क्षेत्र  –  44.99%

Q2. राजस्थान के किस शहर में नई फल-सब्जी मण्डी खोलने की घोषणा 29 जुलाई, 2019 को की गई?

Ans. जमवारामगढ़ (जयपुर)

Q3. राजस्थान में कृषि उत्पादन सूचकांक का आधार वर्ष कौनसा नहीं है?

Ans. वर्ष 2011-12

Explaination

– राज्य में प्रमुख आधार वर्ष :-
1. थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष – 1999-2000
2. ओद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष – 2001
3. कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष – 1986 – 87
4. सामान्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष – 2012
5. राज्य की आय ज्ञात करने का आधार वर्ष – 2011-12
6. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आधार वर्ष 2011-12

Q4. राजस्थान में औद्योगिक श्रमिक सूचकांक केन्द्र किस जिले में नहीं है?

Ans. अलवर

Explaination

– देश में ओद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के कुल केन्द्र 78 है। जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक श्रम ब्यूरो, शिमला द्वारा तैयार किए जाते है। राजस्थान में कुल 3 केन्द्र है – जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा।

Q5.

राजस्थान की 31 मार्च, 2019 तक  विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है?

Ans. 21078MW

Q6. राजस्थान में नवीनतम् बाघ रिपोर्ट – 2018 के आधार पर कुल कितने बाघ है?

Ans. 69

Q7. नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 5वीं बैठक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किसने किया?

Ans. मुख्यमंत्री

Explaination

– नीति आयोग की बैठकें :-
1. प्रथम बैठक   : 8 फरवरी, 2015
2. द्वितीय बैठक  : 15 जुलाई, 2015
3. तृतीय बैठक   : 23 अप्रैल, 2017
4. चतुर्थ बैठक   : 17 जुलाई, 2018
5. पंचम् बैठक   : 15 जून, 2019

Q8. 5वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह कहाँ आयोजित किया गया?

Ans. अजमेर

Q10. राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा रसोई-2019 का आयोजन कहाँ किया गया?

Ans. जयपुर

Q11. राजस्थान के किस क्षेत्र में सितम्बर, 2018 में डायनासोर की मौजूदगी की जानकारी मिली है?

Ans. रावत भाटा

Q12. निम्नलिखित में से किस औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष किया है?

Ans. वर्ष 2001

Q13. चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई, 2019 को किया गया इस मिशन में राजस्थान से शामिल वैज्ञानिक थे?

Ans. मदन पटेल

Q14. राजस्थान की पहली महिला कॉमर्शियल पायलट जिन्होंने 26 जुलाई, 2019 को जयपुर एयरपोर्ट से बोइंग – 777 से उड़ान भरी?

Ans. पारुल शेखावत

Q15. 5वीं इंटरनेशनल रूकाउट मास्टर्स कॉम्पीटिशन का आयोजन 5 से 16 अगस्त, 2019 को कहाँ किया जायेगा?

Ans. जैसलमेर

Explaination

Q16. राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से किसे बर्खास्त किया गया? (29 जुलाई, 2019)

Ans. सी.पी. सिंह

Q17. राजस्थान की निशा कंवर जिन्होनें क्रोएशिया में आयोजित वर्ल्ड पेरा निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता ये राज्य में किस जिले में रहने वाली है? (30 जुलाई )

Ans. सीकर

Q18. ‘मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना’ के तहत् राज्य सरकार के द्वारा पशुपालकों को दुग्धसंकलन पर कितने रूपये प्रति लीटर की दर से बोनस दिया जायेगा?

Ans. 2 रु.

