Blog

Daily Talks #2 | 24 May 2019 | Daily Current Affairs For UPSC, RPSC SSC, RAILWAY In Hindi

Q1. हाल ही में किस लोकसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत प्राप्त किया है?

  • A 15वीं लोकसभा
  • B 16वीं लोकसभा
  • C 17वीं लोकसभा
  • D 18वीं लोकसभा

Answer: C 17वीं लोकसभा

Notes:

  • – हाल ही में घोषित 17वीं लोकसभा चुनावों के परिणाम में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत प्राप्त किया है।
  • – 16वीं लोकसभा का कार्यकाल मई, 2014 से मई, 2019 तक रहा।
  • – भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.10 प्रतिशत मतदान हुआ जो आम चुनावों के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

Q2. निम्न में से कौन भारतीय वायुसेना की पहली ऑपरेशनल फाइटर पायलट बनी है?

  • A भावना कांत
  • B मोहना सिंह
  • C अवनी चतुर्वेदी
  • D सुभांगी स्वरूप

Answer: A भावना कांत

Notes:

  • – फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत ने फाइटर एयरक्राफ्ट में दिन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय वायुसेना की पहली ऑपरेशनल फाइटर पायलट बन गई है।
  • – यह ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भावना कांत अब किसी हवाई युद्ध में शामिल होने की योग्यता प्राप्त कर ली है।
  • – फ्लाइट लेफ्टिनेट भावना नवम्बर, 2017 में फाइटर पायलट के रूप में वायुसेना में शामिल हुई थी।

Q3. हाल ही में विजया मूल का निधन हुआ, इनका सम्बन्ध किस क्षेत्र से था?

  • A विज्ञान
  • B सिनेमा
  • C खेल
  • D समाज-सेवा

Answer: B सिनेमा

Notes:

  • – हाल ही में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, फिल्म इतिहासकार तथा शिक्षाविद् विजया मूल का निधन हो गया।
  • – उनके द्वारा वर्ष 1959 में ‘दिल्ली फिल्म सोसायटी’ की स्थापना की गई तथा बाद में उन्हें फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसायटीज का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
  • – उन्हें वर्ष 1974 की प्रसिद्ध फिल्म ‘एक अनेक और एकता’ से प्रसिद्धि मिली जिसे सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Q4. बाल अधिकार सूचकांक 2019 में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

  • A 110वाँ
  • B 115वाँ
  • C 117वाँ
  • D 122वाँ

Answer: C 117वाँ

Notes:

  • – हाल ही में जारी बाल अधिकार सूचकांक-2019 में कुल 181 देशों को रैंकिंग प्रदान की गई जिसमें भारत को 117वें स्थान पर रखा गया है।
  • – इस सूचकांक में प्रथम स्थान आइसलैंड तथा द्वितीय स्थान पुर्तगाल ने प्राप्त किया है।
  • – यह सूचकांक 5 संकेतको – जीवन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, बाल अधिकारों के लिए संरक्षण का अधिकार तथा पर्यावरण को सक्षम बनाना आदि के आधार पर प्रदान किया जाता है।

Q5. हाल ही में ‘तापी गैस पाइपलाइन बैठक’ का आयोजन कहाँ किया गया?

  • A तुर्कमेनिस्तान
  • B पाकिस्तान
  • C भारत
  • D अफगानिस्तान

Answer: A तुर्कमेनिस्तान

Notes:

  • – हाल ही में ‘तापी गैस पाइपलाइन बैठक’ का आयोजन तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगबत में किया गया।
  • – तापी गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला पाकिस्तान में रखी जाएगी तथा इस परियोजना का कार्य वर्ष 2022 तक पूरा किया जाएगा।
  • – तापी तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (TAPI) का छोटा रूप है। यह एशियाई विकास बैंक द्वारा विकसित की जा रही प्राकृतिक गैस पाइप लाइन है।

Q6. जापान के ‘ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

  • A श्याम सरन
  • B जोखा अलार्थी
  • C दीपा भटनागर
  • D देव शर्मा

Answer: A श्याम सरन

Notes:

  • – भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन को भारत और जापान के बीच रणनीतिक सम्बन्धों को मजबूत करने और आपसी समझ बढ़ाने के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
  • – ‘द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन’ जापान का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है।
  • – यह सम्मान 1875 में सम्राट मीजी ने स्थापित किया था।

Q7. हाल ही में बाजार पूंजीकरण (Market Capital) के माध्यम से भारत का सबसे मूल्यवान ग्रुप किसे घोषित किया गया है?

