Blog

8 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 8 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सुप्रीम कोर्ट ने IPC की किस धारा के उस हिस्से को निरस्त कर दिया, जिसके तहत बालिगों में सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध अपराध था?

a. धारा 377
b. धारा 420
c. धारा 372
d. धारा 352

Answer: a. धारा 377

इससे LGBTI कम्‍युनिटी को राहत मिल गई है। एलजीबीटीआई का फुल फॉर्म है लेस्बियन, समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर और इंटरटेक्‍स।

इनके बीच में आपसी सहमति से समलैंगिता अब अपराध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 को आंशिक रूप से निरस्‍त किया है।

आप ध्‍यान रखिएगा कि आईपीसी की इस धारा को पूरी तरह से निरस्‍त या रद नहीं किया गया है। सिर्फ उस हिस्‍से को निरस्‍त किया गया है, जिसमें समलैंगिकता अपराध थी। मतलब जो पुरुष या महिला के साथ प्रकृति की व्यवस्था के खिलाफ सहमति से यौन संबंध बनाता है, अब वह अपराध नहीं है।

यह आदेश दिया है सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन नरीमन, एएम खानविल्कर, डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की संवैधानिक पीठ ने।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि समलैंगिक लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. बेंच ने माना कि समलैंगिकता अपराध नहीं है और इसे लेकर लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी.

संविधान पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि LGBT समुदाय को भी अन्‍य नागरिकों की तरह जीने का हक है. उन्हें भी दूसरे लोगों के समान ही तमाम अधिकार प्राप्त हैं.

यहां एक और इंपॉर्टेंट बात है कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) की व्याख्या और अनुच्छेद 15 (धर्म, जाति, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव की निषेध), अनुच्छेद 19 (भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार और गोपनीयता का अधिकार) के तहत दिया गया हैं.

———————————————

तो क्‍वेश्‍चन आ सकते हैं कि
2. बालिगों में सहमति से समलैंगिता को अपराध नहीं मानने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के किस अनुच्‍छेद की व्‍याख्‍या करते हुए दिया?

a. अनुच्‍छेद 15
b. अनुच्‍छेद 19
c. अनुच्‍छेद 21
d. अनुच्‍छेद 14

Answer: d. अनुच्‍छेद 14 (आर्टिकल 14)

इसमें समानता का अधिकार है।

एक नजर देख लेते हैं कि आईपीसी की धारा 377 में क्‍या लिखा है –
जो कोई भी किसी पुरुष, महिला या पशु के साथ प्रकृति की व्यवस्था के खिलाफ यौन संबंध बनाता है तो इस अपराध के लिए उसे 10 वर्ष की सजा या आजीवन कारावास से दंडित किया जाएगा. उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. यह अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है और यह गैर जमानती है.

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 को आंशिक रूप से निरस्‍त किया है। LGBTI कम्‍युनिटी के बीच में आपसी सहमति से समलैंगिता अब अपराध नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि धारा 377 में प्रदत्त पशुओं ओर बच्चों से संबंधित अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करने को अपराध की श्रेणी में रखने वाले प्रावधान यथावत रहेंगे.

तो ये तो इंपॉर्टेंट टॉपिक है और इससे कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में सवाल आने की संभावना काफी ज्‍यादा है। चाहे वो यूपीएससी हो या एसएससी, बैंक रेलवे या स्‍टेट गवर्नमेंट के एग्‍जाम्‍स।

इसी के साथ इस वीडियो को लाइक कर दें। आपके लाइक से मेरा उत्‍साह बढ़ता है। और हां इसका पीडीएफ आप डाउनलोड कर लेना। डिस्‍क्रिप्‍शन में इसका लिंक है।

———————————————–
3. भारत अमेरिका ने 2+2 वार्ता के दौरान कौन से समझौते पर सिग्‍नेचर किया?

a. कॉमकासा (COMCASA)
b. विदेश समझौता
c. व्‍यापार समझौता
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. COMCASA (Communications, Compatibility, Security Agreement)

इसका फुल फॉर्म कम्युनिकेशंस कॉम्पैटिबिलिटी ऐंड सिक्यॉरिटी अग्रीमेंट है।

यह डील भारत के लिए इंपॉर्टेंट है। अब अमेरिका अपनी संवेदनशील सुरक्षा तकनीकों को भी भारत को बेच सकेगा। भारत पहला ऐसा गैर-नाटो देश है, जिसे अमेरिका यह सुविधा देने जा रहा है।

भारत और अमेरिका में यह समझौता होने के बाद दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगी और उनमें सहयोग बढ़ेगा।

COMCASA के तहत भारत को अपनी सेना के लिए अमेरिका से कुछ आधुनिक संचार प्रणाली मिलने की अनुमति मिल गई है। इन प्लैटफॉर्म्स में C-17, C-130 और P-8I एयरक्रॉफ्ट, अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर्स प्रमुख हैं। अब तक इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भारत वाणिज्यिक तौर पर उपलब्ध संचार प्रणालियों का इस्तेमाल कर रहा है।

———————————————–
4. भारत और यूएसए के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच पहली बार टू प्लस टू (2+2) वार्ता हुई। यूएस के विदेश व रक्षा मंत्रियों के नाम बतांए?

