Current Affairs Hindi

अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है ? GK Booster

1. अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है ?

अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में विपक्षी पार्टियों द्वारा सरकार के खिलाफ लाया जाने वाला प्रस्ताव है | जब विपक्षी पार्टियों को लगता है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है या सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है | ऐसे में विपक्षी पार्टियाँ अविश्वास प्रस्ताव लाती हैं | यह केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है राज्यसभा में नही | अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए न्यूनतम 50 लोकसभा सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है | ऐसा होने पर पार्टी लोकसभा स्पीकर के पास प्रस्ताव ले जाती हैं | अगर स्पीकर से मंजूरी मिल जाती है तो 10 दिन के अंदर उसपर चर्चा करनी आवश्यक होती है | स्पीकर सदन में वोटिंग करा सकता है | अगर सरकार के विपक्ष में 50 % +1 वोट पड़ जाते हैं तो सरकार गिर जाती है | लोकसभा का स्पीकर तभी अपना मत देता है जब दोनों तरफ से बराबर मतदान हुआ हो। उस वक्त स्पीकर अपना वोट किसी भी एक पक्ष को देकर सरकार बना सकता है।

2.’चेटीचंड’’ त्यौहार मनाने के पीछे कि अवधारणा बताइए

‘’चेटीचंड’’ सिंधी समुदाय का त्योहार है | भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है | इस त्योहार से जुड़ी हुई किवंदती है कि चूंकि सिंधी समुदाय व्यापारिक वर्ग रहा है सो ये व्यापार के लिए जब जलमार्ग से गुजरते थे लूटपाट , समुंद्री घटनाओं से बचाने के लिए यात्रा के लिए जाते समय महिलाएं वरुण देवता की स्तुति करती थीं व तरह-तरह की मन्नते मांगती थीं। चूंकि भगवान झूलेलाल जल के देवता हैं अत: यह सिंधी लोग के आराध्य देव माने जाते हैं। जब पुरुष वर्ग सकुशल घर लौट आता था तब चेटीचंड को उत्सव के रूप में मनाया जाता था।

3.नवकलेवर त्यौहार किस राज्य से सम्बंधित है ?

नवकलेवर उड़ीसा स्थित पुरी के जगन्नाथ मंदिरों से जुड़ा एक प्राचीन उत्सव है जब भगवान जगन्नाथ, व् बलभद्र,  सुभद्रा और सुदर्शन की पुरानी मूर्तियों को बदलकर नयी मूर्तियाँ स्थापित की जातीं हैं।  नवकलेवर = नव+कलेवर, अर्थात जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन पुराना शरीर त्यागकर नया शरीर धारण करते हैं। परम्परानुसार नवकलेवर का कार्य तब किया जाता है जब आषाढ़ मास अधिकमास होता है। यह प्रायः 8 वर्ष बाद, 11 वर्ष बाद या 19 वर्ष बाद आता है। ये मूर्तियाँ एक विशेष प्रकार की नीम की लकड़ी से बनायीं जाती हैं जिसे ‘दारु ब्रह्म’ कहते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जुलाई 2015 से मनाए जाने वाले भगवान जगन्नाथ के नवकलेवर महोत्सव के अवसर पर 10 और 1000 रुपये के स्मारक सिक्के जारी किए.

4. हाल ही में “आफरीन’’ शहर खबरों में क्यूँ था?

आफरीन सीरिया का ‘कुर्द’ बाहुल्य शहर है | तुर्की समर्थित सेनाओं ने आफरीन शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। तुर्की के राष्‍ट्रपति रिचेप तैयप एर्दोआन ने फ्री सीरियन आर्मी के आफरीन शहर को अपने नियंत्रण में लेने की घोषणा की। कुर्द विद्रोहियों के कब्‍जे से आफरीन शहर को मुक्‍त कराने के लिए तुर्की के नेतृत्‍व में पिछले दो महीने से अभियान चलाया जा रहा था।

5. सातवीं “महिला विज्ञान कांग्रेस” का आयोजन कहाँ किया जा रहा है ?

