यह 6 October 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
1. ICICI का नया एमडी और सीईओ किसे बनाया गया है?
a. चंदा कोचर
b. सुरेश बख्शी
c. संदीप बख्शी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. संदीप बख्शी
बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, जो 3 अक्टूबर 2023 को पूरा होगा।
ICICI बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने समय से पूर्व पद छोड़ने की उनकी मांग को स्वीकार करने के बाद उनकी जगह संदीप बख्शी को अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर नियुक्त किया है।
चंदा कोचर और उनके परिवार पर लगे कथित अनियमितता के आरोपों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं।
———————————————–
2. फेसबुक ने इंस्ट्राग्राम एप का प्रमुख (हेड) किसे नियुक्त किया है?
a. एडम मोसेरी
b. मोम एडवेडर
c. मार्क जुकरबर्ग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एडम मोसेरी
मोसेरी इंस्टाग्राम के सहसंस्थापक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिगर के स्थान पर यह पद संभालेंगे।
मोसेरी ने डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2008 में फेसबुक की डिजाइन टीम से जुड़े थे।
इंस्टाग्राम
100 करोड़ डॉलर (मौजूदा 7,200 करोड़ रुपये) में खरीदा था फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 2012 में
6 साल पहले इंस्टाग्राम के 3 करोड़ यूजर थे
100 करोड़ से ज्यादा यूजर हो गए हैं अब
फेसबुक के रेवन्यू में इसकी बड़ी हिस्सेदारी
——————————————–
3. मध्य प्रदेश के 52 वें जिले के रूप में शामिल जिले का नाम क्या है?
a. निवारी
b. भावेरी
c. नमेरी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. निवारी
मध्य प्रदेश की राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के निवारी जिले को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह राज्य का 52 वां जिला बन गया। आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह को जिले के पहले अंतरिम जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश:
राजधानी: भोपाल।
मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान।
गवर्नर: आनंदीबेन पटेल।
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान:
कान्हा टाइगर रिजर्व, माधव राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान।
———————————————–
4. हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष कौन चुने गए?
a. ज्ञानेंद्रो सिंह
b. मोहम्मद मुश्ताक अहमद
c. असिमा अली
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. मोहम्मद मुश्ताक अहमद
इससे पहले, मोहम्मद मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के महासचिव थे। उन्होंने राजिंदर सिंह की जगह ली है।
अन्य नियुक्तियां:
ज्ञानेंद्रो निन्गोम्बन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
असिमा अली, भोला नाथ सिंह – उपाध्यक्ष
राजिंदर सिंह – महासचिव
तपन कुमार दास – कोषाध्यक्ष
फिरोज अंसारी, असुंटा लाकरा – संयुक्त सचिव
———————————————–
5. किस राज्य को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार-2018 का सर्वोच्च सम्मान मिला है?
a. झारखंड
b. हरियाणा
c. मध्य प्रदेश
d. पंजाब
Answer: b. हरियाणा
हरियाणा को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत 02 अक्टूबर 2018 को सर्वोच्च राज्य का पुरस्कार मिला है.
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रहण किया.
‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान के पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के छह जिलों में हरियाणा के तीन जिले गुरूग्राम, करनाल और रेवाडी भी शामिल हैं.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अन्य पुरस्कार
– महाराष्ट्र के सतारा जिले को कुल 97.90 अंक मिले है और यह जिला देश में पहले स्थान पर रहा है.
– रेवाड़ी जिले को 97.62 अंक प्राप्त हुए तथा यह दूसरे स्थान पर रहा. इसके अतिरिक्त हरियाणा के गुरुग्राम और करनाल को भी टॉप छह जिलों में स्थान हासिल हुआ.
– स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2018 में पुणे के सिंबॉयसिस विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान मिला है.
