यह 3 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
1. 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडि़यों ने कुल कितने पदक जीते?
a. 80
b. 50
c. 45
d. 69
Answer: d. 69
एशियाई खेलों में एक सितंबर को भारत का अभियान समाप्त हो गया। 2 सितंबर को एशियन गेम्स का आखिरी दिन है, लेकिन भारत की किसी भी स्पर्धा में भागीदारी नहीं है।
भारत ने इन खेलों में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज समेत कुल 69 पदक जीते।
टूर्नमेंट में 8वें नंबर पर मौजूद भारत का एशियाड के 67 साल के इतिहास में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पहले भारत ने 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियन गेम्स में 65 मेडल हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
पदक तालिका में सबसे ऊपर चीन है। उसने 132 स्वर्ण, 92 रजत, 65 कांस्य जीते।
इस एशियाड में भारत ने 7 खेलों में 15 स्वर्ण जीते
एथलेटिक्स :
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो,
मनजीत सिंह ने 800 रेस
जिनसन जॉनसन ने 1,500 मीटर रेस,
तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट,
अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जम्प,
हिमा दास, पूवम्मा राजू मछेत्रिया, सरिताबेन लक्ष्मणभाई गायकवाड़, विस्मया कोरोत वेल्लुवा ने महिला 4×400 मीटर
स्वप्ना बर्मन ने महिला हेप्टाथलॉन में
निशानेबाजी :
सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और
राही जीवन सरनोबत ने महिला 25 मीटर पिस्टल
कुश्ती :
बजरंग पुनिया पुरुष 65 किग्रा और
विनेश फोगाट महिला 50 किग्रा वर्ग में सोना वर्ग में
ब्रिज :
इस खेल को पहली बार एशियाड में शामिल किया गया।
प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने मेन्स पेयर में चैम्पियन बने।
रोइंग :
स्वर्ण सिंह, ओम प्रकाश, सुखमीत सिंह और बब्बन दत्तू भोकानल की टीम ने देश को पहली बार क्वाड्रूपुल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण दिलाया।
टेनिस :
रोहना बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
मुक्केबाजी :
अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग में पहली बार सोना दिलाया।
——————————-
2. 18वें एशियन गेम्स के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक कौन बनीं?
a. रानी रामपाल
b. नीरज चोपड़ा
c. पीवी सिंधु
d. स्वप्ना
Answer: a. रानी रामपाल (महिला हॉकी टीम की कप्तान)
एशियन गेम्स का समापन 2 सितंबर को यानी आज ही है।
23 साल की रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 साल के पदकों को सूखा खत्म करते हुए रजत पदक जीता है।
इससे पहले उद्घाटन समारोह के लिए स्टार भाला फेंक ऐथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया था।
——————————————–
3. 18वें एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम बताएं?
a. आनंत स्वामी
b. प्रणब वर्धन
c. अमित पांघल
d. शिबनाथ सरकार
Answer: b. प्रणब वर्धन
उनकी उम्र 60 वर्ष है। वह भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गये। प्रणब और 56 वर्षीय शिबनाथ सरकार ने ब्रिज के पुरुष युगल स्पर्धा में गोल्ड मेडेल दिलाया।
पहली बार एशियन गेम्स में शामिल ब्रिज गेम को शामिल किया गया था।
——————————————–
4. एशियन गेम्स में भारत ने किस देश की पुरुष हॉकी टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता?
a. श्रीलंका
b. इंडोनेशिया
c. पाकिस्तान
d. भूटान
Answer: c. पाकिस्तान
———————————————
5. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज कौन हैं?
a. आनंत स्वामी
b. राजेश कुमार
c. अमित पांघल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. अमित पांघल
उन्होंने मौजूदा ओलंपिक और एशियाई चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर सोने का तमगा हासिल किया।
—————————————–
6. भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनाव की खास थीम तय की है, इसका नाम बताएं?
a. सुगम चुनाव
b. अच्छा चुनाव
c. आसान चुनाव
d. बढिया चुनाव
Answer: a. सुगम चुनाव
दरअलस, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर निर्वाचन आयोग ने थीम तय की है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने छत्तीसगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में एक सितंबर को इसके बारे में बताया।
यहां सुगमता कहने का मकसद किसी को भी बिना दिक्कत के मतदान करना।
खासकर विकलांग मतदाताओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए चुनाव सुगमता पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह देश में पहली बार होगा. विकलांग मतदाताओं का नामांकन किया जाएगा और उनकी वोटिंग के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.
