Blog

25 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 25 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. 28 साल में पहली बार भारत की कौन सी टीम एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल नहीं जीत पाएगी?

a. पुरुष कबड्डी
b. पुरुष टेनिस
c. पुरुष हॉकी
d. पुरुष एथलेटिक

Answer: a. पुरुष कबड्डी

एशियन गेम्स में भारत की पुरुष कबड्डी टीम सेमी-फ़ाइनल मुकाबले में ईरान की टीम से हार गई है. अब उसे उसे ब्रॉन्ज़ (कांस्‍य) मेडल से संतोष करना पड़ेगा.

साल 1990 में एशियन गेम्स में कबड्डी की शुरुआत हुई थी, तब से भारतीय टीम ही स्वर्ण पदक जीत रही थी. टीम लगातार सात बार चैंपियन रही। यह पहली बार है, जब भारतीय कबड्डी टीम फाइनल में नहीं जा सकी।

यह इंपॉर्टेंट क्‍वेश्‍चन है।

—————————————-
2. मैसेंजर सर्विस देने वाली किस कंपनी ने मैसेज का स्रोत बताने से सरकार को इनकार कर दिया है?

a. ट्वीटर
b. स्‍नैपचैट
c. गूगल
d. वाट्सएप

Answer: d. वाट्सएप

वाट्सएप ने फेक न्यूज (भ्रामक खबरें) और भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों की धरपकड़ के लिए सरकार की संदेश का स्रोत बताने की अपील ठुकरा दी है।

वाट्सएप ने सरकार को साफ तौर पर बता दिया है कि वह कोई संदेश कहां से जारी हुआ है, इसका स्नोत बताने में असमर्थ है।

हर मैसेज का स्नोत बताने का मतलब कंपनी की गोपनीयता संबंधी नियमों का उल्लंघन करना होगा। साथ ही कंपनी की तरफ से पिछले वर्ष ‘एंड टू एंड इनक्रिप्शन’ की जो सुविधा ग्राहकों को दी जाती है, इससे उसका भी उल्लंघन होगा। इससे ग्राहकों को यह गारंटी दी जाती है कि किसी भी तीसरे पक्ष की पहुंच उस तक नहीं होगी।

दो दिन पहले ही देश के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वाट्सएप के प्रमुख क्रिस डेनिएल्स से मुलाकात की थी।

——————————————
3. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाल ही में किस खेल संगठन में नया संविधान लागू हुआ है?

a. भारतीय ओलंपिक संघ
b. बीसीसीआई
c. भारतीय हॉकी संघ
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. बीसीसीआई

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बीसीसीआई के नए संविधान को हरी झंडी दी थी। जिसे बीसीसीआई ने चेन्नै की रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ऑफ तमिलनाडु के साथ मिलकर अपने नए संविधान का 21 अगस्‍त को रजिस्‍ट्रेशन करवाकर लागू कर दिया।

इसके तहत कोई भी मंत्री, पब्लिक सर्वेंट या पब्लिक ऑफिस पर बैठे शख्स क्रिकेट असोसिएशन के पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एक राज्य एक वोट के सिद्धांत में भी बदलाव कर दिया।

——————————————-
4. वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राजनयिक कुलदीप नैयर का निधन कब हुआ?

a. 23 अगस्‍त 2018
b. 22 जुलाई 2018
c. 21 अगस्‍त 2018
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. 23 अगस्‍त 2018

– नैयर 95 वर्ष के थे और आखिरी वक्त वह लेखन और पत्रकारिता से जुड़े रहे। वह एक मानवीय अधिकार कार्यकर्ता और शांति कार्यकर्ता भी थे।

– उनका जन्‍म 14 अगस्त 1924, सियालकोट में हुआ था, जो अब पाकिस्‍तान में है। भारत-पाकिस्‍तान के बंटवारे के समय उनका परिवार इंडिया आया।

– आपातकाल के दौरान नैयर को सरकार के खिलाफ लेख लिखने के कारण जेल भी जाना पड़ा था।

– वह 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे।

– 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में हाईकमिश्‍नर नियुक्त किया गया था।

– पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के कारण 1997 में उन्हें राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया था।

– उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के साथ भी काम किया। उनके निधन के वक्त वह उनके साथ ताशकंद में ही थे।

– नैयर ने देश-विदेश के मशहूर अखबारों के लिए संपादकीय और लेख लिखे।

– उन्‍होंने कई किताबें भी लिखीं और उनकी आत्मकथा भी काफी चर्चित रही थी। उनकी आत्मकथा ‘बियांड द लाइंस’ अंग्रेजी में छपी थी।

