यह 5 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
1. लॉ कमीशन ने पुरुषों की शादी की उम्र कितना करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है?
a. 25 वर्ष
b. 22 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. 18 वर्ष
Answer: d. 18 वर्ष
- विधि आयोग ने केंद्र सरकार को अपने ड्राफ्ट रिपोर्ट में सुझाव दिया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र समान (18 वर्ष) होनी चाहिए.
- विधि आयोग ने कहा कि वयस्कों के बीच शादी की अलग अलग उम्र की व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए.
- भारतीय कानून के तहत, शादी के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष और पुरुषों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष निर्धारित है. ‘परिवार कानून में सुधार’ पर अपने सिफारिश रिपोर्ट में विधि आयोग ने कहा, ‘‘यदि वयस्क होने की यूनिवर्सल एज को मान्यता है जो सभी नागरिकों को अपनी सरकारें चुनने का अधिकार देती है तो निश्चित रूप से, उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने में सक्षम समझा जाना चाहिए.’’
—————————————–
2. इंग्लैंड के किस पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, जो आखिरी टेस्ट मैच भारत के साथ खेलेंगे?
a. एलिस्टर कुक
b. विलियम क्लार्क
c. जो रूट
d. इयोन मोर्गन
Answer: a. एलिस्टर कुक
- इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले एलेस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है.
- 33 वर्षीय एलेस्टर कुक ने इंग्लैंड की ओर से 160 टेस्ट मैच खेलते हुए 32 शतकों की मदद से कुल 12254 रन बनाए हैं.
- कुक ने एक बयान जारी कर कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।’
- कुक ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में की थी। उन्होंने इस मैच में शतक लगाया था। यह संयोग ही है कि उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी भारत के ही खिलाफ होगा।
————————————————
3. बाढ़ के बाद केरल में कौन सी संक्रामक बीमारी फैल गई है, जिसकी चपेट में सैंकड़ों लोग हैं और कुछ लोगों की मौत हो गई?
a. लेप्टस्पाइरोसिस (रैट फीवर)
b. मानसिक रोग
c. चेचक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. लेप्टस्पाइरोसिस (रैट फीवर)
दरअसल रैट फीवर संक्रमित पानी से फैलने वाली बीमारी है जिसका असल नाम लेप्टस्पाइरोसिस है। यह चूहे जैसे अन्य जानवरों के संक्रमित होने के बाद उनके यूरीन से फैलती है। शरीर में दर्द और तेज बुखार रैट फीवर के लक्षणों में से एक हैं। केरल में बाढ़ की भयावहता कुछ कम होने के बाद रैट फीवर का आतंक फैला है। कॉमन ऐंटीबॉयोटिक्स से इसका इलाज संभव है।
————————————————
4. इंटरनैशनल काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनैशनल काउंसिल (आईसीआरईआरईआर) की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट सेवा बंद करने में दुनिया में सबसे टॉप पर कौन सा देश रहा?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान
d. फ्रांस
Answer: a. भारत
दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में जनवरी 2016 से मई 2018 तक 154 बार सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवा रोकी गई।
भारत में इंटरनेट सेवा पर रोक पहली बार 2012 में लगी थी। तब सालभर में सिर्फ नौ घंटे इंटरनेट बंद रहा।
समय के साथ इंटरनेट बंद करने के मामले बढ रहे हैं।
तो पिछले छह साल में इंटरनेट शटडाउन से भारत को अब तक 21 हजार 336 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इनमें पर्यटन, आईटी, प्रेस, न्यूज मीडिया और ई-कॉमर्स सेक्टर को होने वाला नुकसान भी शामिल है।
2012 से 2017 तक राज्यों को हुआ नुकसान
राज्य कितनी बार नुकसान
जम्मू-कश्मीर 60 = 2972 करोड़
राजस्थान 17 = 635.15 करोड़
हरियाणा 12 = 2499 करोड़
गुजरात 10 = 8310 करोड़
बिहार 05 = 366.61 करोड़
उत्तरप्रदेश 04 = 211.11 करोड़
बंगाल 03 = 1280 करोड़
————————————————
5. Moving On, Moving Forward – A Year in Office किताब किसने लिखी?
a. रामनाथ कोविंद
b. अरुण जेटली
c. वेंकैया नायडू
d. नितिन गडकरी
Answer: c. वेंकैया नायडू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुस्तक को लांच किया है।
———————————————-
6. हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद किसने संभाला है?
