प्रदेश की गहलोत सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश कर रही है. बतौर राजस्थान के वित्त मंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट में कई बड़ी घोषणाएं की है. किसानों को बड़ी सौगातों के साथ साथ सीएम ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी भर्तियों की भी घोषणा की है.
सीएम ने कहा कि युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्याओं को दूर करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, जिसके चलते विभिन्न विभागों के 75000 पदों पर इस वर्ष भर्ती की जाएगी.
इन भर्तियों की हुई घोषणा:
—शिक्षा विभाग में 26 हजार पदों की भर्ती होगी
—एनर्जी में 9 हजार
—पीएचडी में 1400
—ग्रामीण विकास में 5 हजार पदों की भर्ती होगी
—4446 कृषि के अंदर
—750 आईटी में
—800 मेडिकल में
—15000 हायर एजुकेशन में
—1000 स्किल एंड एंप्लॉयमेंट में
—1500 फॉरेस्ट में
—1474 होम में
—4000 एनर्जी में
—9000 पीएचईडी में
—1400 पीडब्ल्यूडी में
—जेएनके 1305
—डब्ल्यू आर डी में 2000
—ग्रामीण विकास पंचायती राज में 5160
—ट्रांसपोर्ट में 104
—सोशल जस्टिस और एंपावरमेंट में 250
—वूमेन एंपावरमेंट में 300
—मेडिकल एजुकेशन में 269 पद