Q1. भारत में सीमेंट उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन-सा है?
आंध्र प्रदेश
राजस्थान
मध्य प्रदेश
तमिलनाडु
Answers : राजस्थान
→ राजस्थान सांस्कृतिक रूप में समृद्ध होने के साथ-साथ खनिजों के मामले में भी समृद्ध रहा है और अब वह देश के औद्योगिक परिदृश्य में भी तेजी से उभर रहा है। राजस्थान के मुख्य उद्योग हैं: वस्त्र, ऊनी कपडे, चीनी, सीमेंट, काँच, सोडियम संयंत्र, ऑक्सीजन, वनस्पति, रंग, कीटनाशक, जस्ता, उर्वरक, रेल के डिब्बे, बॉल बियरिंग, पानी व बिजली के मीटर, टेलीविज़न सेट, सल्फ्यूरिक एसिड, सिंथेटिक धागे तथा तापरोधी ईंटें आदि।ध्यान देंविस्तार से पढ़ें:- राजस्थान
Q2. स्वतंत्रता से पूर्व कौन-सा भारतीय क्षेत्र “काला पानी” के नाम से जाना जाता था?
लक्षद्वीप द्वीप समूह
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
दीव
अलियाबेट व खदियाबेट
Answers : अंडमान निकोबार द्वीप समूह
Q3. निम्न में से कौन-सा हैदराबाद का जुड़वाँ नगर है?
निजामाबाद
सिकन्दराबाद
आसिफाबाद
आदिलाबाद
Answers : सिकन्दराबाद
Q4. भारत का एकमात्र शीत मरुस्थल कौन-सा है?
लद्दाख
पूर्वी कामेंग
लाचेन
चम्बा
Answers : लद्दाख
Q5. सुन्दरवन का डेल्टा कौन-सी नदी बनाती है?
गंगा
ब्रह्मपुत्र
गंगा-ब्रह्मपुत्र
नर्मदा-तापी
Answers : गंगा-ब्रह्मपुत्र
→ गंगा नदी, हरिद्वारभारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी गंगा, जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2,510 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई उत्तरांचल में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है, देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, जन जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें-: गंगा नदी
→ ब्रह्मपुत्र नदी, असम ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय में अपने उद्गम से लगभग 2,900 किलोमीटर बहकर यमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा नदी की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलती है और बाद में दोनों का मिश्रित जल बंगाल की खाड़ी में गिरता है। ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें-: ब्रह्मपुत्र नदी
Q6. भारत का प्रमाणित समय किस स्थान से निश्चित किया जाता है?
मुम्बई
दिल्ली
इलाहाबाद
कोयम्बटूर
Answers : इलाहाबाद
→ संगम, इलाहाबादएक प्राचीन किंवदन्ती के अनुसार प्रयाग का एक नाम इलाबास भी था जो मनु की पुत्री इला के नाम पर था। प्रयाग के निकट भुसी या प्रतिष्ठानपुर में चन्द्रवंशी राजाओं की राजधानी थी। इसका पहला राजा इला और बुध का पुत्र पुरुरवा एल हुआ। उसी ने अपनी राजधानी को इलाबास की संज्ञा दी जिसका रूपांतर अकबर के समय में इलाहाबाद हो गया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- इलाहाबाद
Q7. वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटती है, क्या कहलाती है?
भूमध्य रेखा
कर्क रेखा
मकर रेखा
इनमें से कोई नहीं
Answers : भूमध्य रेखा
Q8. वे दो प्रमुख नदियाँ कौन-सी है जो अमरकंटक पठार से निकलती है परंतु वे अलग-अलग दिशाओं में बहती है?
