राजस्थान GK नोट्स

राजस्थान में भित्ति चित्र {Frescoes in Rajasthan} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

  • राजस्थान भित्ति चित्रों की दृष्टि से बहुत समृद्ध प्रदेश है।
  • भित्तिचित्र कला (Mural) सबसे पुरानी चित्रकला है।
  • प्रागैतिहासिक युग के ऐतिहासिक रिकॉर्ड में पहले मिट्टी के बर्तन बनाये जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने मिट्टी का प्रयोग दीवरों पर चित्र बनाने के लिये करने लगे।
  • भित्तिचित्र कला में दीवारों पर ज्यामितिक आकार, कलापूर्ण अभिप्राय, पारंपरिक आकल्पन, सहज बनावट और अनुकरणमूलक सरल आकृतियों में निहित स्वच्छंद आकल्पन, उन्मुक्त आवेग और रेखिक ऊर्जा, अनूठी ताजगी और चाक्षुष सौंदर्य सृष्टि करती है।
  • राजस्थान में भवन के मुख्य द्वार पर गणपती,द्वार के दोनों ओर भारी आकृतियाँ,अश्वारोही,लड़ते हुए हाथी,सेवक,दौड़ते ऊँट,रथ,घोड़े आदि देखे जाते है।
  • राजस्थान में भित्ति चित्रों को चिरकाल तक जीवित रखने के लिए एक विशेष आलेखन पद्धति है , जिसे आराइश कहते हैं।
DsGuruJi HomepageClick Here