  • A टाटा ग्रुप
  • B SBI ग्रुप
  • C HDFC ग्रुप
  • D LIC ग्रुप

Answer: C HDFC ग्रुप

Notes:

  • – HDFC ने 151 वर्षीय टाटा ग्रुप को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे मूल्यवान ग्रुप का खिताब हासिल किया है।
  • – HDFC ग्रुप में HDFC समूह की पाँच कम्पनियाँ HDFC, HDFC बैंक, HDFC लाइफ, HDFC एसेट मैनेजमेंट और गृह फाइनेंस शामिल है।
  • – HDFC ग्रुप की सभी कम्पनियों का कुल मार्केट कैप 11.66 लाख करोड़ रुपये का है।
  • – बाजार पूंजीकरण मामले में टाटा समूह HDFC समूह से 2000 करोड़ रुपये पीछे है।
  • – वित्तीय शेयरों में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने HDFC ग्रुप को टाटा समूह से आगे पहुँचा दिया।

Q8. WHO ने किन देशों को हाल ही में मलेरिया मुक्त घोषित किया है?

  • A नॉर्थ कोरिया व साउथ कोरिया
  • B अर्जेंटीना व अल्जीरिया
  • C ऑस्ट्रेलिया व नीदरलैण्ड
  • D भारत व बांग्लादेश

Answer: B अर्जेंटीना व अल्जीरिया

Notes:

  • – WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने अल्जीरिया व अर्जेंटीना को मलेरिया मुक्त घोषित किया है।
  • – अल्जीरिया व अर्जेंटीना में क्रमश: 2013 व 2010 के बाद से मलेरिया का कोई मामला दर्ज नहीं है।
  • – WHO के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगर कोई देश यह साबित कर दे कि उसने लगातार तीन वर्ष तक मलेरिया की रोकथाम कर दी है तो उसे मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया जाता है।
  • – WHO द्वारा जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट-2018 के अनुसार भारत में मलेरिया के मामलों में 24% की गिरावट आई है।
  • – मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी द्वारा फैलता है, जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर है।

Q9. हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कितने न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है?

  • A 2
  • B 5
  • C 3
  • D 4

Answer: D 4

Notes:

  • – सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सुझाए गए चार न्यायाधीशों के नाम को केन्द्र ने मंजूरी दे दी है।
  • – चार नियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई व न्यायमूर्ति सूर्यकांत है।
  • – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नियुक्ति के अपने वारंट पर हस्ताक्षर करने के बाद कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है।
  • – वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित 27 न्यायाधीश कार्यरत हैं।
  • – 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद यह आँकड़ा 31 पर पहुँच जाएगा।
  • – संविधान के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में कुल 31 न्यायाधीश = 1 मुख्य न्यायाधीश + 30 अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है।
  • – वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई है।

Q10. भारतीय नौसेना ने किस कम्पनी के साथ 300 करोड़ रुपये के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं?

  • A टेक महिंद्रा
  • B रिलायन्स
  • C एलआईसी
  • D एचसीएल

Answer: A टेक महिंद्रा

Notes:

  • – ‘आर्मड फॉर्सेस सिक्योर एक्सेस कार्ड’ (AFSC) परियोजना के तहत टेक महिंद्रा सभी नौसैनिक अड्डों व जहाजों में ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी)’ आधारित एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करेगा।
  • – AFSC कार्ड नाम का नया एक्सेस कंट्रोल सिस्टम सभी नेवी कर्मियों के लिए मौजूदा पेपर आधारित पहचान पत्रों की जगह लेगा।
  • – टेक महिंद्रा सुरक्षित एप्लीकेशन विकसित करेगा जो क्षमता परिपक्वता मॉडल एकीकरण (CMMI) स्तर 5 का उपयोग करके एक्सेस कंट्रोल डिवाइस, नेटवर्क डिवाइस व AFSC कार्ड का प्रबंधन करेगा।
  • – टेक महिंद्रा का मुख्यालय पुणे (महाराष्ट्र) में है।
  • – टेक महिंद्रा के सीईओ ‘सी. पी. गुरनानी’ है।
DsGuruJi Homepage Click Here