चम्बल और बेतवा
चम्बल और सोन
नर्मदा और सोन
नर्मदा और बेतवा
Answers : नर्मदा और सोन
→ नर्मदा नदी नर्मदा भारत के मध्यभाग में पूरब से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है, जो गंगा के समान पूजनीय है। महाकाल पर्वत के अमरकण्टक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। नर्मदा सर्वत्र पुण्यमयी नदी बताई गई है तथा इसके उद्भव से लेकर संगम तक दस करोड़ तीर्थ हैं। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- नर्मदा नदी
→ सोन नदी का उदगम मैकाल पर्वत के अमरकण्टक नामक पठारी भाग से है। इसे सोनभद्र के नाम से पुकारा जाता है। सोन नदी का एक अन्य नाम हिरण्यवाह भी है। यह नदी झारखण्ड के उत्तरी-पश्चिमी छोर पर सीमा का निर्माण करती है। यह पलामू की उत्तरी सीमा बनाती हुई प्रवाहित होती है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- सोन नदी
Q10. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
बेल्ट
गोरे
काले
समय पेटी
Answers : गोरे
Q11. निम्नलिखित नदियों में से कौन एक ‘विनाशक नदी’ कहलाती है?
नर्मदा
ताप्ती
कोसी
गंडक
Answers : कोसी
→ कोसी नदी कोसी नदी गंगा की सहायक नदी है, जो नेपाल के पहाड़ों से निकल कर नेपाल और बिहार में बहती हुई राजमहल (बिहार) के निकट गंगा में मिल जाती है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- कोसी नदी
Q12. ‘बादलों के फटने’ का क्या तात्पर्य है?
आकाश में बिखरे हुए बादलों की उपस्थिति
कृत्रिम वर्ष की क्रिया
मेघाच्छादि मौसम जिसमें एक लम्बे समय तक सामान्य वर्षा होती रहे
तड़ित झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा
Answers : तड़ित झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा
Q13. भारत में सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर निम्न में से किस स्थान से प्राप्त होता है?
जबलपुर
भरतपुर
मकराना
जैसलमेर
Answers : मकराना
Q14. निम्न में किसे ‘पर्वतों का पालना’ कहा जाता है?
महासागरीय भागों के
महाद्वीपीय भागों के
भूसन्नतियों को
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answers : भूसन्नतियों को
Q15. निम्न में से कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण नहीं है?
माउण्ट-अटना
माउण्ट-फ्यूजीयामा
माउण्ट-ब्लैक
माउण्ट किलिमंजारो पर्वत
Answers : माउण्ट-ब्लैक
Q16. आदम का पुल निम्न में से किन दो देशों के बीच स्थित है?
भारत एवं पाकिस्तान
भारत एवं बांग्लादेश
भारत एवं म्यान्मार
भारत एवं श्रीलंका
Answers : भारत एवं श्रीलंका
Q17. निम्न में से सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
अंटार्कटिका महाद्वीप
एशिया महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
Answers : ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
Q18. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र लौह क्षेत्र है?
सीवान क्षेत्र
झरिया क्षेत्र
कुंद्रेमुख क्षेत्र
सिंहभूम क्षेत्र
Answers : कुंद्रेमुख क्षेत्र
Q19. निम्न में से अरब सागर में गिरने वाली नदी कौन-सी है?
गोदावरी नदी
ताप्ती नदी
कृष्णा नदी
महानदी
Answers : ताप्ती नदी
→ ताप्ती नदीताप्ती नदी को ‘तापी नदी’ भी कहा जाता है। यह नदी मध्य भारत, दक्षिण-मध्य मध्य प्रदेश राज्य के मध्य दक्कन के पठार के ‘गाविलगढ़’ पहाड़ियों से निकलती है। यह पश्चिम की ओर सतपुड़ा पर्वतश्रेणी के दो पहाड़ों के बीच से होकर महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव पठार को पार करके गुजरात राज्य में सूरत के मैदान से होते हुए खंभात की खाड़ी में गिरती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 700 किलोमीटर है, और यह 65,300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपवाहित करती है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-ताप्ती नदी
Q20. निम्न एक में से कहाँ पर ‘जल विद्युत गृह’ स्थित है?
कोयना
नैवेली
काठगोदाम
ट्राम्बे
Answers : कोयना
21 ‘हल्दिया बंदरगाह’ से कौन-सी वस्तु आयात की जाती है?
मत्स्य
भारी मशीन उपकरण
इस्पात
पेट्रोलियम पदार्थ
Answers : पेट्रोलियम पदार्थ
22 माउण्ट एवरेस्ट पर्वत किन दो देशों की सीमा बनाता है?
