Blog

29 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 29 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सरकार ने देश में ड्रोन के कॉमर्शियल उपयोग की मंजूरी कब देने का फैसला किया है?

(सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने ड्रोन रेग्‍युलेशंस-1.0 जारी किया है, इसके अनुसार ड्रोन का कॉमर्शियल उपयोग कब से हो सकेगा?)

a. एक दिसंबर 2018
b. एक नवंबर 2018
c. एक जनवरी 2019
d. 31 नवंबर 2018

Answer: a. एक दिसंबर 2018

ड्रोन पॉलिसी में ड्रोन तकनीक के कमर्शल यूज को दिसंबर से मंजूरी दी गई है।

सरकार ने ड्रोन्स को कुल पांच कैटिगरी में बांटा है।

250 ग्राम के ड्रोन नैनो ड्रोन कहलाते हैं। इन्हें उड़ाने के लिए अनुमति या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, उन्हें 50 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान भरने की इजाजत रहेगी।

इससे ज्‍यादा वजन वाले ड्रोन के नागरिक इस्तेमाल के रजिस्ट्रेशन, ऑपरेटर परमिट, उड़ान से पहले आवेदन और फ्लाइट प्लान अपलोड करने के लिए ‘डिजिटल स्काई’ नाम से एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। यह एक एप होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सामान की डिलिवरी को छोड़कर बाकी कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। केरल में आई बाढ़ के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया। आपदा राहत जैसे विशेष उद्देश्यों में सरकारी एजेंसियों को ड्रोन से सामान भेजने की अनुमति भी दी जाएगी।

ड्रोन का लाइसेंस लेने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे उम्र 18 साल होनी चाहिए, दसवीं क्लास तक पढ़ाई की होनी चाहिए और ड्रोन के लिए अंग्रेजी आनी भी जरूरी है।

सरकार ने भारतीय आकाश को तीन जोनों में विभाजित किया है। रेड जोन में उड़ान वर्जित है। येलो जोन में नियंत्रित उड़ान हो सकती है। जबकि ग्रीन जोन उड़ानों की ऑटोमैटिक अनुमति वाला जोन है।

रेड जोन में हवाई अड्डों, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, समुद्री तटों, दिल्ली में विजय चौक और राज्यों में सचिवालयों और रणनीतिक इलाकों या सैन्य अड्डे होंगे।

—————————————–
2. भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने हाल ही में पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास किया, इस अभ्‍यास का नाम बताएं?

a. नाटो वॉर मिशन 2018
b. सार्क मिलिट्री प्रैक्टिस 2018
c. एससीओ पीस मिशन 2018
d. डार्क हॉर्स मिशन 2018

Answer: c. एससीओ पीस मिशन 2018

SCO का फुल फॉर्म है शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन।

SCO का आतंक-रोधी अभ्यास रूस के चेबरकुल शहर में 22 से 29 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान जून 2017 में SCO के पूर्ण सदस्य बनने के बाद पहली बार मिलिटरी अभ्यास में हिस्सा लिया है।

– संयुक्त अभ्यास का नाम ‘पीसफुल मिशन 2018’ रखा गया है जिसका आयोजन सेंट्रल मिलिटरी कमिशन ऑफ रसिया कर रहा है।

इसका मकसद आतकंवाद और चरमपंथ के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सभी सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस सैन्‍य अभ्‍यास में भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और पाकिस्तान के तीन हजार सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम में 200 सैनिक शामिल हैं।

—————————————–
3. यूपी विधानसभा में उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 27 अगस्‍त को कितनी राशि का अनुपूरक बजट पेश किया?

a. 34 हजार 833 करोड़ रुपये
b. 35 हजार 833 करोड़ रुपये
c. 40 हजार 833 करोड़ रुपये
d. 43 हजार 833 करोड़ रुपये

