Blog

31 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 31 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. असम सरकार ने राज्‍य को एक बार फिर अशांत इलाका घोषित करते हुए किस अधिनियम को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, जो सुरक्षा बलों को विशेषाधिकार और छूट देता है?

a. अफस्पा
b. आईपीसी
c. टाडा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अफस्पा

सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम 1958 (Armed Forces (Special Powers) Act, 1958)

सुरक्षा एजेंसियां तब तक राज्य में यह ऐक्ट चाहती हैं जब तक राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर अपडेट करने का काम पूरा न हो जाए। अधिकारी ने बताया है कि विद्रोह की घटनाएं कम हुई हैं लेकिन नैशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोर्डोलैंड और ULFA सक्रिय हैं।

——————————————
2. नोटबंदी के 22 महीने बाद आरबीआई ने जमा हुए 500 व 1000 रुपए के नोट की पूरी जानकारी सार्वजनिक की है, कितने प्रतिशत नोट आ गए?

a. 99.3 प्रतिशत
b. 90.3 प्रतिशत
c. 93.3 प्रतिशत
d. 91.3 प्रतिशत

Answer: a. 99.3 प्रतिशत

यह पहला मौका है कि आरबीआई की तरफ से स्पष्ट आंकड़े दिए गए हैं।

अभी नेपाल, भूटान के बैंकों में जमा भारतीय मुद्रा वापस नहीं हुई है और उसे इस आंकड़े में नहीं जोड़ा गया है।

मतलब साफ है कि सरकार के जिस नोटबंदी के फैसले की वजह से पूरा देश लाइन में खड़ा रहा, उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

नोटबंदी करते समय यानी इन नोटों को प्रचलन से बाहर करते हुए सरकार को उम्मीद थी कि काले धन के रूप में इन मूल्य वर्गो के तकरीबन तीन लाख करोड़ रुपये के नोट वापस नहीं आएंगे। और ये ब्‍लैक मनी होंगे।

लेकिन लगभग सारे ही नोट वापस आ गए लीगलाइज रूप में।

नए नोट छापने में आरबीआई को मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ी। इस मद पर 2016-17 में 7965 करोड़ और जुलाई 2017 से जून 2018 के दौरान 4912 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई।

——————————————
3. पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य नंदामुरी हरिकृष्‍णा का निधन कब हुआ?

a. 28 अगस्‍त 2018
b. 29 अगस्‍त 2018
c. 30 अगस्‍त 2018
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: a. 28 अगस्‍त 2018

वह तुलुगु सिनेमा के स्‍टार एक्‍टर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री टीएन रामाराव के बेटे थे।

उनका निधन 62 वर्ष की उम्र में एक सड़क हादसे में हुआ।

—————————————–
4. आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट (2017-18) में चालू वित्‍त वर्ष (2018-19) में देश का विकास दर (GDP) कितना रहने का अनुमान लगाया है?

a. 7.0 प्रतिशत
b. 6.4 प्रतिशत
c. 5.4 प्रतिशत
d. 7.4 प्रतिशत

Answer: d. 7.4 प्रतिशत

——————————————
5. कंबोडिया में 11वीं सदी के मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग के लिए भारत ने समझौता किया है, यह मंदिर किस भगवान का है?

a. शिव
b. ब्रह्मा
c. राम
d. कृष्‍ण

Answer: a. भगवान शिव

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 29 अगस्‍त को कंबोडिया पहुंची हैं। इसी दौरान दो समझौतों पर सिग्‍नेचर हुए।

इनमें से एक समझौता प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और उसके रखरखाव का है। यह वर्ल्‍ड हेरिटेज है।

जबकि दूसरा समझौता भारत के विदेश सेवा संस्थान और कंबोडिया के राष्ट्रीय कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय संबंध संस्थान के बीच सहयोग को लेकर हुआ

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन हैं।

——————————————
6. किस राज्‍य विधानसभा ने पुलिस (संशोधन) विधेयक 2018 पारित किया है, जिससे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन के लिए राज्‍य सरकार, राज्‍य सुरक्षा आयोग (State Security Commission) की स्‍थापना करेगा?

a. पंजाब
b. बिहार
c. दिल्‍ली
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: a. पंजाब

