Blog

7 October 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 7 October 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए किसे चयनित किया गया?

a. नाडिया मुराद
b. डेनिस मुकवेगे
c. जिमी कार्टर
d. ए और बी

Answer: d. ए और बी

वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए कांगो के डॉ. मुकवेगे और यजीदी दुष्कर्म पीड़िता नादिया मुराद को चुना गया है.

नादिया और डेनिस दोनों ने ही अपने जीवन में यौन हिंसा पीड़ितों के लिए बहुत काम किया है। नादिया तो कई साल तक आइएसआइएस का बंधक रहीं।

नादिया मुराद, इराक की यजीदी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म इराक के कोजो में 1993 में हुआ था। 21 साल की उम्र में ही उन्हे आईएसआईएस ने अगवा करके तीन सालों तक बंधक बनाकर रखा था। कैद से छूटने के बाद मुराद ने नादिया अभियान की स्थापना की। यह संस्था नरसंहार, सामूहिक अत्याचार और मानव तस्करी से पीड़ित बच्चों और महिलाओं की मदद करती है।

डेनिस मुक्वेगे, कांगो में कार्यरत एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने तीस हज़ार से ज्यादा बलात्कार पीड़ितों का इलाज किया है। डेनिस का जन्म 1 मार्च 1955 को पेंटोकोस्टल मंत्री के घर हुआ था। 9 भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर के हैं। वह 18 घंटे के दौरान लगभग 10 बलात्कार पीड़िताओं की सर्जरी किया करते थे।

——————————————-
2. हाल ही में सरकार द्वारा यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक से एयरपोर्ट पर इंट्री करने की सुविधा जारी की गई. इस सुविधा का क्या नाम है?

a. डिजी-यात्रा
b. सेफ-यात्रा
c. ईज़ी-यात्रा
d. फेस-पास यात्रा

Answer: a. डिजी-यात्रा

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हवाई अड्डों पर विमान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल प्रोसेसिंग सेवा ‘डिजी यात्रा’ की नीति जारी कर दी है.

अब यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक से एयरपोर्ट पर इंट्री कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को आधार और पासपोर्ट के जरिए ऑनलाइन रजिस्टर करवाना होगा। ये पूरी तरह यात्रियों की मर्जी पर निर्भर करेगा। अगर यात्री चाहेगा तभी उसके चेहरे का उपयोग होगा। इससे अब यात्रियों को बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी।

एविएशन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि आगे जाकर चेहरा बोर्डिंग कार्ड बन जाएगा। सबसे पहले इसको वाराणसी, विजयवाड़ा, पुणे और कोलकाता 6 महीने में शुरू किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू के एयरपोर्ट पर शुरू किया जाएगा।

——————————————-
3. भारत ने रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए कितनी राशि के समझौते पर हस्‍ताक्षर किया?

a. एक अरब डॉलर
b. दो अरब डॉलर
c. चार अरब डॉलर
d. पांच अरब डॉलर

Answer: d. पांच अरब डॉलर (लगभग 40,000 करोड़ रुपये)

अमेरिका के प्रतिबंध को दरकिनार करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का समझौता किया।

एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम

– एस-400 मिसाइल सिस्टम, एस-300 का अपडेटेड वर्जन है। यह 400 किलोमीटर के दायरे में आने वाली मिसाइलों और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को भी खत्म कर देगा।

– डिफेंस सिस्टम एक तरह से मिसाइल शील्ड का काम करेगा, जो पाकिस्तान और चीन की एटमी क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से भारत को सुरक्षा देगा। यह सिस्टम एक बार में 72 मिसाइल दाग सकता है।

– यह सिस्टम अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 को भी गिरा सकता है। वहीं, 36 परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों को एकसाथ नष्ट कर सकता है। चीन के बाद इस डिफेंस सिस्टम को खरीदने वाला भारत दूसरा देश है।

– भारत-रूस के बीच डील फाइनल होने के बाद अमेरिका ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने का मकसद भारत समेत अपने अन्य सहयोगियों और साझेदारों की सैन्य क्षमता को कमजोर करना नहीं है। ये प्रतिबंध सिर्फ रूस को दंडित करने के लिए हैं।