Explaination

– राज्य में कुल दुग्ध उत्पादन 22,427 हजार टन (2017-18 में)। दुग्ध उत्पादन में गत वर्ष की तुलना में 15.77 लाख टन की वृद्धि हुई है। राज्य में जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ 21-दुग्ध सहकारी समितियां 14,822 है।

Q19. राजस्थान के किस खिलाड़ी को भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम में 29 जुलाई, 2019 का शामिल किया? (एशिया कप – 2019)

Ans. आकाश सिंह

Explaination

– आकाश सिंह (भरतपुर) :- राजस्थान के गेंदबाज आकाश सिंह का एशिया कप में भाग लेने वाले भारतीय अण्डर 19 टीम में चयन किया गया इससे पहले इनका चयन अण्डर 16, व अण्डर 23 में भी किया जा चुका है।

Q20.

महात्मा गाँधी जीवन दर्शन संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जायेगा?

Ans. जयपुर

Q21. राजस्थान की 15वीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर किसे नियुक्त किया गया?

Ans. गुलाब चन्द कटारिया

Explaination

– विधानसभा में :-
अध्यक्ष  – सी. पी. जोशी
मुख्य सचेतक  – महेश जोशी
नेता प्रतिपक्ष  – गुलाब चंद कटारिया
उपनेता प्रतिपक्ष  – राजेन्द्र राठौड़
मुख्यमंत्री व सदन के नेता – अशोक गहलोत
जन लेखा समिति अध्यक्ष – गुलाब चंद कटारिया

Q22.
राजस्थान की मंत्रिपरिषद् में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या कितनी है? (मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित)

Ans. 15

Q23. राजस्थान की विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान पाने वाले प्रथम विधायक है?

Ans. शांतिलाल चपलोत

Q24. राज्य सरकार के द्वारा 2 अप्रैल, 2019 को किस गाँव को राजस्व गाँव का दर्जा दिया?

Ans. रामपुरा (पाली)

Q25. फैमिना मिस इण्डिया 2019 का ताज किसने जीता?

Ans. सुमन राव  : राजस्थान

Explaination

– मिस वर्ल्ड 2019 का आयोजन 7 दिसम्बर, 2019 को पटाया (थाईलैण्ड) भारत का प्रतिनिधित्व सुमन राव करेगी। सुमन राव राजस्थान के राजसमंद की रहनी वाली है।

Q26. विधानसभा चुनाव-2018 में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला कौनसा है?

Ans. जैसलमेर

Explaination

– राजस्थान में कुल मतदान प्रतिशत : 74.69%
– सर्वाधिक मतदान प्रतिशत :
1. जैसलमेर – 85.36%
2. हनुमानगढ़ – 83.39%
– सबसे कम मतदान प्रतिशत :
1. पाली – 65.31%
2. सवाईमाधोपुर – 68.07%

Q27. राजस्थान का वर्ष 2018-19 में कुल खाद्यान्न उत्पादन कितने लाख टन रहने का अनुमान है?

Ans. 218.29 लाख टन

Explaination

राजस्थान का कुल उत्पादन:-
खाद्यान्न –  218.29 लाख टन, 1.36%
दलहन –  40.97 लाख टन
तिलहन –  69.65 लाख टन

Q28. राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन 27 मार्च से 30 मार्च, 2019 को कहाँ आयोजित किया गया?

Ans. जयपुर

Explaination

– राजस्थान दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है।
– पर्यटन का स्लोगन – ‘पधारों म्हारे देश’।
– राजस्थान के पर्यटन मंत्री – विश्वेन्द्र सिंह

Q29. मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के अन्तर्गत पुरुषों को बेरोजगारी भत्ता कितना दिया जाएगा?

Ans. 3000 प्रति माह

Explaination

मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना :-
– राज्य सरकार की योजना,
– लागू – 1 फरवरी, 2019
– पुराना नाम – अक्षत योजना  (1 जुलाई, 2007)
– यह एक बेरोजगारी भत्ता योजना है।
– राजस्थान के मूलनिवासियों के लिए लागू।
– जिनकी आय 2 लाख या इससे कम है।
– परिवार के अधिकतम दो सदस्यों को लाभ।
– आयु सीमा – सामान्य 30 वर्ष, SC/ST – 35 वर्ष, योग्यता – स्नातक।
– पुरुषों को इस योजना में 3000 रु. प्रति माह, महिलाओं तथा विशेष योग्यजनों को 3500 रु. प्रति माह दिये जायेंगे।
– इस योजना की गाइडलाइन जून, 2019 में जारी की गयी।
– विवाहित महिला के लिए आवश्यक है कि उसका विवाह राजस्थान के मूल निवासी से हुआ हो।
– योजना के अन्तर्गत स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना जरूरी है।
– लाभ अधिकतम दो वर्ष की अवधि तक अथवा रोजगार पाने तक।