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था कि किसी भी राज्‍य में डीजीपी 2 साल से कम अवधि के लिए नहीं चुना जाएगा। चुनाव के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजना होगा। तो इसी से बचने के लिए पंजाब सरकार ने ये तरीका निकाला है। विधेयक पास किया है।

——————————————
7. सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में सुनवाई करते हुए कहा – ‘असहमति है लोकतंत्र का सेफ्टी वॉल्व, रोका तो होगा विस्फोट’?

a. पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में
b. विरोध प्रदर्शन मामले
c. मराठा विरोध मामला
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में

दरअसल, महाराष्‍ट्र पुलिस ने तेलुगु कवि वरवर राव, वी. गोंजाल्विस व अरुण फरेरा, ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज, मानवाधिकारवादी गौतम नवलखा को भीमा कोरेगांव मामले में 28 अगस्‍त को गिरफ्तार किया।

– उनपर पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा, पीएम नरेंद्र मोदी की हत्‍या की कथित साजिश व नक्‍सलियों से संपर्क का आरोप लगाया है।

– तब इतिहासकार रोमिला थापर सहित पांच लोगों ने 29 अगस्‍त को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी का विरोध किया।

– इनके वकीलों ने कहा कि असहमति रखने वालों को दबाने की कोशिश गिरफ्तारी के रूप में की जा रही है। जानबूझकर टार्गेट करके पांच मानवाधिकार कार्यकताओं की गिरफ्तारी की गई है।

– इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएम खानविलकर की बेंच ने की।

– इस दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा,यहां याचिका के जरिये व्यापक मुद्दा उठाया गया है। यहां बात असहमति को दबाने की है। असहमति लोकतंत्र का सेफ्टी वॉल्व है। अगर इसकी इजाजत नहीं दी गई तो यह फट जाएगा।

– यह बहुत बड़ी बात कही है और गिरफ्तार लोगों को केवल अपने घर में नजरबंद रखने को कहा है। साथ ही पुलिस से आरोपों के सबूत मांगे हैं।

——————————————
8. एशियन गेम्‍स के इतिहास में हेप्टाथलान में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी कौन है?

a. स्वप्ना बर्मन
b. स्वप्ना दास
c. अरपिंदर सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. स्वप्ना बर्मन

वह पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ीकी रहने वाली एक रिक्शाचालक की बेटी हैं। अभाव में रहकर उन्‍होंने यह मुकाम पाया।

हेप्टाथलन में ऐथलीट को कुल 7 स्टेज में हिस्सा लेना होता है। पहले स्टेज में 100 मीटर फर्राटा रेस होती है। दूसरा हाई जंप, तीसरा शॉट पुट, चौथा 200 मीटर रेस, 5वां लॉन्ग जंप और छठा जेवलिन थ्रो होता है। इस इवेंट के सबसे आखिरी चरण में 800 मीटर रेस होती है। इन सभी खेलों में ऐथलीट को प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट मिलते हैं, जिसके बाद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के ऐथलीट का फैसला किया जाता है।

——————————————
9. 18वें एशियन गेम्‍स में पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप स्‍पर्धा में अपरिंदर सिंह ने कौन सा मेडल जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड

भारत ने एशियन गेम्‍स में पुरुष वर्ग में ट्रिपल जंप में 48 साल बाद स्‍वर्ण पदक पाया है।

इससे पहले मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 में इस स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता था।

——————————————
10. 18वें एशियन गेम्‍स में 300 मीटर दौड़ में दुति चंद ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

18वें एशियन गेम्‍स यानी 2018 में दुति चंद को दूसरा रजत पदक मिला है।

——————————————
11. एशियन गेम्‍स में टेबल टेनिस के मिक्‍स स्‍पर्धा में महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंत शरत कमल की जोड़ी ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रॉन्‍ज (कांस्‍य) मेडेल

——————————————
12. कहां पर भारत की पहली अंतरराज्‍यीय पवन ऊर्जा परियोजना (Inter-State wind power project) शुरू की गई है?

a. गुजरात
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश

Answer: a. गुजरात

इसकी क्षमता है 126 मेगावॉट। यह गुजरात के भुज में शुरू हुआ है।

चार राज्‍य इससे मिलने वाली ऊर्जा को खरीदेंगे – बिहार, ओडिशा, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश।

