Blog

30 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 30 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. इसरो ने भारत के महत्‍वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 की तारीख तय कर दी है, यह मिशन कब लांच होगा?

a. 3 जनवरी 2019
b. 3 दिसंबर 2018
c. 22 सितंबर 2018
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. 3 जनवरी 2019

चंद्रयान-2 मिशन 3 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और 16 फरवरी को चांद पर लैंड होगा।

बता दें कि पहले चंद्रयान-2 को इसी साल अंतरिक्ष में जाना था, लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाने थे जिसके कारण इसमें देरी हुई.

चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाला दुनिया में यह पहला मिशन होगा

बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और चीन पहले ही चांद पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब चांद तक पहुंचने की रेस में दो एशियाई देश भारत और इजरायल हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि भारत और इजरायल में से कोई सा देश चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनेगा।

भारत के चंद्रयान-1 (2008) अभियान ने ही पहली बार चांद पर पानी की खोज की थी। चंद्रयान-2 इसी अभियान का विस्तार है।

भारत के मून रोवर की पहली तस्वीर इसरो के 800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चंद्रयान- 2 मिशन का हिस्सा ही है।

चंद्रयान-2 मिशन के जरिए भारत दक्षिण ध्रुव के करीब सॉफ्ट लैंडिंग कर, छह पहियों वाले रोवर को स्थापित करने की तैयारी में है, ताकि चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की जा सकें।

चंद्रयान 2 का वजन करीब 3290 किलोग्राम
चंद्रयान-2 का वजन बढ़ने की वजह से रॉकेट जीएसएलवी एमके III का इस्‍तेमाल होगा
मिशन पर कुल 800 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।
इससे पहले मंगलयान 1 मिशन पर 470 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

————————————————–
2. एशियन गेम्‍स में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 36 साल बाद किसने इंडिया को स्‍वर्ण पदक दिलाया?

a. मंजीत सिंह
b. स्‍वर्ण सिंह
c. जिंसन जॉनसन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मंजीत सिंह

उन्‍होंने भारत के ही जिनसन जॉनसन को पीछे छोड़ते हुए गोल्‍ड जीता है। भारत ने इस स्पर्धा में पहले दो स्थान हासिल किए। जिंसन जॉनसर को सिल्‍वर मेडेल मिला।

मंजीत को पदक का दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अनुभवी जॉनसन को पीछे छोड़कर एक मिनट 46.15 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।

भारत ने 800 मीटर में आखिरी बार 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब चार्ल्स बोरोमियो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

वह बेरोजगार हैं और सेना के अमरीश कुमार से कोचिंग लेकर दौड़ की प्रैक्टिस की थी।

———————————————-
3. एशियन गेम्‍स में बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू ने कौन सा पदक भारत के नाम किया?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधू को चीनी ताइपे (ताइवान) की ताइ जु यिंग ने हरा दिया। जिससे भारतीय शटलर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

हालांकि यह पहला मौका है जब एशियन गेम्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने रजत पदक हासिल किया है।

———————————————-
4. एशियन गेम्‍स के इतिहास में पहली बार टेबल टेनिस टीम ने टीम स्‍पर्धा का पदक पाया, यह कौन सा पदक रहा?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रॉन्‍ज

कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल मुकाबले में भारत की पुरुष और महिला टीमों को दक्षिण कोरिया के खिलाफ शिकस्त ङोलनी पड़ी जिससे इन दोनों टीमों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत की पिंकी बालहारा को कुराश की स्पर्धा में 52 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक मिला। इसी भारवर्ग में माला प्रभा जाधव ने कांस्य पदक जीता।

भारत ने 28 अगस्‍त तक 50 पदक जीते, इनमें 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य
सबसे ज्यादा 11 पदक एथलेटिक्स में, इसमें 3 स्वर्ण और 8 रजत शामिल

———————————————-
5. आमदनी (रेवेन्‍यू मार्केट शेयर) के लिहाज से देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी का स्‍थान हाल ही में किसने पाया है?

a. एयरटेल
b. रिलायंस जियो इंफोकॉम
c. वोडाफोन
d. आयडिया

Answer: b. रिलायंस जियो इंफोकॉम

उसने वोडाफोन इंडिया की जगह ली है। इसके साथ जियो ने मार्केट लीडर भारती एयरटेल के साथ गैप भी घटाया है।

सबसे ज्‍यादा रेवेन्‍यू मार्केट शेयर एयरटेलके पास है।

यह जानकारी टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार है।

यह आंकड़ा जून 2018 तिमाही का है। इसके अनुसार एयरटेल के पास 31.7 प्रतिशत, जियो के पास 22.4 प्रतिशत और वोडाफोन के पास 19.3 प्रतिशत रेवेन्‍यू मार्केट शेयर है। इसके बाद आयडिया सेलुलर है, जिसके पास 15.4 प्रतिशत रेवेन्‍यू मार्केट शेयर है।