———————————————–
6. 55 साल बाद किसी महिला वैज्ञानिक को नोबल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है, उनका नाम बताएं?
a. टेरिजा मे
b. दोन्ना स्ट्रिकलैंड
c. दोन्ना स्ट्रिकलैंड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. दोन्ना स्ट्रिकलैंड
55 साल बाद यह सम्मान किसी महिला को भौतिकी के क्षेत्र में मिला।
नोबेल के इतिहास में स्ट्रिकलैंड तीसरी महिला हैं जिन्हें फिजिक्स के क्षेत्र में यह सम्मानित पुरस्कार मिला है।
———————————————–
7. फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से किन तीन वैज्ञानिकों को देने की घोषणा हुई है?
Answer: अमेरिका के ऑर्थर एश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मौरोउ और कनाडा की दोन्ना स्ट्रिकलैंड
यह पुरस्कार लेजर भौतिकी के क्षेत्र में नई तकनीक की खोज के लिए दिया गया है।
ऑर्थर एश्किन
96 वर्षीय एश्किन ऑप्टिकल टवीजर्स बनाने के लिए यह पुरस्कार मिला है। इस तकनीक के जरिये परमाणु कणों, वायरस और दूसरी जीवित कोशिकाओं को पकड़ा जा सकता है। एश्किन नोबेल पाने वाले सबसे उम्रदराज वैज्ञानिक हैं। (पिछला रेकॉर्ड अमेरिका के लियोनिड हर्विज के नाम था, जिन्होंने 2007 में अर्थशास्त्र के लिए यह पुरस्कार जीता था।)
दोन्ना स्ट्रिकलैंड
स्ट्रिकलैंड भौतिकी में यह सम्मानित पुरस्कार पाने वाली केवल तीसरी महिला हैं। उन्होंने और गेरार्ड मौरोउ ने बेहद सूक्ष्म ऑप्टिकल पल्स पैदा करने की तकनीक विकसित की है। इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी में होता है।
एश्किन को पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा मिलेगा। बाकी आधा हिस्सा अन्य दोनों वैज्ञानिकों में बांटा जाएगा।
———————————————–
8. नोबेल मेडिसिन पुरस्कार 2018 के संयुक्त विजेताओं का नाम क्या है?
a. जेम्स पी. एलीसन, तासुकू हॉन्जो
b. आर्थर अशकिन, जेरार्ड मोरौ
c. गेराल्ड पैट्रिक, डोना स्ट्रिकलैंड
d. माइकी जोनास, मॉर्गन रीड
Answer: a. जेम्स पी. एलीसन, तासुकू हॉन्जो
उन्हें ‘नकारात्मक प्रतिरक्षा विनियमन के अवरोध’ द्वारा कैंसर थेरेपी की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। यह खोज प्रतिरक्षा कोशिकाओं पर रोक जारी करके कैंसर कोशिकाओं पर हमला करने की प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता का उपयोग करती है।
—————————————
9. रसायन विज्ञान क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2018 के संयुक्त विजेताओं का नाम बताएं?
Answer:
अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड (Frances H Arnold),
जार्ज स्मिथ (George P Smith) और
ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगरी विंटर (Gregory P Winter)
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पाने वाली फ्रांसेस अर्नोल्ड पांचवीं महिला हैं।
———————————————
10. किस देश ने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी को कांग्रेस (संसद) के स्वर्ण पदक को मरणोपरांत देने का फैसला किया है?
a. दक्षिण कोरिया
b. दक्षिण अफ्रीका
c. जापान
d. संयुक्त राज्य अमेरिका
Answer: d. संयुक्त राज्य अमेरिका
कांग्रेस स्वर्ण पदक अमेरिकी कांग्रेस द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। बहुत कम विदेशियों को यह पुरस्कार मिला है।
अमेरिकी सांसदों ने शांति और अहिंसा को बढ़ावा में योगदान देने के लिए महात्मा गांधी को कांग्रेस के स्वर्ण पदक से मरणोपरांत पुरस्कार देने के लिए यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में एक प्रस्ताव पेश किया है। 6 अमेरिकी सांसदों में से चार भारतीय अमेरिकी थे। रेजोल्यूशन (एच आर 6916) 23 सितंबर 2018 को न्यूयॉर्क के कांग्रेस महिला कैरोलिन मालनी द्वारा यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किया गया था।
———————————————–
11. हाल ही में किस बैंक ने राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान “उद्यम अभिलाषा” लॉन्च किया है?
a. एक्सिस बैंक
b. सिडबी
c. ओबीसी
d. आईसीआईसीआई
Answer: b. सिडबी
सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) ने 2 अक्टूबर, 2018 को गाँधी जयंती के अवसर पर “उद्यम अभिलाषा” नामक अभियान शुरू किया, राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान है.