——————————————
7. जैन मुनि तरुण सागर का निधन कब हुआ?
a. एक सितंबर 2018
b. 31 अगस्त 2018
c. 30 अगस्त 2018
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एक सितंबर 2018
वह 51 साल के थे और बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। वह अपने कड़वे प्रवचनों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे.
उनका जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था
———————————————
8. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने वर्ष 2017 के भारत भारती सम्मान के लिए किसे
a. जयप्रकाश कर्दम
b. रमेश चंद्र शाह
c. रामदेव शुक्ल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. रमेश चंद्र शाह
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2017 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान भोपाल के साहित्यकार डॉ. रमेशचंद्र शाह को दिया जाएगा।
इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
भोपाल के साहित्यकार डॉ. रमेशचंद्र शाह को वर्ष 2017 के भारत भारती सम्मान
दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम को लोहिया साहित्य सम्मान।
गोरखपुर के डॉ. रामदेव शुक्ल को हिंदी गौरव सम्मान
नोएडा के डॉ. रामगोपाल शर्मा दिनेश को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान
हरियाणा के डॉ. धर्मपाल मैनी को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान
पटना के शत्रुघ्न प्रसाद को अवंती बाई साहित्य सम्मान
कोलकाता के बड़ाबाजार कुमार सभा पुस्तकालय को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान
इन सभी को 4-4 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्ता
—————————————
9. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)की लांचिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब की?
a. एक सितंबर 2018
b. 31 अगस्त 2018
c. 30 अगस्त 2018
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एक सितंबर 2018
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह लांचिंग हुई। देशभर के 648 जिलों में पोस्ट पेमेंट्स बैंक इसकी शाखाएं शुरू हो रही है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत शुरू किया गया है. इसका 100 प्रतिशत स्वामित्व भारत सरकार के पास है.
इस पेमेंट्स बैंक ने 30 जनवरी 2017 को काम करना शुरू कर दिया था. पायलट के तौर इसकी दो शाखाएं खोली गई थीं. एक रांची में और दूसरी रायपुर में.
इसकी मदद से उन ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग से जोड़ने की कोशिश की जाएगी जहां बैंक नहीं हैं. इस काम में डाकिए बैंकर का काम करेंगे.
दिसंबर तक देश के एक लाख 55 हज़ार डाकघरों को आईपीपीबी सिस्टम से जोड़ने जाने का लक्ष्य है.
———————————————
10. भारत के वर्तमान चीफ जस्टिस ने अगले मुख्य न्यायधीश के लिए किसके नाम की सिफारिश सरकार से की है?
a. जस्टिस सुशील कुमार
b. जस्टिस आर भानुमति
c. जस्टिस रंजन गोगई
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. जस्टिस रंजन गोगई
न्यूजपेपर्स ने इस खबर को सूत्रों के हवाले से दिया है। इसके अनुसार जस्टिस गोगोई 3 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। इसके बाद उनका कार्यकाल 17 नवंबर 2019 तक रहेगा।
परंपरा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनाया जाता है। ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस गोगोई का नाम सबसे आगे है।
———————————————
11. आयकर रिटर्न दाखिल करने में 2018 में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है?
a. 70.86 प्रतिशत
b. 51 प्रतिशत
c. 61 प्रतिशत
d. 81 प्रतिशत
Answer: a. 70.86 प्रतिशत (71 प्रतिशत)
इस बार 31 अगस्त 2018 तक आईटीआर की संख्या 5.42 करोड़ रही। जबकि पिछली बार 31 अगस्त 2017 तक 3.17 करोड़ आईटीआर हुए थे।
—————————————
12. अगस्त 2018 में जीएसटी कलेक्शन कितना रहा?
a. 96,483 करोड़ रुपये
b. 93,960 करोड़ रुपये
c. 95,610 करोड़ रुपये
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. 93,960 करोड़ रुपये
जुलाई में वस्तुओं और सेवाओं के टैक्स स्लैब में बदलाव के बाद गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन में अगस्त महीने में गिरावट आई है।
जुलाई में 96,483 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए थे।
———————————————
13. केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की गिनती किस आम जनगणना में कराने का फैसला लिया है?
