Blog

4 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 4 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. वर्ष 2022 में 19वां एशियन गेम्‍स का आयोजन कहां होगा?

a. जकार्ता
b. कोलंबो
c. पुणे
d. हांगझू

Answer: d. हांगझू

यह चीन का शहर है।

18वां एशियन गेम्‍स 2 सितंबर को समाप्‍त हो गया। समापन समारोह के दौरान ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेजिडेंट अहमद अल-फहद अल-अहमद अल-सबाह ने एशियन गेम्स का टॉर्च चीनी प्रतिनिधि को सौंप दिया।

———————————————–
2. यूनाइटेड नेशन वर्ल्‍ड टूरिज्‍म ओर्गेनाइजेशन (UNWTO) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया में वर्ष 2017 में सबसे ज्‍यादा विदेशी पयर्टक किस देश में आए?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. श्रीलंका
d. भूटान

Answer: a. भारत

संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन संगठन के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। UNWTO ने ‘टूरिज्म हाइलाइट्स’ रिपोर्ट का ताजा संस्‍करण जारी किया है।

इसके अनुसार भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 2017 में 1.55 करोड़ रही। जबकि वर्ष 2016 में यह संख्‍या 1.45 करोड़ थी।

– इससे भारत की आय 2017 में 27.36 अरब डॉलर रही जबकि 2016 में यह आंकड़ा 22.42 अरब डॉलर था।

– अगर बात पूरी दुनिया में अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों की करें तो 2017 में यह संख्‍या 132.3 करोड़ रही। यह 2016 के मुकाबले 8.4 करोड़ अधिक है।

———————————————–
3. उत्तराखंड सहित 5 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के ऐंटी-ड्रग कैंपेन का ब्रैंड ऐंबेसडर किसे बनाया जाएगा?

a. आमिर खान
b. सोनाली बिंद्रे
c. अक्षय कुमार
d. संजय दत्‍त

Answer: d. संजय दत्‍त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2 सितंबर को इसका ऐलान किया है। जल्‍द ही पांचों राज्‍य मिलकर इसका औपचारिक आदेश भी जारी कर देंगे।

हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे राज्यों ने नशे के खिलाफ रणनीति बना कर संयुक्त रूप से लड़ने का संकल्प लिया है। इन प्रदेशों ने ड्रग्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किया है।

इसका सचिवालय पंचकूला में बनाया गया है।

———————————————
4. सुप्रीम कोर्ट ने ठोस कचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) के लिए पॉलिसी तैयार नहीं करने पर कितने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेश में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: d. चार

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़

मतलब अब इन राज्‍यों में किसी भी तरह का कंस्‍ट्रक्‍शन का काम करने पर पाबंदी हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी लोकूर और जस्टिस एस. अब्दुल नजीर की बेंच ने नाराजगी जताते हुए आदेश दिया कि जब तक कचरे के निष्पादन की ठोस नीति ये राज्य नहीं बताते, तब तक संबंधित राज्यों में निर्माण कार्य पर रोक लगेगी।

अदालत ने इन राज्यों पर 3-3 लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है।

हालांकि हो सकता है कि सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई में ये सभी राज्‍य सॉलिड वेस्‍ट मैनेजमेंट के लिए पॉलिसी बना लें और तब यह रोक हट जाए।

———————————————–
5. अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) 5 सितंबर से दो दिवसीय ‘इंडिया आइडिया’ शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां करेगा?

a. नई दिल्‍ली
b. पुणे
c. लखनऊ
d. मुंबई

Answer: d. मुंबई

इस सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। यह सम्मेलन छह सितंबर को दिल्ली में होने वाली पहली 2+2 भारत अमेरिका वार्ता से पहले होगा।

ये भी क्‍वेश्‍चन हो सकता है कि भारत अमेरिका की 2+2 वार्ता कहां होगी। तो ये है दिल्‍ली। 2+2 वार्ता में इंडिया और अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल होंगे।

———————————————–
6. इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वर्ष 2018-19 के लिए किसे अध्‍यक्ष बनाया है?

a. रजनीश कुमार
b. श्‍याम श्रीनिवासन
c. माधव नायर
d. सुनील मेहता

Answer: d. सुनील मेहता

ये पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन हैं।

बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशक दीन बंधू मोहपात्रा को भारतीय बैंक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। मशरेक बैंक कार्यकारी अधिकारी माधव नायर को भारतीय बैंक एसोसिएशन का मानद सचिव चुना गया।