———————————————–
12. इराक का नया राष्ट्रपति कौन बना है?
a. अदेल अब्दुल महदी
b. अब्दुल सलाम आरिफ
c. बरहम सालिह
d. हैदर अल-आबादी
Answer: c. बरहम सालिह
अदेल अब्दुल महदी प्रधानमंत्री बनाए गए हैं।
इराक के बारे में:
राजधानी – बगदाद
मुद्रा – इराकी दिनार
आधिकारिक भाषाएं – अरबी, कुर्द
———————————————–
13. विश्व शतरंज संघ (FIDE) के अध्यक्ष अर्कादी द्वीर्कोविच (Arkady Dvorkovich) चुने गए हैं, वह किस देश के हैं?
a. जापान
b. रूस
c. चीन
d. अमेरिका
Answer: b. रूस
———————————————–
14. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है?
a. जस्टिस रंजन गोगोई
b. जस्टिस आर के अग्रवाल
c. जस्टिस चंद्रचूड़
d. जस्टिस दीपक मिश्रा
Answer: a. जस्टिस रंजन गोगोई
राष्ट्रपति ने 3 अक्टूबर 2018 को न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। गोगई ने जस्टिस दीपक मिश्रा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है.
———————————————–
15. किस अधिकारी ने महानिदेशक एयर (ओपीएस) के रूप में कार्यभार संभाला?
a. एयर मार्शल अर्जुन सिंह
b. एयर मार्शल सचिन दहिया
c. एयर मार्शल संदीप कुशवाहा
d. एयर मार्शल अमित देव
Answer: d. एयर मार्शल अमित देव
———————————————–
16. भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त बहुराष्ट्रीय सामुद्रिक अभ्यास आईबीएसएएमएआर का छठा संस्करण कहां आयोजित किया गया?
a. विशाखापत्तनम
b. रियो डी जेनेरियो
c. सिमन्स टाउन
d. जोहानिसबर्ग
Answer: c. सिमन्स टाउन
दक्षिण अफ्रीका के सिमन्स टाउन में आयोजित किया जा रहा है.
———————————————–
17. कौन सा देश युवा ओलंपिक खेलों का आयोजक चयनित किया गया है?
a. भारत
b. अर्जेंटीना
c. फ्रांस
d. भूटान
Answer: b. अर्जेंटीना
———————————————–
18. 6-18 अक्टूबर को अर्जेंटीना में आयोजित तीसरे युवा ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल के ध्वजवाहक कौन होगी?
a. नीरज चोपड़ा
b. हिमा दास
c. मनु भाकर
d. बजरंग पुनिया
Answer: c. मनु भाकर
——————————————–
19. गुजरात के गिर अभ्यारण्य में किस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 23 शेरों की मौत हो चुकी है?
Answer: कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी)
———————————————–
20. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार चाय बागानों में कार्यरत महिलाओं को मातृत्व लाभ दिए जाने की घोषणा की?
a. हिमाचल प्रदेश
b. केरल
c. असम
d. अरुणाचल प्रदेश
Answer: c. असम
असम सरकार राज्य के चाय बागानों में काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी मुआवजा योजना की पेशकश करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है.
इस योजना के तहत, गर्भवती महिलाओं को 12,000 रुपये की राशि दी जाएगी ताकि वे स्वयं और नवजात शिशु की देखभाल कर सकें.
इस योजना से राज्य की 60,000 से अधिक चाय बागानों में कार्यरत महिलाओं को लाभ होने का अनुमान है.
• भारत में संशोधित विधेयक में नौ से अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों में कामगार महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि 12 से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दी गई है.
असम:
राजधानी: दिसपुर।
मुख्यमंत्री: सरबानंद सोनोवाल।
गवर्नर: जगदीश मुखी।
राष्ट्रीय उद्यान: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान।