Blog

6 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 6 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. पाकिस्‍तान का 13वां राष्‍ट्रपति किसे चुना गया है?

a. डॉ आरिफ अलवी
b. मौलाना फजल उर रहमान
c. ममनून हुसैन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. डॉ आरिफ अलवी

4 सितंबर को इलेक्‍शन में उन्‍होंने जीत हासिल की है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और उम्र 69 वर्ष है।

वह प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद शपथ ग्रहण के साथ डॉ. आरिफ अलवी पाकिस्‍तान के 13वें राष्‍ट्रपति बन जाएंगे।

——————————————-
2. अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान के डैने (विंग्‍स) को भारत में किस कंपनी के साथ मिलकर तैयार करने की घोषणा की है?

a. टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल)
b. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड
c. अडानी
d. हिदुस्‍तान एयरोनॉटिकल्‍स लिमिटेड

Answer: a. टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल)

अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने यह ऐलान 4 सितंबर को किया है।

——————————————-
3. हाल ही में किस संस्थान द्वारा किये गये रिसर्च में देश के कई ब्रांड के नमक में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है?

a. आईआईटी दिल्ली
b. पीजीआई चंडीगढ़
c. आईआईटी बॉम्बे
d. आईआईएम बेंगलुरु

Answer: c. आईआईटी बॉम्बे

माइक्रोप्लास्टिक वास्तव में प्लास्टिक के बहुत छोटे कण होते हैं और इनका आकार पांच मिलीमीटर से भी कम होता है। यह सेहत के लिए खतरनाक है। आईआईटी बॉम्बे के सेंटर फॉर एनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग ने जांचा है। एक किलो नमक में 63.76 माइक्रोग्राम माइक्रोप्लास्टिक पाया गया।

‘कांटिमिनेशन ऑफ इंडियन सी साल्ट्स विथ माइक्रोप्लास्टिक्स एंड अ पोटेंशियल प्रिवेंशन स्ट्रेटजी’ शीर्षक अध्ययन को अमृतांशु श्रीवास्तव और चंदन कृष्ण सेठ ने संयुक्त रूप से लिखा है. इसका प्रकाशन ‘इन्वार्यन्मेंटल साइंस एंड पॉलूशन रिसर्च’ जर्नल में 25 अगस्त को हुआ.

हालांकि इस रिपोर्ट में किसी भी नमक के ब्रांड का नाम नहीं दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार समुद्र में प्‍लास्टिक प्रदूषण की वजह से नमक से माइक्रोप्‍लास्टिक आ गए हैं।

—————————————–
4. किस राज्य में बच्चे के जन्म पर आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) का पहला क्लेम किया गया है?

a. मध्य प्रदेश
b. हरियाणा
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार

Answer: b. हरियाणा

हरियाणा के करनाल में 19 दिन की बच्ची करिश्मा के लिए यह क्लेम दिया गया। इस तरह बेबी करिश्मा आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की पहली लाभार्थी बन गई है। योजना के तहत उसके माता-पिता को 9 हजार रुपए का लाभ दिया गया है।

यहां एक और बात बता दूं कि आयुष्‍मान भारत योजना का जो नाम है वह तीन बार बदला जा चुका है।

फाइनेंस मिनिस्‍टर अरुण जेटली ने एक फरवरी में जब बजट पेश किया था, उस समय इसका नाम राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संरक्षण योजनाबताया।

इसके बाद स्‍वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्‍त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान‘ कहकर पुराकार।

27 अगस्‍त को जब योजना का लोगो लॉन्च करने के लिए 3 केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई तो एक और बदला हुआ नाम सामने आया- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।

तो ताजा नाम है ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना‘। और इस योजना के सीईओ हैं डॉ. इंदु भूषण।

बार-बार नाम क्‍यों बदला तो इसके पीछे इसका शॉट फॉर्म है। यह करेंट अफेयर्स नहीं है, लेकिन आपकी जिज्ञासा शांत करने के लिए बता देता हूं। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संरक्षण योजना नाम का शॉट फॉर्म RSSY बन रहा था। इसमें आरएसएस नाम से राजनीतिक विवाद खड़ा होने का डर था। इसके बाद नाम रखा प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य अभियान, तो इसका शॉर्ट फॉर्म पीएमजेएए बना। इसका उच्‍चारण पीएम-जा बन रहा था। तब तीसरी बार नाम बदल दिया गया और किया गया प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना। इसका शॉर्ट फॉर्म अच्‍छा गन गया। पीएमजेएवाई। मतलब पीएम-जय।

—————————————-
5. जापान में 4 सितंबर को पिछले 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान आया है, इसका नाम बताएं?

a. जेबी
b. केबी
c. जिम्‍हाऊ
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जेबी

तूफान के चलते बड़े पैमाने पर कारें, इमारतें नष्ट होने के अलावा परिवहन सेवाएं प्रभावति हुई हैं, जिसके कारण उड़ानों और रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा है।

