Current Affairs Hindi

भारतीय कृषि से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य और जानकारी

  • 1. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है ?
    ►- 51 प्रतिशत
  • 2. भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चारागाह है ?
    ►- 4 प्रतिशत
  • 3. वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है ?
    ►- 21 प्रतिशत
  • 4. बंजर भूमि तथा बिना उपयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है ?
    ►- 24 प्रतिशत
  • 5. नकदी फसल किसे कहते हैं ?
    ►- वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।
  • 6. रबी की फसल किसे कहते हैं ?
    ►- यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।
  • 7. खरीफ की फसल किसे कहते हैं ?
    ►- यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि ।
  • 8. जायद फसल का क्या अर्थ है ?
    ►- यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है । जैसे- राई, उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा इत्यादि ।
  • 9. झूम खेती क्या है ?
    ►- इसमें जंगलों को काटकर भूमि साफ की जाती है । इसके बाद इस भूमि पर खेती की जाती है । कुछ दिनों बाद भूमि की उर्वरता समाप्त हो जानने पर यह भूमि छोड़ दी जाती है । इस तरह की खेती पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाती है ।
  • 10. देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है ?
    ►- 15 प्रतिशत
  • 11. हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा ?
    ►- चावल और गेहूं ।
  • 12. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किन्हें जाता है ?
    ►- डॉ. एम एस स्वामीनाथन
  • 13. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी ?
    ►- 1967-1968 ई. ।
  • 14. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई ?
    ►- 1986 ई.
  • 15. भारत यूरिया के मामले में कितना आत्मनिर्भर है ?
    ►- 100 प्रतिशत
  • 16. किस उर्वरक का भारत पूरी तरह आयात करता है ?
    ►- पोटाशियम
  • 17. केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन है ?
    ►- जम्मू-कश्मीर
  • 18. भारत में सबसे अधिक रेशम कहां पैदा होता है ?
    ►- कर्नाटक
  • 19. प्राकृतिक रबड़ में भारत का कौन-सा अव्वल है ?
    ►- केरल (विश्व में चौथा स्थान)
  • 20. नासिक किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है ?
    ►- अंगूर
  • 21. काफी के उत्पादन के लिए भारत में कौन-सी जगह प्रसिद्ध है ?
    ►- कुर्ग (नीलगिरी की पहाड़ी)
  • 22. राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ?
    ►- नागपुर
  • 23. सबसे अधिक तंबाकू उत्पादित करने वाले राज्य कौन-से हैं ?
    ►- आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु
  • 24. विश्व में किसके उत्पादन में भारत का स्थान पहला है ?
    ►- आम, चीकू, खट्टा नींबू, केला, नारियल, काली मिर्च, अदरक, हल्दी ।
  • 25. सब्जियों और फलों के उत्पादने में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है ?
    ►- भारत (पहला स्थान चीन का है।)
  • 26. विश्व में चावल के उत्पादन में चीन के बाद किस देश का स्थान है ?
    ►- भारत
  • 27. कृषि ——————–विधियों के नाम
    ►-
    सेरीकल्चर—————रेशमकीट पालन
    एपिकल्चर—————मधुमक्खी पालन
    पिसीकल्चर—————मत्स्य पालन
    फ्लोरीकल्चर—————फूलों का उत्पादन
    विटीकल्चर—————अंगूर की खेती
    वर्मीकल्चर—————केंचुआ पालन
    पोमोकल्चर—————फलों का उत्पादन
    ओलेरीकल्चर—————सब्जियों का उत्पादन
    हॉर्टीकल्चर—————बागवानी
    एरोपोर्टिक—————हवा में पौधे को उगाना
    हाइड्रोपोनिक्स—————पानी में पौधों को उगाना
  • 28. कृषि क्रांतियां
    ►-
    हरित क्रांति—————खाद्यान्न उत्पादन
    श्वेत क्रांति—————दुग्ध उत्पादन
    नीली क्रांति—————मत्स्य उत्पादन
    भूरी क्रांति—————उर्वरक उत्पादन
    रजत क्रांति—————अंडा उत्पादन
    पीली क्रांति—————तिलहन उत्पादन
    कृष्ण क्रांति—————बायोडीजल उत्पादन
    लाल क्रांति—————टमाटर/मांस उत्पादन
    गुलाबी क्रांति—————झींगा मछली उत्पादन
    बादामी क्रांति—————मासाला उत्पादन
    सुनहरी क्रांति—————फल उत्पादन
    अमृत क्रांति—————नदी जोड़ो परियोजनाएं

भारत एक कृषि प्रधान देश है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है. 1960 के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया. भारत की खेती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:

  • (1) भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 फीसदी भाग पर कृषि, 4 फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग 21 फीसदी पर वन और 24 फीसदी बंजर और बिना उपयोग की है.
  • (2) देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है.
  •  (3) 2004-2005 में भारत के निर्यात में कृषि और सम्बंधित वस्तुओं कानुपात लगभग 40 फीसदी रहा.
  •  (4) विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. भारत में खाद्यान्नों के अंतर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के करीब 47 फीसदी भाग पर चावल की खेती की जाती है.
  •  (5) विश्व में गेंहू उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. देश की कुल कृषि योग्य जमीन के लगभग 15 फीसदी भाग पर गेंहू की खेती की जाती है.
  •  (6) देश में गेंहू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में पंजाब का प्रथम स्थान है.
  •  (7) हरित क्रांति(Green Revolution) का सबसे अधिक प्रभाव गेंहू और चावल की कृषि पर पड़ा है, परंतु चावल की तुलना गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई.
  •  (8) भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को जाता है. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967-1968 में हुई.
  •  (9) प्रथम हरित क्रांति के बाद 1983-1984 में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक अनाज उत्पादन, निवेश और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ.
  •  (10) तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 में हुई.
  •  (11) भारत विश्व में उर्वरक (फर्टिलाइजर) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है.
  •  (12) पोटाशियम फर्टिलाइजर का पूरी तरह आयात किया जाता है.
  •  (13) आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान पहला है.
  •  (14) फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है.

 

फसल

प्रमुख उत्पादक राज्य

1.

चावल

पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब

2.

गेंहू

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान

3.

ज्वार

महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान

4.

बाजरा

गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश

5.

दलहन

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश

6.

तिलहन

मध्य प्रदेशगुजरातउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा

7.

जौ

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब

8.

गन्ना

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब

9.

मूंगफली

गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

10.

चाय

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश

11.

कहवा

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र

12.

कपास

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश

13.

रबड़

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह

14.

पटसन

पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और उत्तर प्रदेश

15.

तम्बाकू

आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु

16

काली मिर्च

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी

17

हल्दी

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार

18

काजू

केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश

DsGuruJi HomepageClick Here