Blog

28 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 28 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. भारत की पहली डिजिटल हवाई यात्रा कहां शुरू होगी?

a. पटना (Jay Prakash Narayan Airport)
b. लखनऊ एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh Airport )
c. चेन्‍नई एयरपोर्ट (Chennai International Airport)
d. वाराणसी (Lal Bahadur Shastri Airport)

Answer: d. वाराणसी (Lal Bahadur Shastri Airport)

अगले साल से भारत में पेपरलेस हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसा करने वाला एयरपोर्ट वाराणसी होगा।

पेपरलेस यात्रा को डिजिटल यात्रा का नाम दिया गया है। इसके बारे में टाइम्‍स ऑफ इंडिया में न्‍यूज आई है।

पेपरलेस यात्रा के शुरू होने पर न पैसेंजरों को कतार में लगकर टिकट की जांच करानी होगी और न ही पहचान का दस्तावेज सुरक्षाकर्मी को दिखाना होगा।

एयरपोर्ट की हर एंट्री पर ऐसे स्कैनर होंगे, जो यात्री के चेहरे से उसे पहचानेंगे और डेटा से खुद ही जांचेंगे की उस यात्री की उस एयरपोर्ट हवाई यात्रा की टिकट बुक है।

पहले ये सिस्टम आधार आधारित बनाया जाना था लेकिन चूंकि कई एयरपोर्ट प्राइवेट हैं इसलिए आधार डेटा सुरक्षित रखने के लिए अब चेहरे की पहचान को आधार बनाया जाएगा।

अगले साल से पायलट प्रॉजेक्ट के तहत सबसे पहले वाराणसी में यह सुविधा शुरू होगी।

उसके बाद पहले फेज में जुलाई तक जिन अन्य एयरपोर्ट पर ये सुविधा शुरू होगी, उनमें कोलकाता, विजयवाड़ा और पुणे भी शामिल है।

डिजिटल यात्रा सिविल एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा ने की थी। तभी से मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है।

—————————————–
2. गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 राज्‍यों में 2018 के मानसून के दौरान आई जल त्रासदी में 22 अगस्‍त तक कितने लोगों को शरणार्थी बनना पड़ा?

a. 17 लाख
b. 27 लाख
c. 7 लाख
d. 3 लाख

Answer: a. 17 लाख

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार बारिश और बाढ़ के कारण 22 अगस्त 2018 तक कुल 993 लोगों की मौत हुई, इनमें सिर्फ केरल में करीब 400 लोगों को बाढ़ के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।

बाढ़ के कारण करीब 70 लाख लोग प्रभावित हुए, जिनमें करीब 17 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में पनाह लेनी पड़ी।

केरल के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

केरल के अलावा बारिश और बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश में 204, पश्चिम बंगाल में 195, कर्नाटक में 161 और असम में 46 लोगों की मौत हुई।

केरल में बाढ़ के कारण करीब 54 लाख लोगों को विषम परीस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिनमें 14.52 लाख लोगों को राहत कैंपों में शरण लेनी पड़ी।

– असम में 11.46 लाख लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए, जिनमें से 2.45 लाख लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया।

– साल 2017 में 1200 से अधिक लोगों को बाढ़ और बारिश के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

———————————————-
3. TRAI ने कॉल ड्रॉप की नई परिभाषा तय की है, इनमें से क्‍या है?

a. रुक-रुककर आवाज आना व कॉल कट जाना
b. एक घंटे में कॉल कट जाना
c. लगातार आवाज आना
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. रुक-रुककर आवाज आना व कॉल कट जाना

मोबाइल पर बात करते-करते बीच में फोन कटने या बात करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए ट्राई ने अब कॉल ड्रॉप की परिभाषा बदल दी है।

ट्राई ने कहा है कि अब बात करते-करते फोन कटने को ही कॉल ड्रॉप नहीं माना जाएगा। बल्कि अगर बात करने के दौरान आवाज सुनाई नहीं देगा, अटक-अटककर आवाज आएगी, या बात करने के दौरान फोन का नेटवर्क कमजोर हो गया। ये परिस्थितियां भी कॉल ड्रॉप कहलाएंगी।

इसकी परिभाषा में 2010 के बाद पहली बार बदलाव किया गया है।

महीने में 2% से ज्‍यादा कॉल ड्रॉप होने पर टेलीकॉम कंपनियों पर 5 लाखरुपए का जुर्माना लगेगा।

———————————————
4. एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में 1982 के बाद व्‍यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?

a. फवाद मिर्जा
b. ओइवा योशियाकी
c. आकाश मलिक
d. राकेश कुमार

Answer: a. फवाद मिर्जा

– 26 अगस्‍त को उन्‍होंने सिल्‍वर मेडेल जीता। इसी के साथ फवाद मिर्जा ने एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में 1982 के बाद व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

– वह ‘सिगनोर मेदिकोट’ नाम के घोड़े पर सवार थे।

– मिर्जा के शानदार प्रदर्शन के सहारे भारत ने टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया। इस टीम में मिर्जा के अलावा जितेंदर सिंह, आकाश मलिक और राकेश कुमार शामिल थे।