Answer: a. 34 हजार 833 करोड़ रुपये

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अनुपूरक बजट पेश किया।

यह अनुपूरक बजट कुंभ मेला, बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर, गौ संरक्षण, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर योजनाओं सहित अन्‍य विकास को लेकर है।

—————————————–
4. भारत व पाकिस्‍तान के स्‍थाई सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) [PIC] की वर्ष 2018 की दूसरी बैठक कब और कहां होगी?

a. 20-21 सितंबर को दिल्ली में
b. 30-31 अगस्‍त को लाहौर में
c. 29-30 अगस्‍त को दिल्‍ली में
d. 29-30 अगस्‍त को लाहौर में

Answer: d. 29-30 अगस्‍त को लाहौर में

स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की इस मुलाकात में दोनों देशों के अधिकारी सिंधु जल मामले को लेकर चर्चा करेंगे।

भारत के दल का नेतृत्व पीके सक्सेना करेंगे, वहीं पाक की तरफ से सैयद मेहर अली शाह को इसकी आयुक्त बनाया गया है।

क्या है पीआईसी?
पर्मानेंट इंडस कमीशन (पीआईसी) 1960 के सिंधु जल समझौते का हिस्सा है। समझौते में सिंधु समेत सतलुज, ब्यास, रावी, झेलम और चेनाब नदी का जिक्र है। इसके तहत भारत को सिंधु, झेलम और चेनाब नदी का पानी पाकिस्तान को देना होता है।

सिंधु जल समझौते के तहत दोनों देशों के अधिकारियों को साल में एक बार मिलना है, वहीं यह मुलाकात इस साल में दूसरी है। इससे पहले मार्च में नई दिल्ली में यह बैठक हुई थी।

बता दें कि दोनों देशों के इस संधि पर सवाल उठने लगे थे। सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। भारत में संधि के तहत नदियों से मिलने वाले पानी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था।

विश्व बैंक ने दोनों देशों के बीच विवाद के समाधान के लिए काम किया है।

—————————————–
5. छह सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के विलय की वजह से किस बैंक ने अपने 1,295 शाखाओं के नाम और आईएफएससी कोर्ड में परिवर्तन किया है?

a. SBI
b. PNB
c. HDFC
d. IDBI

Answer: a. SBI

पिछले साल अप्रैल में पांच सहयोगी बैंकों- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, स्टैट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और भारतीय महिला बैंक का भी SBI में विलय हो गया था।

—————————————–
6. बायोफ्यूल से भारत के पहले विमान ने 27 अगस्‍त को कहां से कहां तक उड़ान भरी?

a. देहरादून से दिल्‍ली
b. दिल्‍ली से देहरादून
c. देहरादून से मुंबई
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. देहरादून से दिल्‍ली

– 27 अगस्‍त 2018 को स्पाइसजेट ने विमान का सफल परीक्षण किया।

– यह विमान बॉम्बार्डियर क्यू400 था।

– इसके साथ ही भारत उन खास देशों के क्‍लब में शामिल हो गया, जिन्होंने बायोफ्यूल से किसी प्लेन को उड़ाया है।

– कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे विकसित देश ऐसा कर चुके हैं, लेकिन विकासशील देशों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है।

– इस उड़ान के लिए इस्तेमाल ईंधन 75 प्रतिशत एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और 25 प्रतिशत बायोफ्यूल का मिश्रण था।

– यह बायोफ्यूल जट्रोफा के बीज से बना था। इस फ्यूल का विकास सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून ने किया है।

– एक इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन कि इस साल की शुरुआत में ही दुनिया की पहली बायोफ्यूल फ्लाइट ने लॉस एंजेलिस से मेलबर्न के लिए उड़ान भरी थी।

फायदा क्‍या होगा?