कैसे काम करती है एस-400 प्रणाली
– लंबी दूरी की निगरानी रडार दुश्मन की ओर से दागी गई मिसाइल पर नज़र रखती है और कमांड वाहन को इसकी जानकारी देती है.
– निशाने की पहचान पुख़्ता होने के बाद कमांड वाहन से मिसाइल लाँच की जाती है.
– लाँच डाटा सबसे सटीक जगह पर मौजूद लाँच वाहन को भेजा जाता है और वो ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागता है.
– दुश्मन की मिसाइल पर नज़र रख रही एंगेजमेंट रडार मिसाइल को निशाने की ओर निर्देशित करती है.

कुल 8 समझौते – 
– अंतरिक्ष में सहयोग को लेकर भी दोनों देशों में करार हुआ है। इसके तहत भारत का एक मॉनिटरिंग स्टेशन साइबेरिया (रूस) स्थित नोवोसिबिर्स्क में स्थापित किया जाएगा। वहीं, भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में रूस सहयोग देगा।

– रूसी फर्म यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन (यूएससी) ने कोचीन शिपयार्ड से करार किया है। एमओयू के तहत रूसी फर्म देश के अंदरूनी और तटीय इलाकों के बीच वॉटर ट्रांसपोर्ट डिवेलप करेगी।

– फर्टिलाइजर प्रोडक्शन में सुधार के लिए रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) और फॉसएग्रो ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के साथ करार किया है। इसके तहत फॉसएग्रो भारतीय साझेदार कंपनी को मिनरल फर्टिलाइजर सप्लाई करेगा।

– पीएम मोदी ने भारत में डिफेंस इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए रूस को न्योता दिया है। बिजनेस मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हम नया भारत बनाने के लिए तत्पर हैं। डिफेंस इंडस्ट्रियल पार्क एफडीआई के तहत बनाया जाएगा।

– पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए भारत और रूस के युवाओं में इंटरेक्शन भी कराया जाएगा। इनमें खासकर स्कूली बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए भारत के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) और रूस के सिरियस एजुकेशनल सेंटर के बीच करार हुआ।

– भारत-रूस समिट के दौरान भारतीय रेल मंत्रालय और रशियन रेलवे के बीच एमओयू साइन हुआ। इसके तहत दोनों देशों के बीच ट्रांसपोर्ट एजुकेशन के प्रोजेक्ट तैयार होंगे। साथ ही, संयुक्त एजुकेशन ट्रांसपोर्ट सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

– सीमा पार के आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और रूस मिलकर कदम उठाएंगे। भारत और रूस ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें आतंकवाद से निपटने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने का वादा किया गया।

——————————————-
4. रामन लागुर्ता को किस कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया है?

a. पेप्सिको
b. कोका कोला
c. नेस्ले
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पेप्सिको

3 अक्टूबर 2018 को, रामन लागुर्ता ने पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में प्रभारी संभाला।

रामन लागुर्ता भारत के पैदा हुए इंद्र नूयी के स्थान पर हैं,

इंद्र नूयी, 12 साल तक पेप्सिको के सीईओ थी।

————————————
दोस्‍तों, अगर यह वीडियो अच्‍छा लग रहा है तो, लाइक जरूर करें।

——————————————–5.
5. भारतीय मूल की किस अधिकारी को हाल ही में ट्रम्प प्रशासन द्वारा अमेरिकी परमाणु विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया?

a. स्वाति खंडेलवाल
b. अपराजिता दास
c. आरती मुखर्जी
d. रीता बरनवाल

Answer: d. रीता बरनवाल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक न्यूक्लियर एक्सपर्ट रीता बरनवाल को नियुक्त करने का निर्णय किया है.

——————————————-
6. भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

a. अनिल शेखरन
b. एन. खानविलकर
c. मदन भीमराव लोकुर,
d. रन जेटली

Answer: c. मदन भीमराव लोकुर,

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, मदन भीमराव लोकुर, अब राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं.

