Q1. हाल ही में केन्द्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में निम्न में से किसकी नियुक्ति को मंजूरी दी है?
- A जस्टिस जी. एस. सिस्टानी
- B जस्टिस हिमा कोहली
- C जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल
- D जस्टिस डी. एन. पटेल
Answer: जस्टिस डी. एन. पटेल
Notes:
- – केन्द्र द्वारा जस्टिस डी. एन. पटेल की दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।- जस्टिस डी. एन. पटेल वर्तमान मुख्य न्यायाधीश श्री राजेन्द्र मेनन का कार्यभार संभालेंगे जो कि 6 जून 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।
- – श्री डी. एन. पटेल वर्तमान में झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत है।
Q2. हाल ही में NASA ने कितने छुपे हुए ग्रहों की खोज की है?
- A 18
- B 16
- C 17
- D 15
Answer: 18
Notes:
- – जर्मन वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से बाहर पृथ्वी के आकार के 18 नए ग्रहों की खोज की है।- इस खोज में वैज्ञानिकों ने नासा के केपलर टेलीस्कोप डेटा के एक हिस्से का पुन: विश्लेषण किया जो कि उनके द्वारा विकसित नई विधि का उपयोग कर रहा है।
- – एक अनुमान के अनुसार इस विधि की सहायता से पूरे केपलर डेटा सेट से 100 से अधिक एक्सोप्लैनेट खोजों को जन्म दे सकती है।
Q3. रेम्या हरिदास हाल ही में किस राज्य से संसद के लिए निर्वाचित हुई है?
- Aओडिशा
- Bकर्नाटक
- Cकेरल
- Dआंध्र प्रदेश
Answer: केरल
Notes:
- – रेम्या हरिदास हाल ही में केरल से संसद के लिए निर्वाचित हुई है।- वे केरल से निर्वाचित दूसरी दलित महिला सांसद बनी हैं।
- – वे 2010 में आयोजित आगामी नेताओं की खोज में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों में से एक थी।
Q4. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हाल ही में निम्न में से किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A ICAR
- B MoEF
- C MHRD
- D IRFC
Answer: IRFC
Notes:
- – ADB ने हाल ही में IRFC (भारतीय रेलवे वित्त विभाग) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।- रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण परियोजना के लिए एक व्यापक आधुनिकीकरण कार्यक्रम के भाग के रूप में 750 मिलियन डॉलर दीर्घकालिक वित्त पोषण प्रदान करेगा।
- – यह ऋण अब तक का सबसे बड़ा एकल-संप्रभु ऋण है।
Q5. हाल ही में सेतु FC ने निम्न में से किस टीम को हराकर अपनी पहली महिला लीग ट्रॉफी जीती है?
- A FC कोल्हापुर सिटी
- B पंजिम फुटबॉलर्स
- C मणिपुर पुलिस
- D बड़ौदा फुटबॉल एकेडमी
Answer: मणिपुर पुलिस
Notes:
- – सेतु FC ने मणिपुर पुलिस को हराकर अपनी पहली भारतीय महिला लीग ट्रॉफी प्राप्त की।- यह मैच पंजाब के लुधियाना में गुरुनानक स्टेडियम में खेला गया।
- – भारतीय महिला लीग, भारत में शीर्ष पेशेवर महिला फुटबॉल लीग है।
- – इस लीग का आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा किया जाता है।
Q6. हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ग्रहण की?
- A बलोडिमिर जेलेंस्की
- B जोको विडोडो
- C नजीब रजाक
- D इम्यूनेल मेक्रॉन
Answer: बलोडिमिर जेलेंस्की
Notes:
- – जेलेंस्की ने पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराकर यह जीत दर्ज की है।- शपथ ग्रहण करने के बाद जेलेंस्की ने देश की संसद (वेरखोवना राडा) को भंग करने तथा संसदीय चुनाव की घोषणा की।
- – जेलेंस्की पूर्व में TV शो में कॉमेडियन का किरदार निभा चुके हैं।
- – यूक्रेन की राजधानी ‘कीव’ है तथा इसकी मुद्रा ‘यूक्रेनी रिव्निया’ है।
Q7. कैंसर अनुसंधान के लिए किन दो विभागों के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है?