a. आर माधवन
b. पीवी सिंह
c. सुमेर परिहार
d. के महेश्वरी
Answer: a. आर माधवन
टी सुवर्ना राजू थे पहले
————————————————
7. RBI ने वित्त वर्ष 2017-18 में 8.46 टन सोना खरीदा। सोने के खरीद कितने साल बाद की गई?
a. पांच साल
b. आठ साल
c. दस साल
d. नौ साल
Answer: d. नौ साल
आरबीआई की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
आरबीआई ने इससे पहले नवंबर 2009 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था।
बैंक ऑफ चाइना और बाकी कई बैंकों की तरह आरबीआई अकसर सोना नहीं खरीदता, इसलिए इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल आईबीआई ने नहीं बताया है कि उसने सोना क्यों और कहां से खरीदा है।
उसके पास 30 जून, 2018 को 566.23 टन सोना था
————————————————
8. RBI के आदेश के अनुसार …….. से अधिक शाखाओं वाले बैंकों को आंतरिक लोक प्रहरी (ओम्बुड्समैन या आईओ) नियुक्त करना होगा?
a. दस से अधिक
b. बीस से अधिक
c. पांच से अधिक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. दस से अधिक
RBI ने यह निर्देश 3 सितंबर को जारी किया है।
रिजर्व बैंक ने आंतरिक लोक प्रहरी योजना बैंकों की आंतरिक शिकायत प्रणाली को मजबूत करने और ग्राहकों की शिकायतों का निपटान करने के लिए शुरू की है।
हालांकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को इस आदेश से अलग रखा है।
————————————————
9. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में किस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद कर दिया?
a. सारस्वत सहकारी बैंक
b. भीलवाड़ा महिला शहरी सहकारी बैंक
c. नागपुर नागरिक सहकारी बैंक
d. अकोला शहरी सहकारी बैंक
Answer: b. भीलवाड़ा महिला शहरी सहकारी बैंक
बैंक में राशि अपर्याप्त थे और कमाई स्रोत भी अपर्याप्त थे।
————————————————
10. नेपाल में भूकंप के तीन साल बाद पहली बार कौन सा प्रसिद्ध मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया गया?
a. कृष्ण मंदिर
b. विष्णु मंदिर
c. ब्रह्मा मंदिर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. कृष्ण मंदिर
17वीं शताब्दी का यह मंदिर काठमांडू के ललितपुर नगर निकाय में स्थित है। यह मंदिर तीन मंजिला है और 21 शिखर है।
तीन साल पहले भूकंप में यह क्षतिग्रस्त हो गया था। आपको पता ही होगा कि अप्रैल 2015 में आए उस भूकंप की तीव्रता 7.8 थी और इसमें 8,700 लोग मारे गए थे।
————————————————
11. किस देश की संसद ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने का कानून पास किया है?
a. इंग्लैंड
b. जर्मनी
c. यूएसए
d. फ्रांस
Answer: d. फ्रांस
सरकार ने एक कानून पारित कर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में समूचे दिन के लिये फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें ब्रेक की अवधि भी शामिल है। इस नियम से सिर्फ अपवाद स्वरूप आकस्मिक मामलों में और दिव्यांग बच्चों को छूट मिलेगी।
————————————————
12. विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) कब मनाया जाता है?
