अध्याय 2 बिहार नदियाँ, जलवायु एवं मिटि्टयाँ
Q.1. बिहार में [बांगर] भांगर मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार कहाँ मिलता है?
(A) पू£णया और सहरसा जिले के कोसी क्षेत्र में
(B) रोहतास एवं गया जिला में
(C) पटना और नालंदा
(D) वैशाली एवं पटना
Ans: (C)
Notes – भांगर मिट्टी चूना रहित एवं क्षार रहित होती है, इसका रंग गाढ़ा होता है इस मिट्टी में काफी उर्वरक शक्ति पाई जाती है। इस मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पूर्णिया और सहरसा जिले में है।
Q.2. घाघरा नदी नेपाल से निकलकर बिहार के किस जिले में प्रवेश करती है?
(A) सारण
(B) भोजपुर
(C) गोपालगंज
(D) पश्चिमी चम्पारण
Ans: (C)
Notes – इस नदी को सरजू या घग्घर नदी भी कहते है। यह नदी अपना प्रवाह पथ बदलने के लिए कुख्यात है।
Q.3. उत्तर बिहार की कौन सी नदी बिहार में सबसे पश्चिम में गंगा में मिलती है?
(A) गंडक
(B) घाघरा
(C) पुनपुन
(D) कोसी
Ans: (B)
Notes – बिहार में गंगा नदी का विभाजन दो प्रकार से किया जा सकता है। गंगा के उत्तरी मैदान की नदियाँ तथा दक्षिणी मैदान की नदियाँ गंगा के उत्तरी मैदान की नदियाँ हिमालय से निकलती है।
Q.4. निम्नलिखित कौन-सी नदी गंगा में नहीं मिलती है?
(A) किउल
(B) कोसी
(C) फल्गु
(D) बागमती
Ans: (D)
Notes – बागमती नदी हिमालय की महाभारत श्रेणियों में नेपाल से निकलती है। लहेरिया सराय [दरभंगा] से कुछ दूरी पर दो भागों में बँट जाती है।
Q.5. बिहार में शीतकालीन वर्षा निम्नलिखित में किस कारण होती है?
(A)लौटते मनसूनों से
(B)बंगाल की खाड़ी से आने वाले चक्रवातों से
(C)मानसूनी हवाओं से
(D)भूमध्यसागर की ओर से आने वाले चक्रवातों से
Ans: (D)
Notes – बिहार में शीतऋतु में होने वाली वर्षा भूमध्य सागरीय अवदाबों से संबंधित है। बिहार में दिसम्बर तथा जनवरी के भूमध्यसागरीय चक्रवातों के आगमन से तूफान के साथ हल्की वर्षा होती है जिससे ठंड बढ़ जाती है।
Q.6. दक्षिण बिहार की नदी पुनपुन का उद्गम स्थल कौन सा है?
(A) छोटानागपुर की पठारी
(B) अमरकंटक
(C) कैमूर पहाड़ी
(D) पलामू की चोरहा पहाड़ी
Ans: (D)
Notes – दक्षिण बिहार की नदी पुनपुन पलामू की चौराहा पहाड़ी से निकलती है और फतुहा के निकट गंगा में मिल जाती है। इसकी सहायक नदियाँ, मनोहर, दरघा आदि है।
Q.7. दक्षिण बिहार की प्रधान नदी सोन का उदगम् स्थल कौन सा है?
(A) अमरकंटक
(B) विंध्याचल की पहाड़ी
(C) छोटानागपुर की पहाड़ी
(D) हिमालय श्रेणी
Ans: (C)
Notes – सोन नदी का उद्गम मैकाले के अमरकंटक नामक पर्वत से हुआ है। यह बनास, गोपद, रिहण्द, कन्डह आदि नदियों का जल संग्रह करते हुए झारखंड के पलामू जिले में प्रवेश करती है।
Q.8. गंडक नदी बिहार की सीमा में कहाँ मिलती है?
(A) वाल्मीकी नगर
(B) छपरा
(C) सोनपुर
(D) गोपालगंज
Ans: (C)
Notes – गण्डक नदी हिमालय से निकलती है। हिमालय तथा नेपाल क्षेत्र में इसे सदानीरा, शालिग्रामी, नारायणी, सप्तगंडकी, काली गंडकी आदि नामों से जाना जाता है।
Q.9. बिहार में घाघरा नदी किसके निकट गंगा में मिलती है?
(A) सारण
(B) छपरा
(C) पटना
(D) भागलपुर
Ans: (B)
Notes – घाघरा नदी बिहार में सारण जिले में प्रवेश करती है। यह अपनी प्रवाह पथ बदलने के लिए कुख्यात रही है इस नदी का प्राचीन संगम बक्सर के निकट माना जाता है।
Q.10. इनमें से कौन सी नदी बिहार में बहती है?
(A) ब्रह्मपुत्र
(B) ताप्ती
(C) गंगा
(D) गोदावरी
Ans: (C)
Notes – गंगा का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के 3900 मी. की ऊँचाई पर स्थित गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी से हुआ है। इसे भागीरथी के नाम से भी जानते हैं।