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में 7 वें महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है | इंफाल के मणिपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 105वें भारतीय विज्ञान सम्मेलन के तीसरे दिन की पृष्ठभूमि में महिला विज्ञान सम्मेलन, 2018 का उद्घाटन किया गया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने महिलाओं के लिए विज्ञान सम्मेलन के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया.

6. केदारनाथ सिंहकिस क्षेत्र से सम्बंधित थे ?

केदारनाथ सिंह हिंदी के मशहूर साहित्यकार कवि थे | वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। केदारनाथ । पेट में इन्फेक्शन के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के बलिया में सन 1932 को उनका जन्म हुआ था | उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, जीवन भारती सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार और व्यास सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया। जमीन पक रही है, अभी बिल्कुल अभी, अकाल में सारस के अलावा कुछ और कविताएं उनके प्रमुख संग्रहों में शामिल हैं।

7.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष  क्या है ?

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या International Monetary Fund #IMF एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नज़र रखने का काम करती है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है। यह संगठन अन्तर्राष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करता है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है। इस संगठन के प्रबंध निदेशक डॉमनिक स्ट्रॉस है। आईएमएफ की स्थापना 1944 में की गई थी।  आईएमएफ के कुल 186 सदस्य देश हैं।आईएमएफ का उद्देश्य आर्थिक स्थिरता सुरक्षित करना, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, गरीबी कम करना, रोजगार को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सुविधाजनक बनाना है।

8.इन्डियन वेल्स ओपन/मास्टर्स किस देश से सम्बंधित खेल श्रृंखला है ?

इन्डियन वेल्स ओपन/मास्टर्स वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट है जो कि अमेरिका के केलिफोर्निया राज्य में हर वर्ष आयोजित किया जाता है |अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने इंडियन वेल्स के फाइनल में दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को  हरा दिया है | स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 2018 में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह इस साल लगातार 17 मैच जीत चुके थे। इससे पहले पोत्रो ने 2009 में फेडरर को यूएस ओपन के फाइनल में हराया था। 36 साल के फेडरर दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर वन खिलाड़ी हैं।

9. केविन पीटरसन किस खेल से सम्बंधित हैं ?

केविन पीटरसन इंग्लेंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं | केविन पीटरसन ने शनिवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया.. 37 साल के पीटरसन जनवरी 2014 से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए कुल 104 टेस्ट खेले और उनका अंतिम टेस्ट एशेज सीरीज का हिस्सा था, जिसमें इंग्लैंड को 0-5 से हार मिली थी. इसके बाद से पीटरसन हालांकि अलग-अलग घरेलू टी-20 लीग्स में खेलते रहे. वह तीन टेस्ट और 12 वनडे मैचों में इंग्लैंड के कप्तान रहे|

10. किन दो देशो के बीच ‘’वरुण ‘’ नामक नौसैनिक समुंद्री अभ्यास आयोजित किया जाता है ?

वरुण भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच  आयोजित द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास है | भारत और फ्रांस के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास‘ वरूण-18’ की शुरुआत अरब सागर में गोवा तट के पास हुई, जिसमें पनडुब्बी- रोधी, हवाई रक्षा और अलग- अलग रणनीतियों वाले अभ्यास भी शामिल होंगे| भारत और फ्रांस अपने- अपने सशस्त्र बलों के बीच अभियानों से जुड़े तालमेल की संभावनाएं तलाशेंगे और साझा वैश्विक खतरों को देखते हुए आपसी सहयोग बढ़ाएंगे| वरुण-18’ अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण- पश्चिमी हिंद महासागर सहित तीन समुद्री क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा. भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना मई 1993 के बाद से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किये जा रहे हैं | अप्रैल 2017 में फ्रांसीसी तट पर वरुण -17 आयोजित किया गया था.

DsGuruJi Homepage Click Here