भारतीय बैंक एसोसिएशन की स्थापना 26 सितम्बर, 1946 को की गयी थी, इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इसका उद्देश्य भारतीय बैंकिंग सेक्टर के साझेदारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

———————————————–
7. प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय नेशनल अवार्ड 2018 के लिए किसे नामित किया गया है?

a. डॉ. सुबोध वर्मा
b. डॉ. बीके मिश्रा
c. डॉ. अनुराग सिन्‍हा
d. डॉ. आरती जैन

यह भारत का सर्वोच्‍च चिकित्‍सा सम्‍मान है।

Answer: b. डॉ. बीके मिश्रा

राष्‍ट्रीय डॉक्‍टर दिवस डॉ. बीसी रॉय के जन्‍मदिन पर एक जुलाई को मनाया जाता है। इसी दिन यह नेशनल अवार्ड राष्‍ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। तो एक जुलाई 2019 को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, डॉ. बीके मिश्रा को यह सम्‍मान देंगे।

डॉ. बीसी रॉय डॉक्‍टर और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पश्‍चिम बंगाल के दूसरे मुख्‍यमंत्री भी थे।

———————————————–
8. 6000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. सचिन तेंदुलकर
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. वीरेंद्र सहवाग
d. विराट कोहली

Answer: d. विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने 119 वें टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया है।

6,000 रनों तक पहुंचने वाला सबसे तेज़ भारतीय सुनील गावस्कर थे, जिसने इसे 117 पारी में पूरा किया था।

तो अब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर (120 पारी), वीरेंद्र सहवाग (121 पारी) और राहुल द्रविड़ (125 पारियों) को पीछे छोड़ दिया है।

————————————————
9. हाल ही में भारत ने म्‍यांमार सीमा के साथ मिजोरम में कौन से इमिग्रेशन चेक-पोस्‍ट को खोल दिया है?

a. कॉपुइछुअह (Kawrpuichhuah)
b. जोरिन्‍पुई (Zorinpui)
c. जोखवथर (Zokhawthar)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. जोखवथर (Zokhawthar)

यह मिजोरम के चंपुई जिले में है।

इसके ज़रिये लोग वैध दस्तावेज के साथ म्यांमार से भारत में प्रवेश कर सकते हैं अथवा भारत से म्यांमार में प्रवेश कर सकते। यह मिजोरम में दूसरा इमीग्रेशन चेक पोस्ट है, इससे पहले सितम्बर, 2017 में मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में ज़ोरिन्पुई चेक पोस्ट को शुरू किया गया था।

भारत के चार राज्‍यों की सीमा म्‍यांमार से लगती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम।

———————————————–
10. इस्‍पात मंत्रालय (मिनिस्‍ट्री ऑफ स्‍टील) के नए सचिव के रूप किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. बिजॉय सिंह
b. गगनदीप सिंह
c. रोमी चावला
d. बिनोय कुमार

Answer: d. बिनोय कुमार

स्‍टील मंत्री है चौधरी बीरेंद्र सिंह

———————————————–
11. धरती के पिघलते बर्फ को ट्रैक करने के लिए आइस, क्लाउड एंड लैंड एलिवेशन सैटलाइट -2 (आईसीईएसएटी -2) 12 सितंबर 2018 को लांच किया जाएगा। इसे कौन सा स्‍पेस ऑर्गेनाइजेशन लांच करेगा?

a. नासा
b. इसरो
c. सीएनएसए
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. नासा

———————————————–
12. पाकिस्‍तान के किसी भी हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्‍य न्‍यायाधीश कौन बनी?

a. ताहिरा सफदर
b. हुमा सईद
c. माहिरा सफदर
d. सना शेख

Answer: a. ताहिरा सफदर

बलोचिस्‍तान हाईकोर्ट में वह चीफ जस्टिस बनी हैं। वह पाकिस्‍तान में किसी भी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनने वाली पहली महिला हैं।

———————————————–
13. आयुष राज्‍य मंत्री श्रीपाद येस्‍सो नाइक ने किस देश में चौथी अंतराष्‍ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस का उद्घाटन किया?