– बाद में उसका हिंदी में अनुवाद, ‘एक जिंदगी काफी नहीं’ नाम से प्रकाशित हुआ।

– उनकी किताब ‘द जजमेंट’ और ‘बिटवीन द लाइंस’ काफी चर्चित किताबों में से एक रही है। इसके अलावा ‘डिस्टेण्ट नेवर: ए टेल ऑफ द सब कॉंटिनेंट, ‘इण्डिया आफ्टर नेहरू’, ‘वाल एट वाघा, इण्डिया पाकिस्तान रिलेशनशिप’, ‘इण्डिया हाउस’, ‘स्कूप’ भी काफी चर्चित रही है। सन् 1985 से उनके द्वारा लिखे गये सिंडिकेट कॉलम विश्व के अस्सी से ज्यादा पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।

– कुलदीप नैयर डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द डेली स्टार, द संडे गार्जियन, द न्यूज, द स्टेट्समैन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान, डॉन पाकिस्तान, प्रभासाक्षी सहित 80 से अधिक समाचार पत्रों के लिए 14 भाषाओं में कॉलम और ऑप-एड लिखते थे.

——————————————–
5. वन डे के बाद अब टेस्‍ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्‍लेबाज कौन बन गए हैं?

a. महेंद्र सिंह धोनी
b. स्‍टीव स्मिथ
c. रिकी पॉटिंग
d. विराट कोहली

Answer: d. विराट कोहली

अब तक वह दूसरे नंबर पर थे, जबकि ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर थे।

कोहली ने 937 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर टेस्‍ट क्रिकेट रैंकिंग में 23 अगस्‍त को पहला स्थान पाया है।

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद विराट कोहली की रैंकिंग में यह सुधार आया है।

——————————————–
6. करीब 3 महीने तक कामकाज से दूर रहने के बाद किस केंद्रीय मंत्री ने 23 अगस्‍त को वित्‍त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाला?

a. अरुण जेटली
b. मनमोहन सिंह
c. पीयूष गोयल
d. नितिन गडकरी

Answer: a. अरुण जेटली

वह किडनी ट्रांसप्लांट के लिए करीब 3 महीने तक कामकाज से दूर रहने के बाद वह गुरुवार से काम पर लौटे।

इन तीन महीने के दौरान पीयूष गोयल ने उनके मंत्रालय का काम देखा था।

——————————————–
7. सुप्रीम कोर्ट में 23 अगस्‍त को हलफनामा दायर करके केरल सरकार ने राज्‍य में भीषण बाढ़ की मुख्‍य वजह क्‍या बताई है?

a. तमिलनाडु सरकार द्वारा मुल्लापेरियार बांध से अचानक ही पानी छोड़ा जाना
b. केरल सरकार द्वारा मुल्लापेरियार बांध से अचानक ही पानी छोड़ा जाना
c. लगातार हुई बारिश की वजह से
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. तमिलनाडु सरकार द्वारा मुल्लापेरियार बांध से अचानक ही पानी छोड़ा जाना

– मतलब कि केरल सरकार का कहना है कि बाढ़ की वजह बारिश से ज्‍यादा इस बांध से अचानक काफी ज्‍यादा पानी छोड़ा जाना है। इसकी वजह से दूसरे बांधों पर भी पानी का प्रेशर हुआ और उनके गेट भी खोलने पड़े थे।

– दरअसल, मुल्लापेरियार बांध है तो केरल के इडुक्की जिले में। लेकिन इसका संचालन तमिलनाडु करता है। इस पानी से तमिलनाडु में सिंचाई का काम होता है।

– इसका निर्माण 1887 से 1895 के बीच तत्‍कालीन मद्रास प्रेसिडेंसी के पूर्वी क्षेत्रों (वर्तमान में तमिलनाडु) को जल प्रदान करने के एक कांट्रैक्‍ट के तहत हुआ था।

– केरल सरकार कहना है कि उसने तमिलनाडु सरकार को इस बांध से पानी धीरे-धीरे छोड़ने को कहा था, लेकिन अचानक पानी छोड़ दिया गया।

—————————————-
8. केरल में बाढ़ की वजह से कितनी आबादी प्रभावित हुई है?

a. 54 लाख
b. 3.48 करोड़
c. 2 करोड़
d. 55 लाख

Answer: a. 54 लाख

– केरल की कुल करीब 3.48 करोड़ की आबादी में से 54 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

—————————————
9. भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की 23 अगस्‍त को हुई बैठक में हॉटलाइन जल्‍द शुरू करने का फैसला हुआ है, चीन के रक्षा मंत्री का नाम बताएं?

a. इत्सुनोरी ओनोडेरानी
b. वेइ चिंग
c. वेई फंगहो
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. वेई फंगहो

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके चीनी समकक्ष वेइ फंगह के बीच करीब दो घंटे चली बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के बीच परस्पर विश्वास बहाली के उपाय पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद बढ़ाने पर बात हुई है।

——————————————
10. 8 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) वाली पहली भारतीय कंपनी का नाम बताएं?

a. टीसीएस
b. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड
c. विप्रो
d. टाटा संस

Answer: b. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड

23 अगस्‍त को 1.27 फीसदी ग्रोथ के साथ रिलायंस के एक शेयर की कीमत 1,262 रुपये हो गई और इसी के साथ RIL पहली भारतीय कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले एक साल में 60 फीसदी तेजी आई है।