– जैव जेट ईंधन की लागत कम बैठती है और साथ ही यह कॉर्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करता है। इससे उड़ान की लागत में 20% तक कमी आएगी।

—————————————–
7. केंद्र सरकार ने किस वर्ष तक निर्यात दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा है?

a. वर्ष 2025
b. वर्ष 2035
c. वर्ष 2020
d. वर्ष 2022

Answer: a. वर्ष 2025

—————————————–
8. भारत के स्‍टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड (स्‍वर्ण )
b. सिल्‍वर (रजत)
c. ब्रॉन्‍ज (कांस्‍य)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड (स्‍वर्ण )

20 साल के इस युवा ऐथलीट ने पहली बार भारत को इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है।

वह हरियाणा के रहने वाले हैं और 18वें एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरिमनी में भारतीय ध्वजवाहक भी रहे थे।

नीरज ने भारत को इंडोनेशिया में चल रहे एशियाड का 8वां गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्‍होंने 88.06 मीटर दूर भाला फेंका।

– वह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए गोल्ड मेडलिस्ट थे।

—————————————–
9. एशियन गेम्स के बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

a. पीवी सिंधु
b. साइना नेहवाल
c. ताइ जू यिंग
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पीवी सिंधु

अब फाइनल मुकाबला पीवी सिंधु और चीनी ताइपे (ताइवान) की ताइ जू यिंग के बीच होगा।

—————————————–
10. एशियन गेम्‍स के बैडमिंटन स्‍पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

a. पीवी सिंधु
b. साइना नेहवाल
c. ताइ जू यिंग
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. साइना नेहवाल

उन्‍होंने ब्रॉन्‍ज (कांस्‍य) मेडल जीता है।

वह सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे (ताइवान) की ताइ जू यिंग से हार गईं। इसकी वजह से उन्‍हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

नौवें दिन इंडिया को टोटल पांच पदक मिले। सुधा सिंह ने महिलाओं की तीन हजार मीटर स्‍टीपल चेज में सिल्‍वर, अय्यासामी ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ और वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में सिल्‍वर मेडल जीता।

—————————————–
11. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत को किस देश की नेशनल टीम का मुख्‍य कोच नियुक्‍त किया गया है?

a. भारत
b. दक्षिण अफ्रीका
c. श्रीलंका
d. जिम्‍बाब्‍वे

Answer: d. जिम्‍बाब्‍वे

26 अगस्त, 2018 को जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) द्वारा जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

—————————————–
12. पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कौन सा एप लांच किया है जो, मतदाताओं को अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों को रेटिंग देने और समीक्षा करने की अनुमति देता है?

a. नेता
b. राजनेता
c. मतदाता
d. चुनाव

Answer: a. नेता

प्रणब मुखर्जी ने 24 अगस्त 2018 को यह एप लांच किया। नेता ऐप का लक्ष्य नेताओं के बीच राजनीतिक जवाबदेही और पारदर्शिता बनाना है।

27 वर्षीय उद्यमी प्रथम मित्तल ने नेता ऐप को विकसित किया है।

—————————————–
13. पोषण और कुपोषण से संबंधित सवालों का समाधान करने के लिए सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर लांच किया है, इसका नंबर बताएं?

a. 14408
b. 1900
c. 101
d. 100

Answer: a. 14408

इस नंबर से आम लोग भी पोषण से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। यह नंबर राष्ट्रीय पोषण मिशन कहे जाने वाले पोषण अभियान के तहत जारी किया गया है। इस अभियान का लक्ष्य 2022 तक 0-6 साल आयु वर्ग के बच्चों के खराब प्रदर्शन को 38.4 फीसद से 25 फीसद पर लाना है।

——————————————
14. NGT ने उत्‍तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Ex DGP) पर 46 लाख 14 हजार 960 रुपये का जुर्माना लगाया है, उनका नाम बताएं?