a. मॉरिशस
b. भूटान
c. नीदरलैंड
d. सिंगापुर

Answer: c. नीदरलैंड

AYUSH – आयुर्वेद, योगा, यूनानी, सिद्धा, होमियोपैथी

———————————————–
14. भारत और नेपाल ने काठमांडू से रक्‍सौल शहर को जोड़ने वाली सामरिक (Strategic) रेल लाइन बनाने के लिए समझौता पर हस्‍ताक्षर किए हैं। रक्‍सौल शहर किस राज्‍य में आता है?

a. बिहार
b. पश्‍चिम बंगाल
c. उत्‍तर प्रदेश
d. उत्‍तराखंड

Answer: a. बिहार

अयोध्‍या से जनकपुर तक बस सेवा शुरू हुई है।

———————————————–
15.डोनाल्‍ड ट्रंप ने किस संगठन से पीछे हटने की धमकी दी है?

a. G-7
b. विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO)
c. उत्‍तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO)

डोनाल्‍ड ट्रंप ने यानी यूएसए ने अब तक चार संगठन को छोड़ा है।

नाफ्टा (नॉथ अटलांटिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट), कोप 21 (पेरिस क्‍लाइमेट एग्रीमेंट), यूनेस्‍को, TPP (ट्रांस पैसेफिक पार्टनरशिप)

डब्‍ल्‍यूटीओ के महानिदेशक है रोबर्टो अजावार्डो हैं। ये ब्राजील के हैं।

———————————————–
16. कश्‍मीर की पहली मुस्लिम महिला पायटल कौन बनी?

a. तन्‍वी रैना
b. सना मोहम्‍मद
c. जरीन मलिक
d. इरम हबीब

तन्‍वी रैना तो कश्‍मीर की पहली महिला पायलट थी। लेकिन यहां सवाल पहली मुस्लिम महिला पायलट की है।

Answer: d. इरम हबीब

———————————————–
17. विश्‍व बैंक ने किस जल आपूर्ति परियोजना के लिए 929.89 करोड़ रुपए कर्ज की मंजूरी दी है?

a. विदर्भ जल आपूर्ति परियोजना
b. शिमला जल आपूर्ति परियोजना
c. तिनेलवेली जल आपूर्ति परियोजना
d. द्वारका जल आपूर्ति परियोजना

Answer: b. शिमला जल आपूर्ति परियोजना

———————————————–
18. सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्‍म कौन सी है?

a. गाजी
b. दंगल
c. परमाणु
d. गोल्‍ड

d. गोल्‍ड

इससे पहले सउदी अरब में रजनीकांत की फिल्‍म काला रिलीज हुई थी। लेकिन वो तमिल फिल्‍म इंडस्‍ट्री के हैं। तो इसे कहते हैं कॉलीवुड।
तेलुगू फिल्‍ड इंडस्‍ट्री को कहते हैं टॉलीवुड।

Answer: d. गोल्‍ड

———————————————–
19. फ्रांस से कितने राफेल विमान प्रशिक्षण के लिए भारतीय वायु सेना के ग्‍वालियर एयरबेस पर पहुंचे है?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: c. तीन

ये विमान ऑस्ट्रेलिया से एक युद्घ अभ्यास के बाद ग्वालियर एयरफोर्स में प्रशिक्षण के लिए आए हैं।

तीन दिवसीय ट्रेनिंग 3 सितंबर से शुरू हो गया है। इस दौरान फ्रांस एयरफोर्स के पायलट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के पायलटों को राफेल के संबंध में जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ भारतीय वायुसेना के सुखोई विमान को उड़ाकर दोनों विमानों के बीच का अंतर भी समझाएंगे।

2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए सौदा किया था। पर लड़ाकू विमान अपनी विशेषता से ज्यादा अपनी महंगी डील के लिए चर्चित रहा है।

विमानों की पहली खेप 2019 में भारत को मिलनी है लेकिन इससे पहले भारतीय वायुसेना के पायलटों को इस लड़ाकू विमान से परिचित कराने के लिए इंडिया लाया गया है।

राफेल को फ्रांस की डेसाल्‍ट कंपनी ने बनाया है।

———————————————–
20. नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सेना की कमान 2 सितंबर को किसे दी गई?

– अमेरिकी जनरल स्कॉट मिलर

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi Homepage Click Here