उन्होंने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की जगह ली है।

मदन भीमाराव लोकुर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह 64 साल के है।

——————————————-
7. हिमाचल प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय का नया मुख्‍य न्‍यायाधीश किसे बनाया गया है?

a. न्यायमूर्ति सूर्यकांत
b. न्यायमूर्ति एमबी लोकुर
c. न्यायमूर्ति विजय कुमार
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. न्यायमूर्ति सूर्यकांत

5 अक्‍टूबर को उन्‍होंने चीफ जस्टिस की शपथ ली।

——————————————–
8. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 उत्तर प्रदेश के किस शहर में 5 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ?

a. लखनऊ
b. इलाहाबाद
c. कानपुर
d. वाराणसी

Answer: a. लखनऊ

थीम “बदलाव के लिए विज्ञान” – “Science for Transformation”

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ. यह सम्मेलन चार दिनों तक चलेगा. इस सम्मलेन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए.

10,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्‍सा ले रहे हैं।

पिछले साल यह आयोजन चेन्‍नई में किया गया था।

——————————————-
9. हिग्स बोसॉन कण को ‘द गॉड पार्टिकल’ का नाम देने वाले किस नोबेल पुरस्कार विजेता का 96 वर्ष में निधन हो गया है?

Answer: a. लियोन लीडरमैन
b. गुण्टर ग्रास
c. ओरहन पैमुक
d. एलिस मुनरो

Answer: a. लियोन लीडरमैन

हिग्स बोसॉन कण को ‘द गॉड पार्टिकल’ का नाम देने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक लियोन लीडरमैन (96) का निधन हो गया है. लीडरमैन को 1988 में अधिक ऊर्जा वाले एक्सेलेरेटर की मदद से न्यूट्रिनॉज़ की बीम बनाने और न्यूट्रिनो के नए प्रकार ‘म्यूऑन न्यूट्रिनो’ के अस्तित्व को प्रमाणित करने के लिए संयुक्त रूप से फिज़िक्स का नोबेल मिला था.

——————————————-
10. 36वां राष्‍ट्रीय खेल 30 मार्च से 14 अप्रैल 2019 तक कहां आयोजित होगा?

a. दिल्‍ली
b. पुणे
c. मुंबई
d. गोवा

Answer: d. गोवा

इसकी घोषणा हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ ने की है। 36वां राष्‍ट्रीय खेल का उद्धाटन और समापन समारोह गोवा के फतोर्दा में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में होगा।

इस खेल का साइकिलिंग और शूटिंग इवेंट नई दिल्‍ली में आयोजित होगा। इन दोनों इवेंट के लिए गोवा में फैसिलिटी नहीं है।

भारत में राष्‍ट्रीय खेल पहली बार 1924 में आयोजित हुए थे। इसका उद्देश्‍य 1924 पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाडि़यों का चयन करना था। शुरू में इस खेल को भारतीय ओलंपिक खेल कहा जाता था। 1940 में इसका नाम बदल दिया गया।

——————————————-
11. भारत और एशियाई विकास बैंक ने किस राज्‍य में ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 110 मिलियन डॉलर ऋण का समझौता किया?

a. राजस्‍थान
b. मध्‍य प्रदेश
c. गुजरात
d. बिहार

Answer: b. मध्‍य प्रदेश

——————————————–
12. रत्‍नागिरी, सिंधुदुर्ग और महाराष्‍ट्र के अन्‍य इलाकों के कौन से आम की प्रजाति को भौगालिक संकेत (GI) टैग दिया गया?

a. दशहरी
b. माल्‍दह
c. अल्‍फोंसो
d. केसर

Answer: c. अल्‍फोंसो

——————————————–
13. विश्‍व शिक्षक दिवस कब मनाया गया?

a. 2 अक्‍टूबर
b. 3 अक्‍टूबर
c. 4 अक्‍टूबर
d. 5 अक्‍टूबर

Answer: d. 5 अक्‍टूबर

थीम – शिक्षा का अधिकार एक योग्‍य शिक्षक का अधिकार है

The right to education means the right to a qualified teacher

——————————————–
14. थम्‍पी कन्‍ननथनम (Thampi Kannanthanam) का हाल ही में निधन हो गया, वह किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े थे?

