Blog

करेंट अफेयर्स प्रश्न – 13 जनवरी 2020

करेंट अफेयर्स: 13 जनवरी 2020 करेंट अफेयर्स: DSGuruji के करंट अफेयर्स क्विज़ प्रश्न का उद्देश्य प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रति दिन का करंट अफेयर जानने मदद करना है।आज के करंट अफेयर्स क्विज़ में सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सामिल हे .

Q1. हाल ही में 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया है, विश्व हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी-
A 2005 से
B 2006 से
C 2008 से
D 2007 से

Ans:- B 2006 से

Q2. हाल ही में ध्रुवीय क्षेत्र के अनुसंधान में सहयोग हेतु किस आर्कटिक परिषद् के सदस्य के साथ सरकार ने समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है?
A डेनमार्क
B स्वीडन
C कनाडा
D रूस

Ans:- B स्वीडन

Q3. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट के उपयोग को अभिव्यक्ति का अधिकार माना है, अभिव्यक्ति का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
A 19 (1) (a)
B 19 (1) (b)
C 19 (1) (c)
D 19 (1) (d)

Ans:- A 19 (1) (a)

Q4. हाल ही में विभिन्न कारणों से “छपाक” फिल्म सुर्खियों में रही है, यह फिल्म आधारित है-
A ललिता बेन बंसी की जीवनी पर
B कविता बरुनी की जीवनी पर
C लक्ष्मी अग्रवाल की जीवनी पर
D आरती ठाकुर की जीवनी पर

Ans:- C लक्ष्मी अग्रवाल की जीवनी पर

Q5. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने NCLAT के निर्णय पर स्टे लगाकर सायरस मिस्त्री की बहाली रोक दी है, NCLAT के संबंध में सत्य कथन है-
A इसकी स्थापना भारतीय दिवाला शोधन क्षमता कोड 2016 के तहत हुई।
B न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय NCLAT के वर्तमान अध्यक्ष है।
C NCLAT द्वारा दिए गए निर्णयों के विरूद्ध अपील नहीं की जा सकती है।
D सभी कथन सत्य है।

Ans:- B न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय NCLAT के वर्तमान अध्यक्ष है।

Q6. हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों ने 2018 के अपराधों की रिपोर्ट जारी की है, आत्महत्या के सन्दर्भ में असत्य कथन है-
A पिछली रिपोर्ट की तुलना में किसान आत्महत्या में कमी आई है।
B सर्वाधिक आत्महत्या उत्तरप्रदेश में दर्ज की गई हैं।
C केन्द्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में सर्वाधिक आत्महत्या दर्ज की गई है।
D पश्चिम बंगाल में कृषि क्षेत्र में कार्यरत किसी भी व्यक्ति ने आत्महत्या नहीं की है।

Ans:- B सर्वाधिक आत्महत्या उत्तरप्रदेश में दर्ज की गई हैं।

Q7. हाल ही में चुनावी बॉण्ड सुर्खियों में रहे है, चुनावी चंदे के हितार्थ इस योजना को सरकार ने शुरू किया था-
A 2016 में
B 2017 में
C 2018 में
D 2015 में

Ans:- C 2018 में

Q8. हाल ही में राष्ट्रीय महिला सुरक्षा अभियान के तहत विधि मंत्रालय ने कितने फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दी है?
A 1023
B 1524
C 784
D 963

Ans:- A 1023

Q9. हाल ही में केन्द्र सरकार का ‘पूर्वोदय’ दृष्टिकोण सुर्खियों में रहा है, इसका उद्देश्य है-
A पूर्वोत्तर के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करना
B पूर्वोत्तर के पर्यावरणीय विकास को सुनिश्चित करना
C पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना
D इनमें से कोई नहीं

Ans:- A पूर्वोत्तर के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करना

Q10. हाल ही में उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू द्वारा “मुप्पारवप्पु वैंकैया नायडू नेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सीलैन्स” किसे प्रदान किया गया है?
A डॉ. एम एस स्वामीनाथन
B डॉ. गुट्टा मुनिरत्नम
C प्रो फिरोज खान
D डॉ. अनिल काकोडकर

Ans:- A डॉ. एम एस स्वामीनाथन

DsGuruJi HomepageClick Here