——————————————
13. चौथे गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में गूगल ने भारतीय भाषा प्रकाशकों को ऑनलाइन अपनी सामग्री (Content) लेने में मदद के लिए परियोजना शुरू की है, इसका नाम क्‍या है?

a. डिजिटल लेख
b. नवलेखा
c. सुगमता
d. सरल लेख

Answer: b. नवलेखा

बहुत लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी लोकल लैंग्‍वेज में लिखते हैं, तो उनको इससे मदद मिलेगी।

गूगल के तेज एप का नाम बदलकर अब गूगल पे कर दिया गया है।

——————————————
14. केंद्र सरकार ने भारतीय विदेश सेवा की किस अधिकारी को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है?

a. रुचि सचदेवा
b. अंजू सिंह
c. रुचि घनश्याम
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. रुचि घनश्याम

वह 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं।

——————————————
15. राष्‍ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्‍त को किस खिलाड़ी के जन्‍मदिन पर मनाया जाता है?

a. मेजर ध्‍यानचंद
b. कपिल देव
c. पीटी ऊषा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मेजर ध्‍यानचंद

हॉकी के जादूगर। इस दिन राष्‍ट्रपति खिलाडि़यों को सम्‍मान देते हैं। जैसे अर्जुन पुरस्‍कार। इस बार चुकि एशियन गेम्‍स चल रहे हैं, इसलिए अभी पुरस्‍कार नहीं दिया गया है। एशियन गेम्‍स के बाद जब खिलाड़ी वापस आएंगे तो पुरस्‍कार दिए जाएंगे।

——————————————
16. भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च गये स्मार्ट कोच को पहली बार किस एक्सप्रेस में लगाया जायेगा?

a. गरीब रथ
b. समझौता एक्सप्रेस
c. ताज एक्सप्रेस
d. कैफियत एक्सप्रेस

Answer: d. कैफियत एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे ने देश का पहला स्मार्ट कोच बना लिया है जिसे जल्द ही कैफियत एक्सप्रेस में लगाया जायेगा.

‘मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया यह कोच आधुनिक तकनीक से लैस है। कोच में कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं।

—————————————-
17. किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने भारत के सबसे ऊंची फिल्‍म, स्‍टूडियो का उद्घाटन किया?

a. आंध्र प्रदेश
b. महाराष्‍ट्र
c. मध्‍य प्रदेश
d. तमिलनाडु

Answer: d. तमिलनाडु

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री के पलानीसामी ने फिल्‍म स्‍टूडिया एमजीआर सेंच्‍यूरी फिल्‍म स्‍टूडियो का उद्घाटन किया है।

यह भारत का सबसे ऊंचा फिल्‍म स्‍टूडियो है।

56 फीट ऊंचा, 110 मीटर लंबा और 100 फुट चौड़ा स्‍टूडियो है। इसका निमार्ण पय्यानूर में हुआ है।

एमजी रामाचंद्रण पूर्व मुख्‍यमंत्री थे और फिल्‍म स्‍टार थे।

——————————————
18. विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचारों (Innovations) से संबंधित मामलों पर प्रधानमंत्री को सलाह देने के लिए केंद्र सरकार ने कितने सदस्‍यीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद का गठन किया है?

a. 20 सदस्‍यीय
b. 30 सदस्‍यीय
c. 22 सदस्‍यीय
d. 21 सदस्‍यीय

Answer: d. 21 सदस्‍यीय

इसके अध्‍यक्ष होंगे के विजय राघवन। वह केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर भी हैं। इस कमेटी का नाम होगा प्राइम मिनिस्‍टरर्स साइंस टेक्‍नोलॉजी एंड इनोवेशन एडवाइजरी कमेटी (PM-STIAC).

—————————————
19. भारत के साथ मिलकर किसने क्षितिज 2020 (Horizon 2020) कार्यक्रम के तहत नई इन्‍फ्लुएंजा टीका विकसित करने का अनुबंध किया है?

a. यूरोपीय संघ
b. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन
c. पिरामल समूह
d. औरोबिन्‍दो फार्मा

Answer: a. यूरोपीय संघ


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi HomepageClick Here