1. महत्वपूर्ण तथ्य
- जैसलमेर जिले का कुल क्षेत्रफल = 10,640 किमी²
- जैसलमेर जिले की जनसंख्या (2011) = 18,30,151
- जैसलमेर जिले का संभागीय मुख्यालय = जोधपुर
2. भौगोलिक स्थिति
- भौगोलिक स्थिति: 25.35°N 72.62°E
- जालौर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है।
- जालौर पूर्व मध्यकाल का एक महत्त्वपूर्ण स्थल रहा है।
- महर्षि जाबालि की तपोभूमि जालौर को पहले ‘जाबालिपुर’ के नाम से जाना जाता था।
3. इतिहास
- जालौर में सोनगरा चौहानों ने परमारों से जालौर को छीनकर अपनी राजधानी बनाया था।
- चौदहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में यहाँ का शासक कान्हड़देव था, जो एक शाक्तिशाली चौहान शासक था।
- सन 1305 ई. में कान्हड़देव ने तुर्की आक्रमण को विफल बनाया था। ऐसी मान्यता है कि तुर्कों (ख़िलजी) से कान्हड़देव का कई वर्षों तक संघर्ष चलता रहा और अंत में इसी संघर्ष में कान्हड़देव मारा गया। इस प्रकार जालौर पर ख़िलजी का अधिकार हो गया।
- कान्हड़देव की वीरता की गाथाएँ आज भी मारवाड़ के लोक जीवन में प्रतिध्वनित होती हैं।
4. कला एवं संस्कृति
- यह राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाले एक संभाग है ।
- जालौर में सभी पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाये जाते हैं ।
5. शिक्षा
- प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई स्कूल हैं
- तकनिकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा कॉलेज हैं
6. खनिज एवं कृषि
- यहाँ पर सभी प्रकार की फसलों की खेती की जाती है
- इसबग़ोल के उत्पादन में जालोर प्रमुख है
7. प्रमुख स्थल
- जालौर किला भारत के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक जालौर किले का निर्माण 10वीं शताब्दी में परमारों द्वारा कराया गया था। यह अद्भुत किला खड़ी पहाड़ी पर स्थित है।
- जहाज मंदिर एक जैन मंदिर है जो बिशनगढ़ से 5 किमी. दूर है। श्री शांतिनाथ प्रभु की प्रतिमा और परमात्मा का मार्ग पंचधातु से बनाया गया है।
- श्री स्वर्णगिरी तीर्थ जालौर शहर के पास स्वर्णगिरी पहाड़ी पर स्थित है। पद्मासन मुद्रा में बैठे भगवान महावीर यहां के मुख्य अराध्य देव हैं।
8. नदी एवं झीलें
- सुकड़ी नदी, जो की लूणी नदी की सहायक नदी है एक प्रमुख नदी है
9. परिवहन और यातायात
- नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर यहां से 140 किमी. दूर है।
- यह जिला उत्तरी रेलवे के ब्रोड गेज लाइन से जुड़ा हुआ है। बहुत से शहरों से यहां के लिए रेल चलती हैं।
- राष्ट्रीय राजमार्ग 15 इस जिले से होकर गुजरता है। सभी ब्लॉक मुख्यालय बस सेवा से जुड़े हुए
10. उद्योग और व्यापार
- इसबग़ोल के उत्पादन में जालोर प्रमुख है
- ग्रेनाइट एवं मार्बल यहाँ का प्रमुख उद्योग है