a. कन्‍नड़
b. तेलुगू
c. तमिल
d. मलयालम

Answer: d. मलयालम

——————————————–
15. फोर्ब्‍स इंडिया रिच लिस्‍ट 2018 की सूची में कौन शीर्ष स्‍थान पर रहा?

a. लक्ष्‍मी निवास मित्‍तल
b. मुकेश अंबानी
c. अजीम प्रेमजी
d. कुमार मंगलम बिड़ला

Answer: b. मुकेश अंबानी

– मुकेश अंबानी को लगातार 11 वें साल सबसे अमीर भारतीय का नाम दिया गया है।
– विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दूसरी पोजीशन हासिल की है।
– आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल तीसरे स्थान पर हैं।
– हिंदुजा भाइयों ने चौथी पोजीशन पर कब्जा किया और पलोनजी मिस्त्री 5 वें स्थान पर है।

——————————————–
16. विश्‍व पशु दिवस कब मनाया गया?

a. 4 अक्‍टूबर
b. 5 अक्‍टूबर
c. 6 अक्‍टूबर
d. 7 अक्‍टूबर

Answer: a. 4 अक्‍टूबर

——————————————–
17. भारतीय रेलवे ने पहले चरण में मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों के 140 रेक को अपग्रेड करने के लिए अपनी कौन सी परियोजना लॉन्च की?

a. रेल अपग्रेड
b. उत्कृष्ट
c. रेल विकास
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. उत्कृष्ट

2 अक्टूबर, 2018 को, भारतीय रेलवे ने पहले चरण में मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों के 140 रेक को अपग्रेड करने के लिए अपनी परियोजना ‘उत्कृष्ट’ लॉन्च की। परियोजना के लक्ष्य निम्नलिखित है:
-‘स्वच्छ रेल शौचालय’ स्थापित करना,
-ऊर्जा कुशल एलईडी रोशनी का फिटिंग – मुख्य इंटीरियर, दरवाजा, गैंगवे और अंदरूनी शौचालयों में,
-ब्रेल साइनेज और रात में चमकने वाले स्टिकर,
-फर्स्ट एसी कोच में एलईडी पैनल फोटो फ्रेम, बोतल धारकों के नए प्रकार, बड़े आकार के दर्पण
– पहली संशोधित होने वाली ट्रेन 12311/12312 पूर्वी रेलवे की हावड़ा-कालका मेल है।

——————————————–
18. 3 अक्टूबर, 2018 को, _________ और भारत के बीच संयुक्त अभ्यास ‘सहयोग-हॉप टैक 2018’ चेन्नई तट से शुरू किया गया?

a. श्रीलंका
b. सिंगापुर
c. वियतनाम
d. नेपाल

Answer: c. वियतनाम

इस द्विपक्षीय अभ्यास में, वियतनाम तट रक्षक जहाज सीएसबी 8001 ने इसमें पहली बार भाग लिया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी के स्वामित्व वाले एक जहाज ‘सागर मंजुशा’ और भारतीय तट रक्षक के जहाजों ने भी इसमें भाग लिया। यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में दोनों तट गार्ड के बीच सहयोग को बढ़ाता है।

——————————————–
19. यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में किसको 2018 नैनसेन शरणार्थी पुरस्कार प्रदान किया?

a. डॉ स्टीवन जोन्स
b. डॉ इवान अटार अदाहा
c. मिरियम जेम्स
d. कुरेशिया अबूबेकर

Answer: b. डॉ इवान अटार अदाहा

——————————————–
20. ‘पायजामा आर फॉरगिविंग’ किताब की लेखिका का नाम क्या है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया?

a. ऐश्वर्या राय
b. सोहा अली खान
c. ट्विंकल खन्ना
d. दिव्या स्पंदन

Answer: c. ट्विंकल खन्ना

‘पायजामा आर फॉरगिविंग’ ट्विंकल खन्ना द्वारा लिखी गई है। यह जुगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है। यह ट्विंकल खन्ना का पहला उपन्यास है।

DsGuruJi HomepageClick Here