Daily latest current affairs (करेंट अफेयर्स) 2018 in Hindi covering all hindi topics, current GK in hindi and notes, it is recommended for hindi medium preparation of exams like IAS, SSC, IBPS, Railways etc.रोज़ करंट अफेयर्स जी के के प्रश्न और उत्तर प्रयास करें ऑनलाइन तयारी.कॉम पर
1. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में भारत के किस राज्य को पहला स्थान दिया गया है?
नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में केरल को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में तमिलनाडु को दूसरा तथा पंजाब को तीसरा स्थान दिया गया है|
2. हाल ही में “सौर शहरों का विकास” योजना में कितने शहरों को चुना गया है?
“सौर शहरों का विकास” योजना में 60 शहरों को चुना गया है| इस योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठानों और ऊर्जा दक्षता उपायों के माध्यम से शहर की परंपरागत ऊर्जा की अनुमानित मांग कम करना है|
3. “क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” क्या है?
“क्यू प्रीए विदस मैटाली डुरेंस” एक जीवाणु है| जो विषाक्त धातु के यौगिकों को निगलकर/खाकर साइड इन्फेक्ट के रूप में सोने के छोटे अंशो का निर्माण करता है|
4. “बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” क्या है?
“बहुभाषी पघावली अमरावती पोयटिक प्रिज्म” 948 कविताओं का 85 भाषाओँ में अनुवाद सहित एक अनूठा बहुभाषी संकलन है| इसे हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में लांच किया गया है|
5. राचेल मॉरिसन कौन है?
राचेल मॉरिसन अमेरिका की सिनेटोग्राफर है| राचेल मॉरिसन ऑस्कर में मनोनीत होने वाली दुनिया की एकमात्र महिला सिनेमेटोग्राफर हैं। 90 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी महिला का इस श्रेणी में मनोनयन हुआ है। इन्हें अपने टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री के लिए एमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है|
6. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?
भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है| अमिताभ बच्चन को यह उपाधि इनके द्वारा दिए गये कला और फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दी गई है|
7. हाल ही में टफगाई मैराथन कहाँ पर शुरू की गई है?
टफगाई मैराथन पेटर्न में शुरू की गई है| इस मैराथन में प्रतिभागी आग, अंधरे भरी सुरंगों और कटीली तारों से गुजरते है| इसमे 20 तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है| इस मैराथन में जीती हुई इनामी राशि चैरिटी में दी जाती है|
8. हाल ही में काला घोडा कला महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?
काला घोडा महोत्सव महाराष्ट्र में आयोजित किया गया है| इस महोत्सव को आयोजन करने का उद्देश्य देश की प्राचीन विरासत और कला को बनाए रखना है| इस वर्ष काला घोडा कला महोत्सव का विषय “हरा घोडा पर्यावरण मित्रता और स्थिरता पर केन्द्रित” रखा गया है|
9. हाल ही मे भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक उत्सव कर्नाटक में मनाया जा रहा है| भगवान बाहुबली का महा-मस्तकाभिषेक 12 वर्षों में एक बार किया जाता है| यहां पर एक ही पत्थर से निर्मित भगवान बाहुबली की 57 फुट की प्रतिमा स्थापित है| यह स्थान जैन समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थल है|
10. यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कब किये थे?
यूरोपीय देशों ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर 7 फरवरी 1992 में किये थे| मैत्री संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ था|