Answer: अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो

भारत की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण थी। इस बैठक में एसएसजी सदस्‍यता, अफगान नीति, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद पर भी बात हुई।

————————————————
5. बीएसएनएल ने किसे कंपनी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्‍त किया है?

a. मैरी कॉम
b. सचिन तेंदुलकर
c. स्‍वप्‍ना बर्मन
d. मिथाली राज

Answer: a. मैरी कॉम (मुक्‍केबाज)

यह 2 साल की अवधि के लिए किया गया है।

बीएसएनएल:
मुख्यालय: नई दिल्ली
सीईओ: अनुपम श्रीवास्तव

———————————————–
6. काकाडू बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास 2018 में किस देश की नौसेना ने काकडू-18 कप जीता?

a. भारतीय नौसेना
b. पाकिस्‍तानी नौसेना
c. ऑस्‍ट्रेलियाई नौसेना
d. इनमें से कोई नहीं

ऑस्‍ट्रेलिया के डार्विन में यह आयोजन हुआ था। इसमें 27 देशों की नौसेना ने हिस्‍सा लिया। भारत की तरफ से आईएनएस सह्याद्री ने अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया था। भारत ने काकडू कप 5 सितंबर को जीता।

———————————————–
7. सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 को आंशिक रूप से निरस्‍त किया है।

a. दो सितंबर
b. तीन सितंबर
c. चार सितंबर
d. पांच सितंबर

Answer: d. पांच सितंबर

वह 84 वर्ष के थे। उनका जन्म मई 1934 में हुआ था। उन्होंने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं, निबंध और लेख लिखे थे। उन्होंने साहित्य अकादमी पुरस्कार (1988), रणजीतराम सुवर्ण चंद्रक (1984), गुजरात साहित्य अकादमी सहित कई पुरस्कार जीते थे। 2011 में, उन्हें पत्रकारिता के लिए हरिंद्र डेव मेमोरियल अवॉर्ड और साहित्य में उनके योगदान के लिए वाली गुजराती गज़ल पुरस्कार मिला था।

———————————————–
8. अंतर्राष्‍ट्रीय विमानन शिखर सम्‍मेलन (International Aviation Summit) कहां सम्‍पन्‍न हुई?

a. नई दिल्‍ली
b. पटियाला
c. कानपुर
d. पटना

Answer: a. नई दिल्‍ली

———————————————–
9. 2026 तक, भारत दुनिया में …………..वां सबसे बड़ा हवाई परिवहन बाजार होने की उम्‍मीद है?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: c. तीसरा

2026 तक, भारत (वर्तमान रैंक – 7) की दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा हवाई परिवहन बाजार होने की उम्मीद है।

2037 तक, लगभग 500 मिलियन लोगों की भारत से या भारत में उड़ान भरने की उम्मीद है।

3 और 4 सितंबर 2018 को, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय विमानन शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए)
महानिदेशक और सीईओ – अलेक्जेंड्रे डी जूनियाक
मुख्यालय – क्यूबेक, कनाडा

———————————————–
10. राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 की सूची में किस राज्‍य या केंद्र शासित प्रदेश के स्‍कूल सबसे ऊपर रहे?

a. दिल्‍ली
b. कर्नाटक
c. चंडीगढ़
d. पुडुचेरी

Answer: d. पुडुचेरी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छता शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईसीईआर) द्वारा तैयार राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 जारी किए।

सरकारी प्राथमिक विद्यालय, कुनीचंमपेट, सूची में शीर्ष 100% अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।

रैंक राज्य
1 पुडुचेरी
2 तमिलनाडु
3 आंध्र प्रदेश, गुजरात
4 झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान।

राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के बारे में:
यह स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय पहल के तहत है जिसे 2014 में लॉन्च किया गया था।

———————————————–
11. अंतरराष्ट्रीय परोपकार (charity) दिवस कब मनाया गया?

a. 04 सितंबर
b. 05 सितंबर
c. 06 सितंबर
d. 07 सितंबर

Answer: b. 05 सितंबर

इस दिन मदर टेरेसा का देहांत हुआ था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को चैरेटी डे घोषित किया था। इसे अंतर्राष्ट्रीय दान पुण्य दिवस भी कहते हैं।