नेपाल और चीन
सिक्किम और नेपाल
नेपाल और भूटान
भारत और पाकिस्तान
Answers : नेपाल और भूटान
→ मिथिला के शासक ‘नान्यदेव’ ने नेपाल पर अपनी नाममात्र की प्रभुता स्थापित कर ली। यक्षमल्ल ने मृत्यु के पूर्व ही राज्य का बंटवारा अपने पुत्रों और पुत्रियों में कर दिया था। इस विभाजन के फलस्वरूप नेपाल, ‘काठमांडू’ तथा ‘भातगाँव’ के दो परस्पर प्रतिद्वन्द्वि राज्यों में बँट गया। इन झगड़ों का लाभ उठाकर पश्चिमी हिमालय के प्रदेशों में बसने वाली गोरखा जाति ने 1768 ई. में नेपाल पर अधिकार कर लिया। शनैः शनैः गोरखाओं ने अपनी सैनिक शक्ति में बुद्धि कर नेपाल को एक शक्तिशाली राज्य बना दिया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-नेपाल
→ भारत और चीन के विदेशमंत्रियों ने भी क्रमशः जून, 2008 और सितंबर, 2008 में एक-दूसरे देश की यात्रा की। इन यात्राओं के दौरान ‘गुवान्झू’ और कोलकाता में नए महावाणिज्य दूतावासों का औपचारिक रूप से विमोचन किया गया। आपसी व्यापार 2008 में 51.8 अरब अमरीकी डॉलर पर पहुँच गया, जो दोनों प्रधानमंत्रियों द्वारा 2010 के लिए तय किए गए 60 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य के लक्ष्य के क़्ररीब है। रक्षा संबंधों के क्षेत्र में सहयोग और आदान-प्रदान भी जारी रहा। इसके अंतर्गत दिसंबर, 2008 में भारत में दूसरा सयुक्त सैन्य अभ्यास और दूसरी वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित की गई। भारत-चीन सीमा विवाद के बारे में 12 वें दौर के विचार-विमर्श के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की बैठक सितबंर, 2008 में हुई।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-चीन
23 सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) कहाँ से कहाँ तक है ?
कश्मीर से कन्याकुमारी तक
दिल्ली से कोलकाता तक
वाराणसी से कन्याकुमारी तक
दिल्ली से मुंबई तक
Answers : वाराणसी से कन्याकुमारी तक
→ गंगा नदी, वाराणसीगंगा नदी के तट पर बसे इस शहर को ही भगवान शिव ने पृथ्वी पर अपना स्थायी निवास बनाया था। यह भी माना जाता है कि वाराणसी का निर्माण सृष्टि रचना के प्रारम्भिक चरण में ही हुआ था। यह शहर प्रथम ज्योर्तिलिंग का भी शहर है। पुराणों में वाराणसी को ब्रह्मांड का केंद्र बताया गया है तथा यह भी कहा गया है, कि यहाँ के कण-कण में शिव निवास करते हैं। वाराणसी के लोगों के अनुसार, काशी के कण-कण में शिवशंकर हैं। इनके कहने का अर्थ यह है कि यहाँ के प्रत्येक पत्थर में शिव का निवास है। कहते हैं कि काशी शंकर भगवान के त्रिशूल पर टिकी है। – वाराणसी
→ कन्याकुमारी मंदिर, कन्याकुमारीयह स्थान एक खाड़ी, एक सागर और एक महासागर का मिलन बिंदु है। अपार जलराशि से घिरे इस स्थल के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिंद महासागर है। यहाँ आकर हर व्यक्ति को प्रकृति के अनंत स्वरूप के दर्शन होते हैं। सागर-त्रय के संगम की इस दिव्यभूमि पर माँ भगवती देवी कुमारी के रूप में विद्यमान हैं। इस पवित्र स्थान को एलेक्जेंड्रिया ऑफ़ ईस्ट की उपमा से विदेशी सैलानियों ने नवाजा है। यहाँ पहुंच कर लगता है मानो पूर्व में सभ्यता की शुरुआत यहीं से हुई होगी। अंग्रेज़ों ने इस स्थल को केप कोमोरिन कहा था। तिरुअनंतपुरम के बेहद निकट होने के कारण सामान्यत: समझा जाता है कि यह शहर केरल राज्य में स्थित है, लेकिन कन्याकुमारी वास्तव में तमिलनाडु राज्य का एक ख़ास पर्यटन स्थल है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- कन्याकुमारी
24 राजस्थान की ‘इंदिरा गाँधी नहर’ किस नदी से निकाली गयी है?