- A NIOS व NHMPH
- B IBM व HDFC
- C DBT व DAE
- D HCL व INTACH
Answer: DBT व DAE
Notes:
- – विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) व जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने कैंसर के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।- DAE का प्रतिनिधित्व इसके टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा किया गया, जो भारत के राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड की ओर से केन्द्र का समन्वय करता है।
- – यह समझौता ज्ञापन कैंसर के क्षेत्र में विभिन्न पहलों के निर्माण में मदद करेगा।
- – समझौता ज्ञापन पर डॉ. रेणु स्वरूप, सचिव DBI व श्री के. एन. व्यास सचिव DAE ने हस्ताक्षर किए।
Q8. रिजर्व बैंक के बाद फिनटेक इनोवेशन के लिए किन कम्पनियों ने नियामक सैंडबॉक्स स्थापित किया है?
- A SEBI व IRDAI
- B HDFC व NITI AYOG
- C IBM व TAFE
- D NABARD व ICCI
Answer: SEBI व IRDAI
Notes:
- – SEBI व IRDAI ने फिनटेक खिलाड़ियों के लिए एक नियामक सैंडबॉक्स (आरएस) की रूपरेखा जारी की है।- RS एक बुनियादी ढांचा है जो फिनटेक खिलाड़ियों को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने के लिए आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त करने से पहले अपने उत्पादों या समाधानों का परीक्षण करने में मदद करता है।
- – यह स्टार्ट-अप का समय व लागत बचाता है।
- – IRDAI सैंडबॉक्स के लिए एक आवेदक का नेटवर्थ 10 लाख रुपये व कम से कम एक वर्ष का प्रमाणित रिकॉर्ड होना चाहिए।
- – सेबी मुख्यालय – मुम्बई में है तथा इसके अध्यक्ष अजय त्यागी है।
- – IRDAI का मुख्यालय ‘हैदराबाद’ में है तथा इसके अध्यक्ष सुभाषचंद्र खुंटिया है।
Q9. DRDO ने सुखोई लड़ाकू जेट से 500 kg वर्ग के निर्देशित बम का सफलतापूर्वक परीक्षण कहाँ पर किया है?
- A राजस्थान
- B गुजरात
- C हैदराबाद
- D केरल
Answer: राजस्थान
Notes:
- – DRDO ने बम का परीक्षण राजस्थान के पोकरण में किया है।- भारतीय वायुसेना द्वारा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में सुखोई जेट से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के दो दिन बाद निर्देशित बम की परीक्षण गोलीबारी की गई।
- – यह बम देश में ही विकसित किया गया है।
- – DRDO वैज्ञानिकों व रक्षा विशेषज्ञों ने इसकी प्रहार क्षमता जाँचने के बाद इस परीक्षण को पूरी तरह से सफल बताया।
- DRDO – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
- – इसका मुख्यालय – नई दिल्ली में है।
- – इसके वर्तमान अध्यक्ष – डॉ. जी. सतीश रेड्डी
Q10. भारत ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कुल कितने पदक जीते हैं?
- A 60
- B 57
- C 50
- D 55
Answer: 57
Notes:
– इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट गुवाहटी में आयोजित किया गया।- इस टूर्नामेंट में भारत ने 12 स्वर्ण, 18 रजत व 27 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक जीते।
– टूर्नामेंट में मैरीकॉम का यह दूसरा स्वर्ण था, पहला स्वर्ण पिछले वर्ष 48 किग्रा. में जीता था।
– पिछले वर्ष दिल्ली में हुए पहले टूर्नामेंट में भारत ने छह स्वर्ण पदक जीते थे।
– गुवाहाटी, असम में स्थित है।
– असम की राजधानी दिसपुर है।