4 सितंबर तक इसकी वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए।

——————————————-
6. किस कंपनी की मार्केट वैल्‍यू हाल ही में एक ट्रिलियन (1,000 अरब) डॉलर पहुंच गया है, जो ऐसा करने वाली अमेरिका की दूसरी और दुनिया की तीसरी कंपनी बन गई?

a. एप्‍पल
b. अमेजन
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. अल्‍फाबेट

Answer: b. अमेजन

पहले नंबर पर एप्‍पल है। उसने दो अगस्‍त को यह मुकाम हासिल किया था। वह स्‍थापना के 38 साल बाद एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी थी, जबकि अमेजन ने मात्र 21 साल में 4 सितंबर को ऐसा कर दिखाया।

एप्‍पल की स्‍थापना दिसंबर 1980 में और अमेजन की स्‍थापना मई 1997 में हुई थी।

तो अमेजन के शेयर की कीमत में बढोत्‍तरी हो गई, इसकी वजह से इस कंपनी ने एक ट्रिलियन डॉलर का मार्केट वैल्‍यू का मुकाम हासिल कर लिया है।

इस कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं जेफ बेजोस। वह दुनिया की अमीरों की लिस्‍ट में टॉप पर हैं।

एक ट्रिलियन डॉलर का मतलब क्‍या है। तो एक ट्रिलियन डॉलर मतलब लगभग 71 लाख करोड़ रुपए। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का 42 प्रतिशत हिस्‍सा। इतना बड़ा।

दुनिया के 192 देशों में से सिर्फ 16 की जीडीपी एक ट्रिलियन डॉलर से ज्‍यादा है।

——————————————-
7. आठ लाख करोड़ रुपए के मार्केट वैल्‍यु वाली दूसरी भारतीय कंपनी का नाम बताएं?

a. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज
b. विप्रो
c. इन्‍फोसिस
d. टीसीएस

Answer: d. टीसीएस (टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज)

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्री 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के स्तर को छू चुकी है।

शेयरों की कीमत में उछाल की वजह से टीसीएस का मार्केट कैप बढ़ गया है।

——————————————-
8. एशियाई ओलिंपिक परिषद् ने एशियाई खेल 2018 का ‘सबसे मूल्यवान खिलाड़ी’ (Most Valuable Player) किसे चुना है?

a. रिकाको इकी
b. पीवी सिंधु
c. सेरेना विलियम्‍स
d. स्‍वप्‍ना बर्मन

Answer: a. रिकाको इकी

वह 18 वर्षीय जापानी तैराक है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पोलेंबर्ग में हुए एशियन गेम्‍स में रिकाको ने 6 गोलड और 2 सिल्‍वर मेडेल जीते। इसी की वजह से उन्‍हें सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का ख़िताब दिया गया।

वह सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का ख़िताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

– सबसे मूल्यवान खिलाड़ी पुरस्कार को 1998 में बैंकाक में आयोजित एशियाई खेलों में शुरू किया गया था। रिकाको इकी को एक ट्राफी व 50,000 डॉलर (35 लाख रुपये) का चेक प्रदान किया गया।

—————————————–
9. RBI की रिपोर्ट के अनुसार वित्‍त वर्ष 2017-18 में भारत में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा देश रहा?

a. पाकिस्‍तान
b. यूएसए
c. फ्रांस
d. मॉरिशस

Answer: d. मॉरिशस

इस सूची में सिंगापुर दूसरे स्थान पर है।

2017-18 में मॉरिशस से भारत में 13.41 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया, जबकि इससे पिछले वर्ष यह 13.38 अरब डॉलर था।

——————————————-
10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में सबसे पहले किस देश की यात्रा पर गये हैं?

a. जॉर्डन
b. स्वीडन
c. साइप्रस
d. हंगरी

Answer: c. साइप्रस

राष्ट्रपति सबसे पहले साइप्रस और फिर बुल्गापरिया और चेक रिपब्लियक का दौरा करेंगे.

मनी लॉंडरिंग का मुकाबला करने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और साइप्रस वित्तीय यूनिट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता निवेश पार-प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए संस्थागत ढांचे को और मजबूत करेगा. पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.

इसके अतिरिक्त, भारत और साइप्रस ने आईटी, पर्यटन, शिपिंग तथा नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में समझौते किये गये.

—————————————-
11. वर्ल्ड वाइड फंड फोर नेचर (WWF) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की कौन सी नदी विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदी है?

a. यमुना
b. सतलुज
c. कावेरी
d. गंगा

Answer: d. गंगा

– रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि लगभग सभी दूसरी भारतीय नदियों की तरह गंगा में लगातार पहले बाढ़ और फिर सूखे की स्थिति पैदा हो रही है.

– रिपोर्ट के अनुसार गंगा ऋषिकेश से ही प्रदूषित हो रही है.

– गंगा के किनारे लगातार बसायी जा रही बस्तियों चन्द्रभागा, मायाकुंड, शीशम झाड़ी में शौचालय तक नहीं हैं. इसलिए यह गंदगी भी गंगा में मिल रही है.

