आज का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास | Today in History 27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • रूस और तुर्की ने 1713 में शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना 1789 में हुई थी।
  • दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना 1836 में हुई।
  • अमेरिकी शहर कैंटन में 1862 को हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
  • फिलिप प्राट ने 1888 में पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • बाल गंगाधर तिलक 1897 में पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  • प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने 1921 में इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
  • ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।
  • चीन के यांग जी और होआंग नदी में 1935 को आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
  • कार्टून चरित्र बग्स बनी 1940 में पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।
  • अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी 1962 को जेल में बंद।
  • चीन के तंगशान में 1976 को हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
  • प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 1982 में हुई।
  • आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने 1987 में टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
  • निशानेबाज जसपाल राणा ने 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • उक्रेन में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का 27 जुलाई को निधन हो गया। वे 100 साल के थे। वे कुछ दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।
  • रूसी प्रक्षेपण यान नेपर 2006 को ज़मीन पर गिरा।
  • ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को 2008 में नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का 1913 में जन्म हुआ था।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का 1940 में जन्म हुआ था।
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का 1969 में जन्म हुआ था।

27 जुलाई को हुए निधन

  • भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 1891 में हुआ।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 1933 में हुआ।
  • डा.भीमराव अम्बेडकर की पत्नि माता रमाबाई का निधन 1935 में हुआ।
  • हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 1944 में हुआ।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 1970 में हुआ।
  • एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन 1987 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन 1992में हुआ था।
  • माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का निधन 1999 में हुआ।
  • अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन 2003 में हुआ था।
  • जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 2006 में हुआ था।
  • पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईलमैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 2015 में हुआ था।
  • भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन 2016 में हुआ था।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस
DsGuruJi Homepage Click Here