मदर टेरेसा के बारे में:
i.मदर टेरेसा का जन्म 1910 में एग्नेस गोन्झा बोजाक्सिऊ के रूप में हुआ था। 1928 में वह भारत आई और गरीब और अनाथ लोगों की सेवा की।

ii.1948 में वह एक भारतीय नागरिक बन गईं। 1950 में, उन्होंने कोलकाता में आर्डर ऑफ़ मिशनरी ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

iii.1979 में, उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला। 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया।

———————————————–
12. उत्‍तर और दक्षिण कोरिया के नेता 18-20 सितंबर को किस शहर में शिखर सम्‍मेलन का आयोजन करेंगे?

a. वाशिंगटन डीसी
b. बीजिंग
c. सीओल
d. प्‍योंगयांग

Answer: d. प्‍योंगयांग

———————————————–
13. किस तरह के ईंधन पर चलने वाले वाहनों को केंद्र सरकार ने परमिट से छूट देने का निर्णय लिया है?

a. इलेक्ट्रिक
b. बायोफ्यूल व एथनॉल
c. सीएनजी
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी समेत समस्त वाहनों को परमिट की जरूरत से मुक्त करने का निर्णय लिया है।

———————————————–
14. प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए आयु सीमा को 60 से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?

a. 61
b. 62
c. 64
d. 65

Answer: d. 65

इस योजना के तहत ओवरड्राफ्ट सुविधा को 5000 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है।

रूपे कार्ड धारकों की दुर्घटना बीमा कवर को एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख कर दिया गया है।

———————————————–
15. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर के चुनाव कराने की सिफारिश मंजूर कर ली है?

a. महाराष्ट्र
b. गुजरात
c. पंजाब
d. तेलंगाना

Answer: d. तेलंगाना

तेलंगाना सरकार के विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन ने 06 सितंबर 2018 को मंजूरी दे दी है. इससे अब राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ हो गया है जो अभी तक लोकसभा चुनाव के साथ ही होने थे.

चुनाव तक चंद्रशेखर राव कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

———————————————–
16. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता संख्या याद रखने की जद्दोजहद से बचने के लिए किस सुविधा को देने की घोषणा की गई है?

a. क्यूआर कोड
b. एसआर कोड
c. स्मार्ट कार्ड
d. स्पेशल पैनल

Answer: a. क्यूआर कोड

———————————————–
17. मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मृत पत्रकारों के रिश्तेदारों को भुगतान किए जाने वाले अनुदान को एक लाख से बढ़ाकर कितना करने का फैसला किया है?

a. 2 लाख
b. 3 लाख
c. 4 लाख
d. 5 लाख

Answer: c. 4 लाख

मध्य प्रदेश
मुख्‍यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान
गवर्नर: आनंदीबेन पटेल

———————————————–
18. हाल ही में ओडिशा विधानसभा ने 12,790 करोड़ का कौन सा बजट पारित किया है?

a. आम बजट
b. चुनावी बजट
c. मध्‍यावधि बजट
d. पूरक बजट

Answer: d. पूरक बजट (Supplementary budget)

इसके साथ, ओडिशा में 2018-19 वित्तीय वर्ष की कुल बजट राशि बढ़कर 1,32,818 करोड़ रुपये हो गई है।

ओडिशा:
मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक।
गवर्नर: प्रो.गणेशी लाल।

———————————————–
19. इज़मीर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 7 से 11 सितंबर तक चलेगा, जिसमें भारत भी हिस्‍सा ले रहा है। यह किस देश में आयोजित हुआ है

a. इटली
b. सऊदी अरब
c. इजरायल
d. तुर्की

d. तुर्की

इजमीर, तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

———————————————-
20. पहला ग्‍लोबल मोबिलिटी शिखर सम्‍मेलन ‘मूव’2018 का आयोजन किस शहर में किया गया है?

a. दिल्‍ली
b. चेन्‍नई
c. मुंबई
d. चंडीगढ़

Answer: a. दिल्‍ली

यह आयोजन आज यानी 7 सितंबर को है।

——————————————-

तो अब कल के क्‍वेश्‍चन को लेते हैं। जो मैंने आपसे किया था।

i भारत के पहले नेशनल स्‍पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मुख्‍यालय कहां है?

Answer: मणिपुर

ii अगस्‍त में भारत ने रात के अंधेरे में भी दुश्‍मनों के टैंकों को ध्‍वस्‍त करने वाली किस मिसाइल का परीक्षण किया है?

Answer: हेलीना

DsGuruJi HomepageClick Here