– मतलब कि घुड़सवाड़ी में व्‍यक्तिगत और टीम, दोनों वर्ग में भारत को सिल्‍वर मेडल मिला।

– एशियन गेम्स में आठवें दिन 26 अगस्‍त को भारतीय खिलाड़ी कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए लेकिन कुल 5 सिल्वर मेडल देश के नाम करने में कामयाब रहे।

———————————————–
5. धाविका हिमा दास ने महिला 400 मीटर में नए राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

हिमा ने 50.59 सेकंड के समय के साथ सिल्वर जीता और साथ ही दो दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय रेकॉर्ड तोड़ा।

———————————————–
6. धाविक मोहम्‍मद अनस ने पुरुष 400 मीटर वर्ग में कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

अनस ने 45.69 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता।

———————————————–
7. धाविका दुती चंद 100 मीटर में फोटो फिनिश में कौन सा पदक पाने में सफल रही?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

लंबे समय तक लिंग विवाद मामले में संघर्ष करने वाली दुती ने महिला 100 मीटर में फोटो फिनिश में सिल्वर पदक जीता।

दुती ने इसके लिए 11.32 सेकेंड का समय लिया।

———————————————–
8. एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन की महिला एकल प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हैं, इनका नाम बताएं

a. साइना नेहवाल
b. पीवी सिंधु
c. साइना नेहवाल और पीवी सिंधु
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. साइना नेहवाल और पीवी सिंधु

यह पहली बार है, जब भारत ने एशियाई खेलों में बैडमिंटन की महिला एकल प्रतिस्पर्धा में सेमीफाइनल में एंट्री की हो। इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने इन गेम्स में भारत के लिए दो और मेडल पक्के कर दिए।

———————————————–
9. भारत और किस देश ने नई दिल्‍ली में व्‍यापक आर्थिक सहयोग समझौता (Comprehensive Economic Cooperation Agreement) में संशोधन के दूसरे प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर किए हैं?

a. न्‍यूजीलैंड
b. स्विट्जरलैंड
c. सिंगापुर
d. मॉरिशस

Answer: c. सिंगापुर

इससे दोनों देशों में व्‍यापार बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री हैं लीसीयान लूंग।

———————————————–
10. किस देश में साइबर टाउन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा।

a. मॉरिशस
b. नेपाल
c. भूटान
d. चीन

Answer: a. मॉरिशस

मॉरिशस के पीएम हैं प्रवीन जगन्‍नाथ।

ये अगले साल 9 जनवरी को वाराणसी में भारतीय प्रवासी दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी के साथ मिलकर।

मॉरीशस की राजधानी है पोर्ट लुइस।

———————————————–
11. तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के परिवारों के लिए मुफ्त बिजली को 50 यूनिट से बढ़ाकर कितना तक कर दिया है?

a. 101 यूनिट
b. 400 यूनिट
c. 105 यूनिट
d. 100 यूनिट

Answer: a. 101 यूनिट

तेलंगाना राज्‍य ने मस्जिद के इमाम को प्रतिमाह 1500 रुपए से बढ़ाकर 5000 करने का प्रावधान किया है।

मंदिरों में पुजारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 58 से बढ़ाकर 65 साल कर दिया गया है।

———————————————–
12. माउंटेन एकोज साहित्यिक उत्‍सव 2018 का 9वां संस्‍करण कहां आयोजित किया गया था? इस त्‍योहार के दौरान भारत और इस देश के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष का जश्‍न भी मनाया गया।

a. दक्षिण अफ्रीका
b. श्रीलंका
c. मलेशिया
d. भूटान

Answer: d. भूटान

———————————————–
13. पहली बार भारत के किस विमान वाहक पोत को जहाज के वायु संचालन को बढ़ावा देने के लिए समुद्री हाइड्रोलिक प्रणाली के साथ लगाया जाएगा?

a. आईएनएस विक्रमादित्‍य
b. आईएनएस शक्ति
c. आईएनएस विक्रांत
d. आईएनएस कमोर्टा

Answer: a. आईएनएस विक्रमादित्‍य

———————————————–
14. अमेरिका के एरिजोना से सीनेटर और राष्‍ट्रपति पद के लिए दो बार प्रतियोगी रह चुके किस व्‍यक्ति का हाल ही में निधन हो गया?

a. जॉन मैक्‍केन
b. जॉन थूने
c. माइक पैंथियो
d. जेफ्फ फ्लैक

Answer: a. जॉन मैक्‍केन

ओबामा जब पहली बार राष्‍ट्रपति बने तो, इनको हराकर बने थे।

———————————————–
15. पूर्व भारतीय बल्‍लेबाज और बंगाल के कप्‍तान गोपाल दास का निधन कब हुआ?

a. 26 अगस्‍त 2018
b. 27 अगस्‍त 2018
c. 25 अगस्‍त 2018
d. 24 अगस्‍त 2018

Answer: a. 26 अगस्‍त 2018

वह 71 वर्ष के थे।

वह विराट कोहली की अगुवाई वाली अंडर-19 टीम के मैनेजर भी थे जिसने 2008 में कुआलालंपुर में जूनियर विश्व कप जीता था।

वह बंगाल के पहले क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। संयोग से यह भारत का दूसरा वन-डे मैच था। उन्होंने यही एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi Homepage Click Here