Q30. हाल ही में राजस्थान के किस खनिज को ग्लोबल हैरिटेज सूची में शामिल किया है?

Ans. मकराना मार्बल

Explaination

– इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलॉजिकल साइंस के द्वारा वर्ष 2019 में भारत की 20 जुलाई, 2019 को।
– मकराना मार्बल, भारत
– एल्पेड्रेट ग्रेनाइट, स्पेन
– बाथ स्टोन, स्पेन
– पिएट्रा सिरेना, इटली
– रोजा बीटा ग्रेनाइट, इटली

Q31. राजस्थान में कुल सड़कों की लम्बाई कितनी है?

Ans. 236572 km

Explaination

31 मार्च, 2019 में राज्य में सड़कों की लम्बाई –
– राष्ट्रीय राजमार्ग – 9079.10 किमी.
– राज्य राजमार्ग – 15543.60 किमी.
– जिला सड़कें – 8802.20 किमी.
– अन्य जिला सड़कें – 32175.41 किमी.
– ग्रामीण सड़कें – 170971.96 किमी.
– कुल योग – 236572.27 किमी.
– नोट : एक हजार से अधिक आबादी वाले गाँव 99.88% सड़कों से जोड़े जा चुके है, जबकि कुल 89.46% है।

Q32. राजस्थान में शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन फसली ऋण वितरण एवं ATM उद्घाटन समारोह का आयोजन 11 जुलाई, 2019 को कहाँ किया गया है?

Ans. जयपुर

Q33. राजस्थान लोकायुक्त व उप-लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2019 विधानसभा में कब पारित किया गया?

Ans. 8 जुलाई, 2019

Q34. राजस्थान में मेहरानगढ़ हादसे की जाँच के लिये किसकी अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया?

Ans. जसराज चौपड़ा

Explaination

– यह हादसा मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा मंदिर में भगदड़ 30 सितम्बर, 2008 को हुआ। इसमें 216 की जान गई। अक्टूबर 2008 में भाजपा सरकार द्वारा गठित आयोग जिसकी रिपोर्ट राजस्थान उच्च न्यायालय में 2 सितम्बर, 2019 को पेश की जानी प्रस्तावित है।

Q35. राजसथान मॉब लिचिंग से संरक्षण विधेयक – 2019 राज्य की विधानसभा में पेश किया गया ऐसा करने वाला राजस्थान देश का किस राज्य के बाद दूसरा राज्य बन गया?

Ans. मणिपुर

Q36. B.C.C.I. के डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबन्धित दवा के दोषी पाये गये, जिन्हें 30 जुलाई, 2019 को निलम्बित किया गया?

Ans. उपर्युक्त सभी

Q37. राजस्थान उच्च न्यायालय में 30 जुलाई, 2019 को राज्य में किस खनिज के दाने, चिप्स व गिट्टी को राज्य से बाहर भेजने पर रोक के मामले में सुनवाई की गई?

Ans. फेल्स्पार

Q38. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को सफल बनाने के लिए किसकी अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया?

Ans. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री

Explaination

– प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पाँच समितियों का गठन 14 जून, 2019 को किया गया है-
1. राज्य स्तरीय सलाहकार समिति।
अध्यक्ष – सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री।
2. राज्य संचालन सह मॉनिटरिंग समिति।
अध्यक्ष – मुख्य सचिव।
3. राज्य PMAGY अभिसरण समिति।
अध्यक्ष – प्रमुख शासन सचिव।
4. जिला स्तर पर PMAGY समिति।
अध्यक्ष – जिला कलेक्टर।
5. ग्राम PMAGY अभिसरण समिति।
अध्यक्ष – पंचायत का सरपंच।

Q39. वर्ष 2019 में 6 जुलाई को राजस्थान की किस धरोहर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है?