गंगा और यमुना से
सतलज से व्यास से
गंगा और सरस्वती से
वरुणा और असि से
Answers : सतलज से व्यास से
→ सतलुज नदी सतलुज उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है, जो ‘सदानीरा’ (हर मौसम में बहती है) है, और जिसकी लम्बाई पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में सबसे अधिक है। यह पाकिस्तान में होकर बहती है। ऋग्वेद के नदीसूक्त में इसे शुतुद्रि कहा गया है। वैदिक काल में सरस्वती नदी ‘शुतुद्रि’ में ही मिलती थी।-सतलुज नदी
→ व्यास नदी, मनाली व्यास नदी पंजाब हिमाचल प्रदेश में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। पंजाब की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। वाल्मीकि रामायण में अयोध्या के दूतों की केकय देश की यात्रा के प्रसंग में विपाशा (वैदिक नाम विपाश) को पार करने का उल्लेख है|- व्यास नदी
25 निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
लघु ज्वार-भाटा केवल अमावस को आते हैं।
बृहत ज्वार-भाटा पूर्णिमा को आते हैं।
खाड़ियों में ज्वार-भाटा नहीं आते।
भारत के पश्चिम तट में दिन में पाँच बार ज्वार-भाटा आते हैं।
Answers : बृहत ज्वार-भाटा पूर्णिमा को आते हैं।
→ सूर्य से चन्द्र का अन्तर जब 169° से 180° तक होता है, तब शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रहती है। पूर्णिमा पंचांग के अनुसार पंद्रहवीं और शुक्ल पक्ष की अन्तिम तिथि है। पूर्णिमा ही वह तिथि है, जब समुद्रीय ज्वार-भाटा अपने चरम पर होता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पूर्णिमा
26 भारत में जस्ते का अधिकतम उत्पादक क्षेत्र कौन-सा है?
बिहार
राजस्थान
उड़ीसा
उत्तर प्रदेश
Answers : राजस्थान
→ सिटी पैलेस, उदयपुरराजस्थान भारत का एक प्रान्त है। यहाँ की राजधानी जयपुर है। राजस्थान भारत गणराज्य के क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. (1,32,139 वर्ग मील) है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरूस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-राजस्थान
27 दूध का रंग हल्का पीला क्यों होता है?
कैरोटीन के कारण
वसा के कारण
प्रोटीन के कारण
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answers : कैरोटीन के कारण
28 निम्न में से किस फ़सल की कृषि मात्र उत्तरी गोलार्द्ध में ही सीमित है?
गन्ना
कपास
चाय
चुकन्दर
Answers : चुकन्दर
29 ‘पोटवार पठार’ निम्न में से किस देश में स्थित है?
वियतनाम
म्यांमार
भूटान
पाकिस्तान
Answers : पाकिस्तान
→ पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है। राजस्थान और गुजरात में भारत की सीमायें पाकिस्तान से मिलती हैं। भारत को अंग्रेज़ों से 1947 में स्वतंत्रता मिली। पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्र हुआ। भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त को मिली। पाकिस्तान ने 1948 और 1965 में भारत के साथ युद्ध किया। 1948 के युद्ध के समय भारत के प्रधानमंत्री नेहरू जी थे और 1965 के युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे। इन दोनों ही युद्धों में हार जीत का निर्णय नहीं हुआ और अंतर्राष्ट्रीय संधि के अंतर्गत संघर्ष विराम हुआ।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पाकिस्तान
30 अभी तक कौन-सी ‘पंचवर्षीय योजना’ पूरी तरह असफल रही है?
प्रथम योजना
द्वितीय योजना
तृतीय योजना
चतुर्थ योजना
Answers : तृतीय योजना