———————————————-
6. डीएमके पार्टी का नया अध्‍यक्ष किसे चुना गया है?

a. एमके स्‍टालिन
b. दुरई मुरुगन
c. अलिगिरी
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: a. एमके स्‍टालिन

यह पद एम. करुणानिधि के निधन के बाद खाली हो गया था। जिसके लिए 28 अगस्‍त को उनके बेटे को चुना गया है। वह इस पार्टी के दूसरे अध्‍यक्ष हैं।

———————————————-
7. संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का अध्‍यक्ष किस भारतीय अर्थशास्‍त्री और वकील को बनाया गया है?

a. सत्‍या त्रिपाठी
b. अरुण त्रिपाठी
c. स्‍टीफन डुजारिक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सत्‍या त्रिपाठी

वह इलियट हैरिस का स्थान लेंगे। इसके साथ ही उन्हें सहायक महासचिव भी बनाया गया है।

———————————————-
8. अरबपति अमेरिकी निवेशक वारेन बफेट ने भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट फर्म में निवेश किया है, इसका नाम बताएं?

a. पेटीएम
b. मोबीक्‍व‍िक
c. पेयू
d. एमपैसा

Answer: a. पेटीएम

———————————————-
9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अटल जी ने कहा’ नामक पुस्‍तक को लांच किया, इसके लेखक कौन हैं?

a. बीरेंद्र सिंह
b. ब्रिजेंद्र रेही
c. हरदीप सिंह पूरी
d. अमन सिंह पटेल

Answer: b. ब्रिजेंद्र रेही

पुस्तक दर्पण प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक में 320 पेज और 26 अध्याय शामिल हैं। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के अर्थव्यवस्था, नीतियों, छोटे उद्योगों, सामाजिक विकास, परमाणु कार्यक्रम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आतंकवाद आदि पर चुनिंदा भाषण हैं। ब्रिजेंद्र रेही द्वारा उनकी तस्वीरें और तीन साक्षात्कार भी हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर विभिन्न राज्यों और संस्थानों का नाम बदला गया:

i. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेनरशिप का नाम बदलने के अपने फैसले की घोषणा अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेनरशिप के रूप में की।

ii. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य की आगामी राजधानी नया रायपुर का नाम अटल नगर किया।

ii. योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को ‘अटल पथ’ के रूप में नामित किया।

iv. एम्स ऋषिकेश ऑडिटोरियम, गुजरात में साबरमती नदी पर एक घाट और मॉरीशस में साइबर टावर का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

v. पूर्व प्रधान मंत्री के ऊपर आंध्र प्रदेश के एम्स मंगलगिरी का नाम रखा है।

vi. हिमाचल प्रदेश रोहतंग सुरंग का नाम पूर्व प्रधान मंत्री के ऊपर रखेगा।

vii. शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में पूर्व प्रधान मंत्री के ऊपर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया।

viii. मेडिकल कॉलेज पलामू का नाम अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज

ix. साहिबगंज हार्बर का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई हार्बर साहिबगंज रखने का फैसला

———————————————-
10. नासा के स्पिट्जर दूरबीन ने अंतरिक्ष में कितने साल पूरे कर लिए हैं?

a. 10 साल
b. 20 साल
c. 4 साल
d. 15 साल

Answer: d. 15 साल

इस मिशन की अवधि शुरुआत में 2.5 वर्ष रखी गई थी.

यह अमेरिका के ग्रेट आब्जर्वेटरी कार्यक्रम में शामिल सर्वाधिक आयु वाला दूरबीन है. ग्रेट आब्जर्वेटरी में चार बड़े दूरबीन हैं, जिनमें स्पिट्जर के अलावा हब्बल स्पेस टेलीस्कोप, कॉप्टन गामा रे आब्जर्वेटरी (सीजीआरओ) और चंद्र एक्स-रे आब्जर्वेटरी शामिल हैं.

इस टेलीस्कोप ने TRAPPIST-1 तारे की परिक्रमा कर रहे सात ग्रहों की खोज के साथ-साथ शुरुआत में बनी आकाशगंगाओं के अध्ययन में भी विशेष योगदान दिया है.

इसे वर्ष 2003 में रॉकेट के ज़रिये अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा ने अंतरिक्ष में पहुँचाकर पृथ्वी के इर्द-गिर्द कक्षा (ऑरबिट) में डाला था.

इसे चलते रहने के लिए अति-ठंडी द्रव्य हीलियम की आवश्यकता थी जो 15 मई 2009 को ख़त्म हो गया.

