Blog

Daily Talks #6 | 29 May 2019 | Daily Current Affairs For UPSC, RPSC SSC, RAILWAY In Hindi

Q1. हाल ही में प्रेम सिंह तमांग ने निम्न में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है?

  • A सिक्किम
  • B अरुणाचल प्रदेश
  • C असम
  • D नागालैण्ड

Answer: सिक्किम

Notes:

  • – सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह तमांग ने 27 मार्च, 2019 को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • – उन्हें पालजोर स्टेडियम में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शपथ दिलाई।
  • – श्री प्रेम सिंह वर्तमान में राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं है क्योंकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

Q2. श्री एल. वी. नवनीत को हाल ही में निम्न में किस लोकप्रिय अखबार के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?

  • A टाइम्स ऑफ इण्डिया
  • B द हिन्दू
  • C हिन्दुस्तान टाइम्स
  • D इंडियन एक्सप्रेस

Answer: द हिन्दू

Notes:

  • – एल. वी. नवनीत 1 जून, 2019 से वर्तमान सीईओ (Chief Executive Officer) एवं एम. डी. (Managing Director) राजीव सी. लोचन का कार्यकाल पूर्ण होने पर द हिन्दू के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • – श्री नवनीत ने 1998 से 2006 के बीच विज्ञापन एवं मार्केटिंग में एक वरिष्ठ पद पर इस संगठन में कार्य किया है।

Q3. हाल ही में निम्न में से किस राज्य ने भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम को प्रायोजित करने की घोषणा की है?

  • A ओडिशा
  • B केरल
  • C कर्नाटक
  • D तेलंगाना

Answer: ओडिशा

Notes:

  • – पुरुष एवं महिला दोनों भारतीय हॉकी टीमों को ओडिशा सरकार द्वारा प्रायोजित किया जाएगा।
  • – ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने नई दिल्ली में इसकी घोषणा की है।
  • – राज्य सरकार द्वारा पूरे पाँच वर्षों के लिए इस प्रायोजन की घोषणा की गई है।

Q4. हाल ही में स्विट्जरलैंड में आयोजित सेकिसुई ओपन निम्न में से किसने जीता है?

  • A सायरस पोनचा
  • B रमित टंडन
  • C महेश मंगाओकर
  • D रितविक भट्टाचार्य

Answer: महेश मंगाओकर

Notes:

  • – स्कवैश में, भारत के महेश मंगाओकर ने स्विट्जरलैंड के क्रिएन्स में सेकिसुई ओपन 2019 में दूसरी बाद जीत हासिल की।
  • – सेकिसुई ओपन प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (PSA) का चैलेंजर टूर इवेंट है।
  • – महेश ने स्पेन के बर्नट जागें को हराकर अपना 8वाँ PSA खिताब जीता।

Q5. DRDO ने हाल ही में निम्न में से कौनसी एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

  • A RISAT-2B
  • B पृथ्वी-2
  • C प्रहार
  • D आकाश-1 S

Answer: आकाश-1 S

Notes:

  • – डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने सोमवार को आकाश रक्षा-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • – पिछले दो दिनों में मिसाइल का यह दूसरा सफल परीक्षण है। यह स्वदेशी साधक के साथ लगे मिसाइल का एक नया संस्करण है।
  • – इस मिसाइल को 18 से 30 Km की दूरी से भेदने के लिए डिजाइन किया गया है।

Q6. हाल ही में सिरिल रामफोसा ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है?

  • A जापान
  • B दक्षिण अफ्रीका
  • C यूक्रेन
  • D इंडोनेशिया

Answer:  दक्षिण अफ्रीका

Notes:

  • – सिरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका में 1994 में रंगभेद समाप्त होने के बाद से देश के पाँचवे निर्वाचित राष्ट्रपति है।
  • – ये अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के प्रमुख है तथा छठे चुनाव में संसद द्वारा निर्विरोध चुने गए हैं।
  • – दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ – केपटाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफोन्टिन है।
  • – दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा रैंड है।

Q7. हाल ही में आयोजित मोनाको ग्रां प्री. का विजेता किसे घोषित किया गया है?

  • A वेरस्टैपेन
  • B सेबेस्टियनवेटल
  • C वाल्टेरी बोटास
  • D लुईस हैमिल्टन

Answer: लुईस हैमिल्टन

Notes:

  • – मोनाको ग्रां प्री के विजेता लुईस हैमिल्टन को मर्सिडीज द्वारा प्रायोजित किया गया है।
  • – रेडबुल के वेरस्टैपेन पाँच सैकण्ड की पैनल्टी के कारण चौथे स्थान पर, बोटास तीसरे व फरारी के सेबेस्टियन वेटल दूसरे स्थान पर रहे।
  • – मोनाको विश्व का दूसरा सबसे छोटा देश है। यह दक्षिण पश्चिम यूरोप में स्थित है।
  • – मोनाको की राजधानी मॉण्टे कार्लो है।
  • – लुईस हैमिल्टन इंग्लैण्ड का निवासी है।

Q8. ISSF विश्व कप में हाल ही में आयोजित महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता?

  • A वांग लुयाओ
  • B जू होंग
  • C अपूर्वी चंदेला
  • D किम जी हेओन

Answer: अपूर्वी चंदेला

Notes:

  • – इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) के वर्ष के तीसरे विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत की अपूर्वी चंदेला ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • – यह अपूर्वी चंदेला के केरियर का चौथा IFFS पदक था। उन्होंने चीन की वांग लुयाओ को हराया।
  • – ISSF विश्व कप जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित किए गए हैं।
  • – जर्मनी की राजधानी बर्लिन व मुद्रा यूरो है।

Q9. हाल ही में यू एन – हैबिटेट असेंबली के कार्यकारी बोर्ड के लिए कौनसे देश को चुना गया है?

  • A भारत
  • B श्रीलंका
  • C अफ्रीका
  • D सूडान

Answer:  भारत

Notes:

  • – यू एन हैबिटेट असेंबली को आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा घोषित किया गया है।
  • – भारत को नैरोबी में आयोजित पहली यू एन हैबिटेट असेंबली के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है।
  • – इसका विशेष विषय ‘Innovation for better quality of life in cities and communities’ है।
  • – UN हैबिटेट असेंबली का मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में स्थित है।
  • – केन्या की राजधानी नैरोबी व मुद्रा केन्याई शिलांग है।

Q10. अदानी पोर्ट्स एण्ड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) भारत के बाहर अपना पहला कंटेनर कहाँ स्थापित करेगा?

  • A शंघाई
  • B नेपाल
  • C श्रीलंका
  • D म्यांमार

Answer: म्यांमार

Notes:

  • – APSEZ भारत का सबसे बड़ा निजी मल्टीपोर्ट ऑपरेटर है।
  • – यह म्यांमार में भारत से बाहर अपना पहला कंटेनर टर्मिनल 2000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर स्थापित करेगा।
  • – यह भारत के बाहर कंटेनर टर्मिनल स्थापित करने वाली पहली भारतीय कम्पनी बन जाएगी।
  • – बीओटी / लीज एग्रीमेंट पर 50 साल के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं व परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया गया है।
  • – म्यांमार की राजधानी नेपिटॉ व मुद्रा म्यांमार कयात है।
DsGuruJi Homepage Click Here