Q. दलहन उत्पादन में भारत का कौन-सा राज्य सबसे आकगे हैं
Ans. राजस्थान
Q. स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है
Ans. पं. बंगाल
Q. तंबाकू उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा राज्य करता है
Ans. तीसरा
Q. भारत के जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौन-सा है
Ans. पश्चिमी बंगाल
Q. भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन-सा है
Ans. मध्य प्रदेश
Q. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
Ans. प्रथम
Q. हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में कुल खाद्यान्न में किसकी उत्पादकता में कमी आई
Ans. दलहन एवं मोटा अनाज
Q. शुष्क भूमि के लिए सबसे अच्छी फसल कौन-सी है
Ans. मूंगफली
Q. झूम क्या है
Ans. कृषि का एक तरीका
Q. बड़े पैमाने पर जूट की खेती किस नदी क्षेत्र में की जाती है
Ans. हुगली नदी क्षेत्र में
Q. केसर सबसे अधिक मात्रा में कहाँ होता है
Ans. कश्मीर में
Q. कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला प्रथम राज्य कौन-सा है
Ans. महाराष्ट्र
Q. किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने की संस्तुति की
Ans. राज समिति ने
Q. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है ?
Ans. 51 प्रतिशत
Q. भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चारागाह है ?
Ans. 4 प्रतिशत
Q. वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है ?
Ans. 21 प्रतिशत
Q. बंजर भूमि तथा बिना उपयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है ?
Ans. 24 प्रतिशत
Q. नकदी फसल किसे कहते हैं ?
Ans. वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है। जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि।
Q. रबी की फसल किसे कहते हैं ?
Ans. यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है। मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि।
Q. खरीफ की फसल किसे कहते हैं ?
Ans. यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है। जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि।
Q. जायद फसल का क्या अर्थ है ?
Ans. यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है। जैसे- राई, उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा इत्यादि।
Q. झूम खेती क्या है ?
Ans. इसमें जंगलों को काटकर भूमि साफ की जाती है। इसके बाद इस भूमि पर खेती की जाती है। कुछ दिनों बाद भूमि की उर्वरता समाप्त हो जानने पर यह भूमि छोड़ दी जाती है। इस तरह की खेती पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाती है। झूम खेती को मलेशिया में लाडांग, फिलीपीन्स में चौगन, मैक्सिको में मिलपा, श्रीलंका में चेन्ना और वेनेजुएला में कोनुको कहते हैं।
Q. देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है ?
Ans. 15 प्रतिशत
Q. हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा ?
Ans. चावल और गेहूं।
Q. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किन्हें जाता है ?
Ans. डॉ. एम एस स्वामीनाथन
Q. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी ?
Ans. 1967-1968 ई.।
Q. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई ?
Ans. 1986 ई.
Q. भारत यूरिया के मामले में कितना आत्मनिर्भर है ?
Ans. 100 प्रतिशत
Q. किस उर्वरक का भारत पूरी तरह आयात करता है ?
Ans. पोटाशियम
Q. केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन है ?
Ans. जम्मू-कश्मीर
Q. भारत में सबसे अधिक रेशम कहां पैदा होता है ?
Ans. कर्नाटक
Q. प्राकृतिक रबड़ में भारत का कौन-सा अव्वल है ?
Ans. केरल (विश्व में चौथा स्थान)
Q. नासिक किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. अंगूर
Q. काफी के उत्पादन के लिए भारत में कौन-सी जगह प्रसिद्ध है ?
Ans. कुर्ग (नीलगिरी की पहाड़ी)
Q. राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ?
Ans. नागपुर
Q. सबसे अधिक तंबाकू उत्पादित करने वाले राज्य कौन-से हैं ?
Ans. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु
Q. विश्व में किसके उत्पादन में भारत का स्थान पहला है ?
Ans. आम, चीकू, खट्टा नींबू, केला, नारियल, काली मिर्च, अदरक, हल्दी।
Q. सब्जियों और फलों के उत्पादने में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है ?
Ans. द्वितीय (पहला स्थान चीन का है।)
Q. विश्व में चावल के उत्पादन में चीन के बाद किस देश का स्थान है ?
Ans. भारत
Gaurav singh dilbagh hai launde the green 🍏 hai ham