a. एक सितंबर
b. दो सितंबर
c. तीन सितंबर
d. चार सितंबर
Answer: b. दो सितंबर
इसी दिन 2009 में एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन हुआ था और तभी से इस दिन विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
————————————————
13. नासा के वैज्ञानिकों ने किस ग्रह के गहरे बादलों के ऊपर पानी के संकेतों का पता लगाया है?
a. शनि ग्रह
b. शुक्र ग्रह
c. मंगल ग्रह
d. वृहस्पिति ग्रह
Answer: d. बृहस्पति ग्रह यानी जुपिटर
————————————————
14. निम्नलिखित में से किस स्थान पर अलकनंदा क्रूज़ सेवा आरंभ की गई?
a. वाराणसी
b. मुंबई
c. चित्रकूट
d. व्यास
Answer: a. वाराणसी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 02 सितंबर 2018 को वाराणसी में अलकनंदा क्रूज़ सेवा का उद्घाटन किया.
————————————————
15. हाल ही में स्पिनर मोर्न नील्सन ने महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की है, वह किस देश की खिलाड़ी हैं?
a. इंग्लैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. साउथ अफ्रीका
d. न्यूजीलैंड
Answer: d. न्यूजीलैंड
————————————————
16. किस देश का 200 वर्षीय राष्ट्रीय संग्रहालय भारी आग की चपेट में आकर खाक हो गया?
a. स्वीडन
b. ऑस्ट्रेलिया
c. ब्राजील
d. मेक्सिको
Answer: c. ब्राजील
ब्राज़ील के राष्ट्रीय म्यूज़ियम में लगी आग की वजह से कई सालों का इतिहास जलकर ख़ाक हो गया है. 200 साल पुराने इस म्यूजियम में मानव विज्ञान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और विशिष्ट चीज़ें संरक्षित थीं, जो आग की लपटों में जलकर स्वाहा हो गईं.
————————————————–
17. विधि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने पर नए ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों को खरीदने में कितनी ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी?
a. 1,500 करोड़ रुपये
b. 3,500 करोड़ रुपये
c. 2,500 करोड़ रुपये
d. 4,500 करोड़ रुपये
Answer: c. 4,500 करोड़ रुपये
रिपोर्ट में कहा गया है अतिरिक्त ईवीएम के मद्देनजर बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत हो सकती है।
इसमें चुनाव आयोग (ईसी) के हवाले से बताया कि 2019 आम चुनावों के लिए लगभग 10,60,000 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे।
————————————————
18. महाराष्ट्र और गुजरात के किन 3 राज्य विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली?
Answer:
महाराष्ट्र अपार्टमेंट स्वामित्व (संशोधन) विधेयक,
गुजरात कृषि भूमि सीमा (संशोधन) विधेयक 2015 और
गुजरात कृषि भूमि सीमा (संशोधन) विधेयक, 2017
राष्ट्रपति ने दो सितंबर को ये मंजूरी दी है। इसके साथ यह विधेयक कानून बन गया।
———————————————
19. वाशिंगटन डीसी में कांग्रेस पुस्तकालय में अपनी कविताओं को रिकॉर्ड करने के लिए किस पहले भारतीय को आमंत्रित किया गया?
a. अभय के
b. के सिन्हा
c. नितेश सिंह
d. विनय सहारन
Answer: a. अभय के
वह भारतीय राजनयिक भी हैं।
यहां कविताओं की प्रतिष्ठित श्रृंखला को ‘द पोएट एंड द पोएम’ कहा जाता है।
————————————————
20. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कौन सा शहर वर्ष 2030 तक 40 प्रतिशत समुद्र में जलमग्न हो सकता है?
a. केरल
b. सुमात्रा
c. बैंकॉक
d. बाली
Answer: c. बैंकॉक
——————————————-
तो अब कल के क्वेश्चन को लेते हैं। जो मैंने आपसे किया था।
पहला एशियन गेम्स कहां आयोजित किया गया था?
Answer: दिल्ली (1951)
वर्ष 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री क्या कहलाएंगे?
Answer: – व्योमनॉट्स (Vyomnauts)
अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।