Answer: बीएस सिद्धू

27 अगस्‍त को एनजीटी ने देहरादून के वीरगिरवाली गांव में आरक्षित वन क्षेत्र में जमीन खरीदने, भूमि का उपयोग बदलने और अवैध तरीके से साल के पेड़ों की कटाई के मामले में यह जुर्माना लगाया है।

—————————————–
15. 200 किलोमीटर प्रतिघंटा ट्रेन दौड़ाने के लिए लिए कहां से कहां तक के रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है?

a. दिल्‍ली से आगरा
b. दिल्‍ली से जयपुर
c. आगरा से भोपाल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. दिल्‍ली से आगरा

यह देश का पहला सेमी हाई स्‍पीड ट्रैक है। इसे अब हाईस्पीड ट्रैक में बदलने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।

अभी ट्रैक पर160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गतिमान एक्सप्रेस चलती है।

अब इसे इस तरह बनाया जा रहा है कि उस पर 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजर सकें।

—————————————
16. संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) के जांचकर्ताओं की ताजा रिपोर्ट में जनसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में किस देश के सेनाध्‍यक्ष समेत छह बड़े अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की सिफारिश की गई है?

a. म्‍यांमार
b. बांग्‍लादेश
c. भारत
d. श्रीलंका

Answer: a. म्‍यांमार

संयुक्त राष्ट्र का ‘इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग मिशन ऑन म्यांमार’ साल 2017 में बनाया गया था.

इसका मक़सद, पूरे म्यांमार में ख़ासकर रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हुई हिंसा के मामलों की जांच करना था.

इस मिशन की रिपोर्ट 27 अगस्‍त 2018 को जारी हुई है। इसमें रोहिंग्याओं के नरसंहार के लिए म्यांमार के सेनाध्यक्ष मिन आंग हलाइंग समेत पांच अन्य जनरलों को दोषी माना गया है।

रिपोर्ट में म्यांमार की मौजूदा नेता आंग सान सू ची की भी कड़ी आलोचना की गई है कहा गया है कि वो देश में जारी हिंसा को रोकने में नाक़ाम रहीं.

—————————————–
17. यमुना बेसिन क्षेत्र में 3966.51 करोड़ रुपये की लागत वाली लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर कब होगा?

a. 22 सितंबर 2018
b. 30 अगस्‍त 2018
c. 28 अगस्‍त 2018
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. 28 अगस्‍त 2018

लखवाड़ परियोजना के तहत उत्‍तराखंड में देहरादून जिले के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनाया जाना है।

– इससे 33,780 हेक्‍टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। इसके अलावा इससे यमुना बेसिन क्षेत्र वाले छह राज्‍यों में घरेलू तथा औद्योगिक इस्‍तेमाल और पीने के लिए 78.83 एमसीएम पानी उपलब्‍ध कराया जा सकेगा। परियोजना से 300 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन होगा।

—————————————–
18. आयुष्‍मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कब शुरू होगी?

a. 25 दिसंबर 2018
b. 25 अक्‍टूबर 2018
c. 25 नवंबर 2018
d. 25 सितंबर 2018

Answer: d. 25 सितंबर 2018

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने 27 अगस्‍त को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि इस योजना के लिए 29 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों ने समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं और काम करना शुरू कर दिया है। 16 राज्‍यों/ संघ शासित प्रदेशों में प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है।

—————————————–
19. उत्‍तराखंड विधानसभा का अगला सत्र कब शुरू होगा?

a. 18 सितंबर 2018
b. 18 अक्‍टूबर 2018
c. 12 सितंबर 2018
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. 18 सितंबर 2018

विधानसभा का आगामी सत्र 18, 19, 20 व 24 सितंबर को होगा। इसके बारे में 27 अगस्‍त को उत्‍तराखंड मंत्रीमंडल ने फैसला लिया।

—————————————–
20. कुंभ मेला 2019 का आयोजन इलाहाबाद (प्रयाग) में कब से कब तक होगा?

Answer: 15 जनवरी 2019 से 04 मार्च 2019 तक


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1yiVdN9LdezoMAGeT2WBm_EtCHkjcT5Ea/preview” query=”” width=”640″ height=”480″ /]

DsGuruJi Homepage Click Here