Ans. जयपुर

Q40. जयपुर फुट कृत्रिम अंग का हाल ही में समझौता किस देश की कम्पनी के साथ हुआ?

Ans. दक्षिण कोरिया

Q41. राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण पहली बार यू-ट्यूब पर कब से किया गया?

Ans. 28 जून, 2019

Q42. राजस्थान की विधानसभा में वह प्रोटेम स्पीकर जो राज्य के मुख्यमंत्री भी बने?

Ans. भैरोसिंह शेखावत

Q43. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का प्रारम्भ कब किया गया?

Ans. 2 जुलाई, 2018

Explaination

– प्रारम्भ – 2 जुलाई, 2018
– स्थान – दहमीकलां गाँव, जयपुर
– नारा – ‘सेहत का ग्लास, हर बच्चे के हाथ’।
– कक्षा 1 से 5 में 150ml दूध
– कक्षा 6 से 8 में 200ml दूध
– यह योजना सभी सरकारी विद्यालयों में प्रारम्भ की गई।
– प्रारम्भ में सप्ताह में तीन दिन दूध पिलाया जाता था।
– 1 सितम्बर, 2018 से सप्ताह में 6 दिन दूध पिलाया जाता है।

Q44. पंचायती राज में शैक्षणिक योग्याताओं को समाप्त करने के लिए पंचायती राज अधिनियम 1994 की किस धारा में संशोधन किया गया? (11 फरवरी को)

Aधारा 19(द)

Bधारा 19(ध)

Cधारा 19(न)

Ans. उपर्युक्त सभी

Q45. विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कुल कितने पैसे वार्षिक खर्च किए जाते हैं?

Ans. 2.25 करोड़

Q46. राजस्थान से निम्न में से केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् में कैबिनेट मंत्री कौन है?

Ans. गजेन्द्र सिंह शेखावत

Explaination

– 30 मई, 2019 को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में प्रधानमंत्री सहित कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें से 24 कैबिनेट मंत्री तथा 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 24 राज्य मंत्री। जिसमें से 6 महिला मंत्री, 3 कैबिनेट तथा राज्य मंत्री बनीं।
– राजस्थान से 3 मंत्री बने –
1. गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री
2. कैलाश चौधरी – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
3. अर्जुनराम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्री, भारी उद्योग राज्य मंत्री

Q47. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला का संसदीय क्षेत्र कौनसा है?

Ans. कोटा (बूँदी)

Q48. राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता कब हटाई गई?

Ans. 26 मई, 2019

Q49. 15वीं विधानसभा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के कितने विधायक है?

Ans. 73

Explaination

– कांग्रेस – 100 विधायक
– भारतीय जनता पार्टी – 73 विधायक
– भारतीय ट्राइबल पार्टी – 2 विधायक
– राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 3 विधायक
– हनुमान बेनिवाल व नरेन्द्र कुमार खीचड़ लोकसभा सदस्य बनने के कारण 4 जून, 2019 को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
– वर्तमान में मंडावा, झुंझुनूं व खींवसर, नागौर विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होना बाकी है।
– महिला विधायक – 24

Q50.राजस्थान में मनरेगा में वर्तमान में दैनिक मजदूरी दर कितनी है?

Ans. 199

Explaination
– राजस्थान में मनरेगा में मेट की मजदूरी 213 रु.।
– श्रमिक की मजदूरी 199 रु.।
– सर्वाधिक मजदूरी देने वाला राज्य
– हरियाणा – 284 रु.
– सबसे कम मजदूरी देने वाले राज्य
– बिहार, झारखण्ड – 171 रु.।

DsGuruJi HomepageClick Here