आज का इतिहास

9 August History General Knowledge | 9 अगस्त इतिहास GK

9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
  • 1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
  • 1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
  • 2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
  • 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
  • 2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
  • 2008 –
    • सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
    • भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • 2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
  • 1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
  • 1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
  • 1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।
  • 1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
  • 1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
  • 1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
  • 1991 – हंसिका मोटवानी, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

9 अगस्त को हुए निधन

  • 2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार

9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’
  • नागासाकी दिवस
  • भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस
  • विश्व आदिवासी दिवस
DsGuruJi Homepage Click Here