आज का इतिहास

20 जून का इतिहास | Today in History

20 जून का इतिहास ( १0 जून हिस्ट्री )–Gets Here 20th June In Hindi Information About Historical Events  On Indian And World History  (TODAY IN HISTORY ) भारत और विश्व इतिहास में  महत्वपूर्ण एतिहासिक घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज यानी 20 जून की ऐसी ही महत्त्वपूर्ण घटनाओ के बारे में  जिन्हे जानकर आपका General Knowledge बढ़ेगा।  एकत्रित तथ्यो में  आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि शामिल है।

20 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 171वाँ (लीप वर्ष में 172 वाँ) दिन है। साल में अभी और 194 दिन बाकी हैं।
June 20 is the 171st day of the year (172nd in leap years) in the Gregorian calendar. There are 194 days remaining until the end of the year.

20th जून का इतिहास

20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया.
  • 1837 – विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं.
  • 1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
  • 1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
  • 1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
  • 1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
  • 1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1921 – चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने चार महीने की हड़ताल शुरू की।
  • 1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
  • 1976 -अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला.
  • 1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
  • 1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
  • 2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
  • 2002 – अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई.
  • 2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
  • 2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।

20 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1869 –  लक्ष्मणराव किर्लोस्कर, का जन्म आज ही के दिन हुआ था जो की भारतीय व्यापारी थे और उन्होंने किर्लोस्कर समूह (Kirloskar Group)की स्थापना की  थी
  • 1936 – सुषमा सेठ  भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1939 – भारतीय क्रिकेटर रमाकांत देसाई का जन्म आज ही के दिन हुआ था
  • 1949 – श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।
  • 1952 – विक्रम सेठ, भारतीय लेखक और कवि का जन्म आज ही के दिन हुआ था

20 जून को हुए निधन

  • सलीम अली (सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली) उनका निधन 20 जून 1987  को हुआ था वो एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। उन्हें “भारत के बर्डमैन” (Birdman of India)के रूप में जाना जाता है,

20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व शरणार्थी (रिफ्यूजी) दिवस – अन्तरराष्ट्रीय दिवस (World Refugee Day 20 June (International))
DsGuruJi Homepage Click Here