Blog

27 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 27 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. एशियन गेम्‍स 2018 में गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. बॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड

उन्‍होंने एथलेटिक्‍स में इस बार के एशियन गेम्‍स यानी 2018 में भारत को पहला गोल्‍ड दिलाया है।

 

– वह 23 वर्ष के हैं और उन्‍होंने 20.75 मीटर दूर गोला फेंका। जो भारत का नया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड है।

– उन्‍होंने छह साल पुराने 20.69 मीटर के राष्ट्रीय रेकार्ड को तोड़ा जो ओम प्रकाश करहाना के नाम था।

– 18वें एशियन गेम्‍स में यह भारत का सातवां स्वर्ण पदक है। 25 अगस्‍त को भारत के खाते में कुल चार पदक आए। गोला फेंक के स्वर्ण के अलावा तीन कांस्य पदक स्क्वॉश में मिले।

दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने महिलाओं के एकल मुकाबलों में सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं सौरभ घोषाल ने पुरुषों के एकल मुकाबले में कांस्य पदक मिला।

———————————
2. रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने थल सेना और नौसेना के लिए 25 अगस्‍त को कितनी रकम की रक्षा खरीद को मंजूरी दी है?

a. 46 हजार करोड़
b. 40 हजार करोड़
c. एक लाख करोड़
d. 20 हजार करोड़

Answer: a. 46 हजार करोड़

डीएसी ही सेना से जुड़ी खरीदी पर फैसला करने वाली सबसे बड़ी बॉडी है।

नौसेना के लिए 21 हजार करोड़ का 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों की खरीद का अहम फैसला भी शामिल है।

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच मारक क्षमता बढ़ाने के लिए नौसेना इन हेलीकॉप्टरों की लंबे अर्से से मांग कर रही थी।

नौसेना के लिए ही छोटी रेंज के 14 मिसाइल सिस्टम की खरीद पर भी मुहर लगा दी है। इसमें 10 मिसाइल सिस्टम देश में ही बनाए जाएंगे। इस मिसाइल सिस्टम को नौसेना समुद्र में अपने जहाजों को दुश्मन के हमलों से बचाने के लिए रक्षा कवच बनाएगी।

थलसेना के लिए 155 आधुनिक आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने का भी फैसला हुआ है। इसके अलावा कई तरह के हथियार खरीदे जाने को मंजूरी मिली है।

ये मंजूरी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 25 अगस्‍त को रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में मिली है।

———————————
3. ‘एशिया गेम चेंजर ऑफ द ईयर-2018’ सम्मान के लिए इनमें से किसे किसे चुना गया है?

a. कपिल सिब्‍बल
b. रतन टाटा
c. अनिल अंबानी
d. इंद्रा नूयी

Answer: d. इंद्रा नूयी

कारोबार, मानवीय पहलुओं पर काम तथा दुनियाभर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पेप्सिको चेयरपर्सन को इस वर्ष इस सम्मान के लिए चुना गया है।

एशिया सोसाइटी की प्रेसिडेंट और सीईओ जोसेट श्रीरान।

‘एशिया गेम चेंजर ऑफ द ईयर-2018’अवार्ड सूची में अफगानिस्तान की गर्ल्‍स रोबोटिक्स टीम है, जिसने दुनियाभर में रोबोटिक्स स्पर्धाओं में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं, उनमें नेपाल के छोटे से गांव की धावक मीरा राई भी हैं, जो कई रिकॉर्ड तोड़कर लाखों लड़कियों और महिलाओं की प्रेरणा-स्रोत बनी हैं।

———————————
4. उद्योगपति अनिल अंबानी ने हाल ही में किस कंपनी से निदेशक पद से इस्‍तीफा दिया है?

