मप्र लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष-2019 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वर्ष आयोग की ओर से अलग-अलग 12 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा और साक्षात्कार का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। उम्मीदवार अयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।
सबसे पहले अप्रैल में राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा होगी। कैलेंडर में बताया गया है कि संबंधित परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा और इसके परिणाम कब आएंगे, मुख्य परीक्षा कब होगी और इसका परिणाम कब आएगा।
यह रहेगा शेड्यूल
परीक्षा का नाम | आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी करना | प्रारंभिक परीक्षा | प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | मुख्य प्ररीक्षा | मुख्य परीक्षा परिणाम | साक्षात्कार | अंतिम चयन परिणाम |
राज्य सेवा परीक्षा-2019 | जनवरी 2019 | अप्रेल 2019 | मई 2019 | जुलाई 2019 | अक्टूबर 2019 | नवंबर 2019 | दिसंबर 2019 |
राज्य वन सेवा परीक्षा | जनवरी 2019 | अप्रेल 2019 | मई 2019 | अगस्त 2019 | सितम्बर 2019 | अक्टूबर/ नवंबर 2019 | दिसंबर 2019 |
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा | फरवरी 2019 | मई 2019 | जुन 2019 | – | – | अगस्त 2019 | सितंबर 2019 |
सहायक भौमिकीविद | मार्च 2019 | मई 2019 | जुन 2019 | – | – | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 |
खनि अधिकारी | मार्च 2019 | मई 2019 | जुन 2019 | – | – | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 |
खनि निरीक्षक | मार्च 2019 | मई 2019 | जुन 2019 | – | – | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 |
सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग (क्षेत्र विस्तार) | मार्च 2019 | जून 2019 | जुलाई 2019 | – | – | अगस्त 2019 | सितंबर 2019 |
वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन) | मार्च 2019 | जून 2019 | जुलाई 2019 | – | – | अगस्त 2019 | सितंबर 2019 |
सहायक संचालक उद्यानिकी | मार्च 2019 | जून 2019 | जुलाई 2019 | – | – | अगस्त 2019 | सितंबर 2019 |
सहायक संचालक संवर्ग (समाजिक न्याय) | अप्रैल 2019 | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 | – | – | सितंबर 2019 | अक्टूबर 2019 |
सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग (संख्यिक) | अप्रैल 2019 | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 | – | – | सितंबर 2019 | अक्टूबर 2019 |
सहायक संचालक, मत्स्योद्ययोग (बैकलॉग) | अप्रैल 2019 | जुलाई 2019 | अगस्त 2019 | – | – | सितंबर 2019 | अक्टूबर 2019 |
राज्य सेवा परीक्षा-2019 और राज्य सेवा परीक्षा-2019 के लिए विज्ञप्ति जनवरी में जारी होगी और प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल में होगी। परिणाम मई में आएगा। राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा जुलाई व इसके परिणाम अक्टूबर में आएंगे। इसी तरह राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा अगस्त, परिणाम सितंबर और साक्षात्कार अक्टूबर-नवंबर में होंगे। इसके अलावा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा, सहायक भौमिकीविद्, खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग क्षेत्र विस्तार, वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक संवर्ग सामाजिक न्याय, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक मत्स्योद्योग के पदों पर भर्ती की जाएगी।
परीक्षा के लिए आवंटित होंगे शहर: आयोग की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा-2018 का आयोजन 17 जनवरी से किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी गुरुवार से परीक्षा के लिए आवंटित शहर के बारे में जान सकेंगे। अभ्यर्थी अपने पहले और दूसरे प्रश्नपत्र के लिए आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जान सकेंगे।
MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Leave a Comment