Blog

Daily Talks #7 | 30 May 2019 | Daily Current Affairs For UPSC, RPSC SSC, RAILWAY In Hindi

Q1. हाल ही में मध्य प्रदेश के कौनसे शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ा गया?

  • A नीमच
  • B इन्दौर
  • C ओरछा
  • D सागर

Answer: ओरछा

Notes:

  • – मध्य प्रदेश के ओरछा शहर की वास्तुकला विरासत को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ा गया है।
  • – ओरछा शहर में बुंदेला राजवंशीय स्थापत्य शैली के साथ ऐतिहासिक स्थलों की बहुतायत है।
  • – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 15 अप्रैल, 2019 को ओरछा शहर की वास्तुकला को विश्व धरोहर में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
  • – ओरछा शहर, मध्य प्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र के निवारी जिले में बेतवा नदी के तट पर स्थित है।
  • – इसे 16वीं शताब्दी में बुंदेला वंश के राजा रूद्र प्रताप सिंह ने बनवाया था।
  • – यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची का उद्देश्य दुनिया की प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत की पहचान करना व उसकी रक्षा करना है।
  • – भारत में 37 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

Q2. हाल ही में निम्न में से किस बैंक के द्वारा ‘बैंक ऑन व्हील्स’ की सुविधा शुरू की गई है?

  • A RBI
  • B Axis Bank
  • C Indian Overseas Bank
  • D ICICI Bank

Answer: Indian Overseas Bank

Notes:

  • – इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा हाल ही में बैंक ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू की गई है।
  • – यह सुविधा विजयवाड़ा के अलावा तमिलनाडु और केरल के 14 जिलों में शुरू की गई है।
  • – इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य जिलों के चिन्हित स्थानों पर आसानी से डोर स्टेप बैंकिंग उपलब्ध कराना है।
  • – इस सुविधा के द्वारा ग्राहकों को खाता खोलने, पासबुक प्रिंटिंग और अन्य वित्तीय समावेशन जैसी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

Q3. हाल ही में निम्न में से किस भारतीय निशानेबाज ने म्युनिख में आयोजित चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?

  • A मनु भाकर
  • B राही सरनोबत
  • C हिना सिद्द्धु
  • D चिंकी यादव

Answer: राही सरनोबत

Notes:

  • – राही सरनोबत ने म्युनिख में आयोजित ISSF विश्व कप 2019 में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • – इस जीत के साथ राही सरनोबत ने 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में खुद का स्थान निश्चित किया।

Q4. पेमा खांडू को हाल ही में किस राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करने की घोषणा की गई है?

  • A आंध्र प्रदेश
  • B अरुणाचल प्रदेश
  • C सिक्किम
  • D इनमें से कोई नहीं

Answer: अरुणाचल प्रदेश

Notes:

  • – पेमा खांडू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।
  • – भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 60 सीटों में से 41 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया है।
  • – पेमा खांडू दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल बी. डी. मिश्रा शपथ दिलाएंगे।
  • – अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है।

Q5. हाल ही में आर्कटिक मार्ग खोलने के लिए नए परमाणु संचालित आइसब्रेकर किस देश द्वारा लॉन्च किए गए है?

  • A रूस
  • B जापान
  • C भारत
  • D चीन

Answer: रूस

Notes:

  • – रूस ने परमाणु संचालित आइसब्रेकर लॉन्च किया जो तिकड़ी में से एक है व पूरा होने पर यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली आइसब्रेकर होगा।
  • – इस जहाज को यूराल में बनाया गया व सेंट पीटर्सबर्ग में एक डॉकयार्ड से रवाना किया गया है।
  • – यह आर्कटिक की व्यावसायिक क्षमता में सुधार करेगा।
  • – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है।
  • – रूस की राजधानी मास्को व मुद्रा रूबल है।

Q6. भारतीय सेना के किस अधिकारी को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया?

  • A मनोज पांडे
  • B अभय कृष्णा
  • C कँवल कुमार
  • D शैलेष तिनैकर

Answer: शैलेष तिनैकर

Notes:

  • – संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय सेना के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शैलेष तिनैकर को हाल ही में दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया।
  • – यह दूसरा सबसे बड़ा शांति अभियान है।
  • – शैलेष तिनैकर वर्तमान कमांडर फ्रैंक कामांजी का स्थान लेंगे।
  • – UNMISS मिशन 2011 में जब दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त की, तब बनाया गया था।
  • – UNMISS का मुख्य उद्देश्य शांति व सुरक्षा को मजबूत करना तथा दक्षिण सूडान गणराज्य का विकास करना है।

Q7. मोहम्मद नशीद को किस देश के संसदीय अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है?

  • A मॉरीशस
  • B फिलीपिन्स
  • C मालदीव
  • D फिजी

Answer: मालदीव

Notes:

  • – मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को देश की संसद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • – मोहम्मद नशीद की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने 87 सदस्य वाली विधानसभा में बहुमत हासिल किया।
  • – मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह है।
  • – मालदीव की राजधानी माले व मुद्रा मालदीव रूफिया है।

Q8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक नेताओं को आमंत्रित किया, निम्न में से कौनसा देश बिस्मटेक में शामिल नहीं है?

  • A बांग्लादेश
  • B भूटान
  • C नेपाल
  • D चीन

Answer: चीन

Notes:

  • – 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में BIMSTEC प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।
  • – BIMSTEC बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम
  • – भारत के अतिरिक्त BIMSTEC में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाइलैण्ड और म्यांमार शामिल है।
  • – BIMSTEC को निमंत्रण सरकार की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के आधार पर केन्द्रित है।
  • – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री व मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

Q9. हाल ही में कौनसी कम्पनी ने पैन कार्ड जारी करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की?

  • A फ्रैण्डश्योरेंस
  • B वायरकार्ड
  • C बिलफ्रंट
  • D डेकिमो

Answer: वायरकार्ड

Notes:

  • – पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जर्मन पेमेंट्स कम्पनी ‘वायरकार्ड’ भारत के साथ काम करेगी।
  • – यह सौदा वायरकार्ड तथा स्टेट कम्पनी यूटीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एण्ड फाइनेंशियल सर्विसेज के बीच हुआ है।
  • – यह सौदा परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) कार्ड के वितरण को व्यापक बनाना चाहता है।
  • – जर्मन की राजधानी बर्लिन व मुद्रा यूरो है।

Q10. हाल ही में भारतीय वायुसेना के किस हैलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरी गई जिसकी सभी क्रू महिलायें थीं?

  • A Mi-17
  • B Mi-8
  • C CH-47 Chinook
  • D Dhruv

Answer: Mi-17

Notes:

  • – भारतीय वायुसेना के Mi-17 V5 हैलीकॉप्टर ने पहली बार सभी महिला क्रू के साथ उड़ान भरी।
  • – इस उड़ान में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कप्तान), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) ने हैलीकॉप्टर से उड़ान भरी।
DsGuruJi Homepage Click Here