Answer:  रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग (आरएनएवीएएल)

– कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अनिल अंबानी ने कंपनी कानून, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों के अनुपालन के लिए यह कदम उठाया। इसके तहत अधिकतम 10 पब्लिक कंपनियों में ही कोई व्यक्ति निदेशक पद ले सकता है।

———————————
5. किस देश की कैबिनेट ने राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सहित अधिकारियों व नेताओं की सरकारी निधि से फर्स्‍ट क्‍लास हवाई यात्रा पर रोक लगा दी है?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. अफगानिस्‍तान
d. चीन

Answer: b. पाकिस्‍तान

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, सीनेट चेयरमैन, नेशनल असेंबली के स्पीकर और मुख्यमंत्री क्लब/ बिजनस श्रेणी में यात्रा करेंगे।

यह श्रेणी फर्स्‍ट क्‍लास से नीचे की होती है।

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा अन्य अधिकारियों ने निधि के विवेकाधीन आवंटन पर भी रोक लगा दी है।

पाकिस्‍तान ने ऐसा अपने खर्चे को कम करने किया किया है।

———————————
6. वित्‍त मंत्रालय के सर्वे के अनुसार डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक बैंक कौन है?

a. पंजाब नेशनल बैंक
b. स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया
c. यूनाइटेड बैंक
d. इलाहाबाद बैंक

Answer: a. पंजाब नेशनल बैंक

वित्‍त मंत्रालय वित्तीय सेवा विभाग ने हाल ही में यह सर्वे किया है।

पीएनबी का तकनीकी खामियों के चलते रद्द हुए लेनदेन का अनुपात कुल लेनदेन का मात्र 0.83 प्रतिशत है जो एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

दिलचस्प यह है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके संबंधी तथा गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी ने बैंक को करीब 14,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने के लिए स्विफ्ट सिस्टम का सहारा लिया, जो डिजिटल तंत्र का ही हिस्सा है। यह मामला इस वर्ष की शुरुआत में सामने आया था। हालांकि उसके बाद बैंक ने आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था को सुधारने और मजबूती देने की कोशिश शुरू की।

———————————
7. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)का अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. जी सतीश रेड्डी (G Satheesh Reddy)
b. एस क्रिस्टोफर
c. अभिषेक शर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जी सतीश रेड्डी (G Satheesh Reddy)

– रेड्डी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार हैं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीआरडीओ के अध्यक्ष पद पर दो साल के लिए उनकी नियुक्ति की गई है. वह इस अवधि में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीओडीआरडी) के सचिव भी होंगे.

मई में एस क्रिस्टोफर के सेवानिवृत होने के बाद यह पद पिछले तीन महीने से खाली था. रक्षा सचिव संजय मित्रा को पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

——————————–
8. महिलाओं और बच्‍चों के खिलाफ यौन हिंसा के ऑनलाइन वीडियो के संचालन को रोकने के लिए प्रयासों को अपर्याप्‍त पाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से किन सेवा प्रदाताओं के लिए कठोर निर्देश जारी करने को कहा है?

a. फेसबुक और यूट्यूब
b. यूट्यूब और स्‍नैपचैट
c. फेसबुक और वाट्सएप
d. यूट्यूब और म्‍यूजिकली

Answer: a. फेसबुक और यूट्यूब

———————————
9. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाल अश्लीलता और यौन हिंसा वीडियो की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में किस निकाय को नियुक्त किया है?

a. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)
b. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी)
c. राष्ट्रीय साइबर अपराध ब्यूरो (एनसीसीबी)
d. राष्ट्रीय साइबर अपराध न्यायाधिकरण (एनसीसीटी)

Answer: b. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी)

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) सरकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी के लिए नामित नोडल एजेंसी होगी जिसमें बाल अश्लीलता और यौन हिंसा वीडियो की शिकायत शामिल होंगी।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एनसीआरबी को एक अधिसूचना जारी की गई है ताकि ऐसे वीडियो के खिलाफ कार्रवाई कर सकें और सेवा प्रदाताओं से सामग्री को हटवाया जा सकें।

एनसीआरबी के निदेशक ईश कुमार हैं।

—————————
10. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 4th भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन कहां होगा?