a. 2021 जनगणना
b. 2020 जनगणना
c. 2031 जनगणना
d. 2041 जनगणना
Answer: a. 2021 जनगणना
अभी तक देश में ओबीसी की सही जनसंख्या के आंकड़े नहीं हैं। मंडल कमीशन के आधार पर ओबीसी को 27 फीसद का आरक्षण दे दिया गया, लेकिन कमीशन की रिपोर्ट 1931 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित थी। वहीं 2006 में ओबीसी की जनसंख्या का अंदाजा लगाने के लिए एनएसएसओ सर्वे किया गया था, जिसके अनुसार देश में कुल जनसंख्या का 41 फीसद ओबीसी है।
———————————————
14. ICICI सिक्योरिटीज के प्रमुख पद पर फिर से किसका चयन हुआ है?
a. विपिन कोचर
b. आनंद तिवारी
c. मफेन उस्मानी
d. चंदा कोचर
Answer: d. चंदा कोचर
वह पहले भी इस पर रह चुकी हैं।
———————————————
15.राजस्थान का मुख्य निर्वाचन अधिकारी किसे बनाया गया है?
a. आनंद कुमार
b. अश्विनी भगत
c. नील आनंद
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. आनंद कुमार
राजस्थान विधानसभा चुनाव से करीब तीन माह पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने यहां के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बदल दिया गया है। इस पद पर पिछले दो साल से कार्यरत आइएएस अधिकारी अश्विनी भगत को हटाकर वरिष्ठ आइएएस अधिकारी आनंद कुमार को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
———————————————
16. किस आयोग ने केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश में कहा है कि समान नागरिक संहिता न तो जरूरी है और न ही यह अपेक्षित है?
a. चुनाव आयोग
b. एससी एसटी आयोग
c. विधि आयोग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. विधि आयोग
———————————————
17. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ने 10 सितंबर से सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की घोषणा की?
a. महाराष्ट्र
b. दिल्ली
c. चंडीगढ़
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. दिल्ली
10 सितंबर से 40 सरकारी सेवाओं की डिलीवरी दिल्लीवालों के घर तक पहुंचेगी।
इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी शख्स 1076 नंबर पर फोन करके अपनी सुविधाएं पा सकता है। डोर स्टेप योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को 50 रुपए सुविधा शुल्क देना होगा। दिल्ली के लोग, मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसी 40 सर्विस घर बैठे मिलेंगी।
———————————————
18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नेपाल में किस धर्मशाला का उद्घाटन किया?
a. शिव धर्मशाला
b. नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला
c. बौद्ध धर्मशाला
d. शक्तिपीठ धर्मशाला
Answer: b. नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला
यह 400 बिस्तरों वाले एक धर्मशाला है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भारत के सहयोग से इसे बनाया गया है।
———————————————
19. 6वां RCEP व्यापार मंत्रियों की बैठक किस देश में आयोजित की गई?
a. जापान
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूजीलैंड
d. सिंगापुर
Answer: d. सिंगापुर
वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह बैठक 30 और 31 अगस्त को सिंगापुर में हुई।
RCEP – Regional Comprehensive Economic Partnership
———————————————
20. रेलवे कार्यशालाओं में प्राकृतिक गैस के उपयोग के लिए भारतीय रेलवे ने किस कंपनी के साथ समझौता किया?
a. GAIL
b. HPCL
c. ONGC
d. BPCL
Answer: a. GAIL
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी
गेल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर जनरल बी.सी.त्रिपाठी।
———————————————
अब कल पूछे गए क्वेश्चंस के एंसर जानिए।
Q. इसरो, चंद्रयान 2 को कब लांच करेगा?
– 3 जनवरी 2019
इस मिशन के लॉन्च के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा।
Q केंद्र सरकार ने हाल में ड्रोन पॉलिसी लांच की है, इसके तहत आकाश को कितने हिस्से में बांटा गया है?
ड्रोन उड़ाने के लिए तीन अलग-अलग हिस्से में बांटा गया
रेड जोन- इसमें ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है
येलो जोन- इसमें तय सीमा में उड़ाने की अनुमति मिलेगी
ग्रीन जोन- इसमें ऑटोमैटिक अनुमति मिल जाएगी
ड्रोन्स को भार के आधार पर 5 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है:
नैनो- 250 ग्राम तक
माइक्रो- 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक
स्मॉल- 2 किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक
मीडियम- 25 किलोग्राम से 150 किलोग्राम तक
लार्ज- 150 किलोग्राम से अधिक
अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।