GK in Hindi जनरल नॉलेज हिन्दी

प्राचीन भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

41. भारत में वर्ण व्यवस्था किस लिए बनाई गई थी?

(a) श्रमिक गतिहीनता
(b) श्रम की गरिमा को मान्यता देने
(c) आर्थिक उत्थान
(d) व्यावसायिक श्रम विभाजन
Ans: (d)

42. वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया गया था?

(a) चाँदी
(b) सोना
(c) लोहा
(d) ताँबा
Ans: (d)

43. उत्तर वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राह्मण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था?

(a) यजमान
(b) श्रमण
(c) अथर्वन्
(d) श्रेष्ठिन्
Ans: (b)

44. भारतीय संगीत का उद्गम किसमें खोजा जा सकता है?

(a)ऋग्वेद की संहिता में
(b) यजुर्वेद की संहिता में
(c) सामवेद की संहिता में
(d) अथर्ववेद की संहिता में
Ans: (c)

45. इनमें से किस फसल का ज्ञान, वैदिक काल के लोगों को नहीं था?

(a) जौ
(b) गेहूँ
(c) चावल
(d) तम्बाकू
Ans: (d)

46.प्रारम्भिक आर्यों के बारे में निम्नोक्त कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

(a) वे संस्कृत बोलने वाले थे
(b) वे घुड़सवारी किया करते थे
(c) वे कई झुण्डों में भारतवर्ष पहुँचे
(d) वे मुख्यत: नगरों में निवास करते थे
Ans: (d)

47. वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल करते थे, उसे क्या कहते थे?

(a) बलि
(b) विदथ
(c) वर्मन
(d) कर
Ans:(a)

48. वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन था

(a) जौ और चावल
(b) दूध और इसके उत्पाद
(c) चावल और दालें
(d) सब्जियाँ और फल
Ans: (b)

49.आर्य अनार्यों के साथ अपने संघर्षों में सफल रहे क्योंकि:

(a) उन्होंने बड़े पैमाने पर हाथियों का प्रयोग किया
(b) वे अधिक लंबे और बलवान थे
(c) वे एक उन्नत शहरी संस्कृति से थे
(d) उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया
Ans: (d)

50. आर्य सभ्यता में मनुष्य के जीवन के आयु के आरोही क्रमानुसार निम्नलिखित चरणों में से कौन सा विकल्प सही है ?

(a) ब्रह्मचर्य-गृहस्थ-वानप्रस्थ-संन्यास
(b) गृहस्थ-ब्रह्मचर्य-वानप्रस्थ-संन्यास
(c) ब्रह्मचर्य-वानप्रस्थ-संन्यास-गृहस्थ
(d) गृहस्थ-संन्यास-वानप्रस्थ-ब्रह्मचर्य
Ans:(a)

DsGuruJi Homepage Click Here