a. पटना
b. मुंबई
c. दिल्‍ली
d. लखनऊ

Answer: d. लखनऊ

यह आयोजन पांच से आठ अक्टूबर को होगा।

———————————
11. 4th बिम्सटेक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन कहां होगा?

a. काठमांडू
b. दिल्‍ली
c. ढाका
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. काठमांडू

– बिम्सटेक का फुल फॉर्म है ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन’।

– यह शिखर सम्‍मेलन काठमांडू में अगले हफ्ते 30 एवं 31 अगस्त को होगा और इसमें आतंकवाद के खिलाफ सदस्य देशों को आपसी सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शमिल होंगे।

– साल 1997 में स्थापित बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती देशों का एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाइलैंड इसके सदस्य देश हैं।

————————————————-
12. नीति आयोग ने भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास पर कितनी थीमैटिक रिपोर्ट जारी की है?

a. तीन
b. चार
c. पांच
d. सात

Answer: c. पांच

1. जल सुरक्षा के लिए हिमालय में स्प्रिंग्‍स की सूची और पुनरुद्धार
2. भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत पर्यटन
3. खेती को स्‍थानांतरित करने के लिए परिवर्तनीय दृष्टिकोण
4. हिमालय में कौशल और उद्यमिता लैंडस्‍केप को सुदृढ़ करना
5. सूचित निर्णय लेने के लिए डेटा या सूचना का इस्‍तेमाल

———————————
13. एसोचैम (ASSOCHAM) का नया महासचिव किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. उदय कुमार वर्मा
b. डी एस रावत
c. कबीर खान
d. उमेश माथुर

Answer: a. उदय कुमार वर्मा

वह डीएस रावत की जगह लेंगे। एसोचैम के अध्‍यक्ष हैं संदीप जजोदिया।

———————————
14. भारत का सबसे बड़ा बिजनेस इनक्‍यूबेटर ‘भामाशा टेक्‍नो हब’ कहां लांच किया गया है?

a. कोटा
b. उदयपुर
c. पटना
d. जयपुर

Answer: d. जयपुर

– राजस्‍थान सरकार ने 500 करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप फंड भामाशा टेक्‍नो फंड की स्‍थापना की घोषणा की है।

– कुल राशि में से 50 करोड़ रुपए हरित स्‍टार्टअप के लिए निर्धारित किए गए हैं।
– महिला स्‍टार्टअप के लिए 100 करोड़ रुपए निर्धारित हैं।

———————————
15. भारत का पहला हम्‍बोल्‍ट पेंगुइन, जिसकी हाल ही में मृत्‍यु हो गई, उसका नाम क्‍या था?

a. फ्रीडम बेबी
b. फ्लिपर
c. डोनाल्‍ड
d. ओलिव

Answer: a. फ्रीडम बेबी 

15 अगस्‍त को पैदा हुआ था, मुंबई के बायकला जू में। इसका नाम था फ्रीडम बेबी।

———————————
16. राजस्‍थान के 14वीं विधानसभा का 11वां सत्र कब शुरू होगा?

Answer: 5 सितंबर से

———————————
17. नासा के अंतरिक्ष यान का नाम बताएं, जो दिसंबर 2018 तक क्षुद्रग्रह बेन्नु में लैंड करेगा और किसी क्षुद्रग्रह के लिए लांचच किया गया पहला मिशन है?

Answer: स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, सिक्योरिटी रिगोलिथ एक्सोप्लोरल (ओएसआइआरआइएस-आरईएक्स

किसी क्षुद्रग्रह के लिए लांच किया गया यह नासा का पहला मिशन है। इससे सौर मंडल के रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिल सकती है।

सितंबर 2016 में बेन्नु पर पहुंचने के लिए लांच किया गया था।

इसमें ताजा अपडेट है कि अंतरिक्ष यान ने अपने पॉलीकैम कैमरे की मदद से क्षुद्रग्रह की करीब 22 लाख किलोमीटर की दूरी से तस्वीर उतारी है। यह पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी से छह गुना है।

——————————-

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

 

DsGuruJi Homepage Click Here