उसके बाद से इस यान पर मौजूद अधिकतर यंत्रों ने काम करना बंद कर दिया लेकिन इसका कैमरा कुछ हद तक अभी भी खगोलीय वस्तुओं की तस्वीरें उतारने में सक्षम है.

———————————————-
11. नामीबिया गणराज्य के लिए भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. प्रशांत अग्रवाल
b. अरुण पुनेठा
c. अनस सिद्दकी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. प्रशांत अग्रवाल

प्रशांत अग्रवाल 1998 के बैच के एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं।

———————————————-
12. आयरलैंड में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. संदीप कुमार
b. प्रशांत अग्रवाल
c. अनस सिद्दकी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. संदीप कुमार

संदीप कुमार 1985 बैच के एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में, वह क्रोएशिया में भारत के राजदूत हैं।

———————————————-
13. 9वें एशियाई युवा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2019 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

a. दक्षिण कोरिया
b. उत्‍तर कोरिया
c. जापान
d. भारत

b. उत्‍तर कोरिया

27 अक्टूबर, 2019 से यह चैंपियनशिप शुरू होगी।

———————————————-
14. अमेरिका के मशहूर नाटककार नील साइमन का निधन कब हुआ?

a. 26 अगस्त 2018
b. 27 अगस्त 2018
c. 28 अगस्त 2018
d. 29 अगस्त 2018

Answer: a. 26 अगस्त 2018

नील साइमन 91 वर्ष के थे। वह नाटककार थे और उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी लिखा था।

————————————————-
15. फ्रांस में आयोजित फीफा अंडर 20 महिला विश्‍व कप 2018 (फुटबॉल) का खिताब किसने जीता?

a. जापान
b. भारत
c. फ्रांस
d. स्‍पेन

Answer: a. जापान

जापान ने फाइनल में स्‍पेन को 3-1 से हराया और पहला फीफा अंडर 20 विश्‍व कप जीत लिया।

इंग्‍लैंड ने फ्रांस को 4-2 से हराया और तीसरे स्‍थान पर रहा।

———————————————-
16. वैज्ञानिकों ने ऐसी लिथियम आयन बैटरी विकसित की है, जिसमें आग नहीं लगेगी, ये वैज्ञानिक किस देश के हैं?

a. भारत
b. यूएसए
c. इंग्‍लैंड
d. फ्रांस

Answer: b. यूएसए

———————————————-
17. निम्न में से किस देश ने हाल ही में बेईडो नेविगेशन उपग्रह कार्यक्रम के तहत जुड़वां उपग्रह लॉन्च किए हैं?

a. नेपाल
b. भारत
c. जापान
d. चीन

Answer: d. चीन

चीन ने एकल वाहक रॉकेट पर अंतरिक्ष में जुड़वां नेविगेशन उपग्रहों को सफलतापूर्वक भेजा. यह लांग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 283वां मिशन था. जुड़वां उपग्रहों ने लॉन्च के तीन घंटे बाद कक्षा में प्रवेश किया.

——————————————–
18. एशियाई मतदाता हितधारक फोरम के चौथे संस्‍करण का आयोजन कहां किया गया?

a. कोलंबो
b. चेन्‍नई
c. ढाका
d. लाहौर

Answer: a. कोलंबो

इस फोरम का उद्देश्य क्षेत्र में चुनाव तथा लोकतंत्र पर चर्चा करना है। यह ऐसा पहला अवसर है जब AESF का आयोजन दक्षिण एशिया में किया गया।

इस फोरम में 45 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इस फोरम में महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त अश्विनी कुमार ने हिस्सा लिया।

एशियाई मतदाता हितधारक फोरम (AESF)
यह एशिया में चुनाव करवाने वाले संस्थानों तथा सिविल सोसाइटी संगठनों का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में लोकतंत्र की रक्षा तथा इसके समक्ष चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है।

———————————————-
19. महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच साल तक की जेल की सज़ा और कितने लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा?

a. 5 लाख रुपये
b. 7 लाख रुपये
c. 1 लाख रुपये
d. 4 लाख रुपये

Answer: c. 1 लाख रुपये

विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच साल तक की जेल की सज़ा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

———————————————–
20. भारत-केन्‍या संयुक्‍त व्‍यापार समिति की 8वीं बैठक कहां आयोजित की गई?

a. नैरोबी, केन्‍या
b. नई दिल्‍ली
c. चेन्‍नई
d. मुंबई

Answer: a. नैरोबी, केन्‍या

भारतीय पक्ष: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और,
केन्या की ओर से: उद्योग, व्यापार और सहकारी समितियों के लिए कैबिनेट सचिव (मंत्री), पीटर मुन्या।


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1HpLZP6wyLPf47pnBcCEgbL-qgyP4ywlM/preview” query=”” width=”640″ height=”480″ /]

DsGuruJi Homepage Click Here