– कानपुर की ओर 400 किलोमीटर विपरीत जाने पर गंगा की दशा सबसे दयनीय दिखती है.

– ऋषिकेश से लेकर कोलकाता तक गंगा के किनारे परमाणु बिजलीघर से लेकर रासायनिक खाद तक के कारखाने लगे हैं जिसके कारण गंगा लगातार प्रदूषित हो रही है.

– गंगा के पानी में विषैले हानिकारक तत्व मिलकर इसे विश्व की सबसे भयावह नदियों में से एक बनाते हैं.

——————————————-
12. हाल ही में उत्‍तर प्रदेश में में डिजिटल ग्राम का उद्घाटन कहां किया गया है?

a. लखनऊ
b. कानपुर
c. आगरा
d. अमेठी

Answer: d. अमेठी

केंद्रीय वस्‍त्र मंत्री स्‍मृति ईरानी ने इसका उद्घाटन किया है।

इसमें वाईफाई चौपाल बनाया जाएगा। गांव के काम को इंटरनेट से कनेक्‍ट किया जाएगा। इसलिए इसे डिजिटल ग्राम नाम दिया गया है।

——————————————-
13. कुंभ 2019 के लिए यूपी के सीएम आदित्‍यनाथ योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कौन सी वेबसाइट और एप लॉन्च किया?

Answer: kumbh.gov.in

इस वेबसाइट में कुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

——————————————-
14. किस राज्‍य ने बाढ़ से हुए नुकसान की वजह से इंटरनैशनल फिल्‍म फेस्टिवल सहित कई समारोह रद कर दिए?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. केरल

Answer: d. केरल

——————————————-
15. भारत और पाकिस्‍तान, एक दूसरे के प्रतिनिधियों को सिंधु और झेलम नदी की किन परियोजनाओं के निरीक्षण की अनुमति देने को तैयार हुए हैं?

Answer: 
– सिंधु नदी पर पाकिस्‍तान के कोटरी बांध परियोजना
– भारत के झेलम नदी बेसिन और किशनगंगा प्रोजेक्‍ट

लाहौर में हुई स्थाई सिंधु आयोग की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

——————————————-
16. वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्‍मेलन के लिए किस देश के साथ गुजरात सरकार ने साझेदारी की है?

a. यूएसए
b. जापान
c. इंग्‍लैंड
d. जर्मनी

Answer: a. यूएसए

गुजरात शिखर सम्‍मेलन वाइब्रेंट गुजरात समिट 2003 में शुरू हुआ था। उस समय नरेंद्र मोदी पीएम थे।

इस बार का नौवां समिट है।

——————————————-
17. बुडापेस्‍ट (हंगरी) में विश्‍व युवा मुक्‍केबाजी में महिलाओं की 57 किलोग्राम वर्ग में भारत की तरफ से किसने स्‍वर्ण पदक जीता?

a. साक्षी चौधरी
b. नेहा यादव
c. साक्षी गौधानी
d. साक्षी मलिक

Answer: a. साक्षी चौधरी

नीतू घणघस ने 48 किलोग्राम भार वर्ग मे स्वर्ण जीता

——————————————-
18. मालदीव – ……………. मैत्री ब्रिज हाल ही में यातायात के लिए खोला गया, जो मालदीव में बनने वाला पहला क्रॉस-सागर पुल है?

a. चीन
b. थाईलैंड
c. भारत
d. श्रीलंका

Answer: a. चीन

दो किलोमीटर लंबा पुल है ये और इसे चीन बनाया है।

मालदीव चीन के साथ पूरी तरह से मिल गया है। पहले भारत का दोस्‍त हुआ करता था। अब रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं।

माले टापू को दूसरा टापू हुलहुमाले तक दो किलोमीटर लंबा समुद्र के ऊपर बना है। इसे मालदीव-चीन मैत्री ब्रिज का नाम दिया गया है।

भारत नाराज भी है और इस समारोह का बहिष्‍कार कर चुका है।

——————————————-
19. हाल ही में ई फार्मेसियों के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को रेगुलेट करने के लिए किसने ड्राफ्ट नियम जारी किये हैं?

a. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
b. रक्षा मंत्रालय
c. वित्‍त मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

ई फार्मेसी क्‍या है।
जैसे आप कपड़े ऑनलाइन खरीदते हो, वैसे ही दवाएं भी वेबसाइट के थ्रू खरीदी जाएंगी, तो उसे ई फार्मेसी कहेंगे।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा है स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

ऑनलाइन फार्मेसी को केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) में पंजीकरण करवाना तथा किसी राज्य सरकार से व्यापार लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ऑनलाइन फार्मेसी को किसी एक ही राज्य से लाइसेंस लेना अनिवार्य है, एक ही लाइसेंस वे देश के किसी भी राज्य में दवाइयां बेच सकते हैं।

——————————————-
20. भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता कब होगी?

a. 6 सितंबर 2018
b. 7 सितंबर 2018
c. 8 सितंबर 2018
d. 9 सितंबर 2018

Answer: a. 6 सितंबर 2018

अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे।


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi HomepageClick Here