मार्केट कैप या बाजार पूंजीकरण का अर्थ शेयर बाजार में किसी कंपनी की वैल्यू से है। कंपनी के एक शेयर की कीमत से कुल शेयरों की संख्या को मल्‍टीप्‍लाई करके इसकी कैल्‍कुलेशन की जाती है।

——————————————–
11. अमेरिका ने 23 अगस्‍त को चीन के 16 अरब डॉलर मूल्‍य के सामान पर कितना प्रतिशत आयात शुल्‍क लागू किया है?

a. 25 प्रतिशत
b. 22 प्रतिशत
c. 20 प्रतिशत
d. 15 प्रतिशत

Answer: a. 25 प्रतिशत

इससे विश्व की 2 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध बढ़ गया है।
चीन ने कहा है कि वह इसका तत्काल जवाब देगा और उतनी ही राशि की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाएगा.

ये शुल्क ऐसे समय लगाए गए हैं, जब दोनों देशों के अधिकारी व्यापार विवाद के समाधान को लेकर वॉशिंगटन में बातचीत कर रहे हैं।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध जुलाई में शुरू हुआ। उस समय दोनों देशों ने 34-34 अरब डॉलर के निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया।

——————————————–
12. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 23 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन किया, यह …………वां इंटरनेशन बौद्ध सम्‍मेलन है?

a. 6वां
b. 7वां
c. 8वां
d. 9वां

Answer: a. 6वां

4 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य सरकारों के सहयोग से किया है।

——————————————–
13. इंडियन एयरफोर्स और किस देश की वायुसेना ने पहली बार मिलकर सुबंग एयर बेस से वायु अभ्‍यास किया?

a. मलेशिया
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. पाकिस्‍तान

Answer: a. मलेशिया

यह एयरबेस मलेशिया में है।

——————————————-
14. छत्‍तीसगढ़ का नया मुख्‍य लोकायुक्‍त किसे बनाया गया है?

a. टी पी शर्मा
b. विक्रम भदौरिया
c. विकास कुमार
d. कैलाश राजपूत

Answer: a. टी पी शर्मा

वह छत्‍तीसगढ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज हैं। शर्मा छत्तीसगढ़ लोक अयोग का नेतृत्व करेंगे, जो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों से निपटने के लिए स्थापित किया गया है।

—————————————–
15. “281 and Beyond”किस भारतीय क्रिकेटर की आत्मकथा है?

a. राहुल द्रविड़
b. सौरभ गांगुली
c. सुनील गावस्कर
d. वी वी एस लक्ष्मण

Answer: d. वी वी एस लक्ष्मण

– इस आत्मकथा को नवंबर 2018 में वेस्टलैंड स्पोर्ट द्वारा लांच किया जाएगा। बुक का नाम वी वी एस लक्ष्मण की 2001 में ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की पारी से लिया गया है।

——————————————
16. अमेरिकी संस्था ‘पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो’ के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस वर्ष में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है?

a. वर्ष 2010
b. वर्ष 2020
c. वर्ष 2050
d. वर्ष 2030

Answer: c. वर्ष 2050

——————————————
17. सीबीएसई ने 2020 से किस कक्षा के एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की योजना बनाई है?

a. बोर्ड एग्जाम (10वीं व 12वीं)
b. नौवीं
c. आठवीं
d. प्राथमिक स्कूल

Answer: a. बोर्ड एग्जाम

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपि खबर के मुताबिक नए प्रारूप वाले क्‍वेश्‍चन पेपर में स्टूडेंट्स की विश्लेषणात्मक क्षमता (analytical ability) को परखा जाएगा.

सीबीएसई (CBSE) द्वारा पेपर पैटर्न में बदलाव करने से विषयों को रटने की प्रक्रिया पर रोक भी लगेगी.

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने नियमों में बदलाव के लिए मानव संसाधन मंत्रालय को एक प्रपोजल भी भेजा है. इस प्रपोजल के पास होने में कुछ महीनों का समय लग सकता है. सीबीएसई ने पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी कर ली है.

—————————————–
18. एशियन गेम्‍स के इतिहास में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज कौन बन गया है?

a. शार्दुल विहान
b. रजत तिवारी
c. राही सरनोबत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. शार्दुल विहान

वह 15 साल के हैं। उन्‍होंने इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्‍स में 23 अगस्‍त को पुरुष डबल ट्रैप स्‍पर्धा में रजत पदक जीता।

इसी के साथ वह एशियन गेम्‍स में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बन गए।

——————————————
19. एशियन गेम्‍स के पांचवे दिन टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने कौन सा मेडल जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रॉन्‍ज

– महिला एकल वर्ग में अंकिता को कांस्य पदक हासिल हुआ।

– टेनिस की सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीत अंकिता रैना सानिया मिर्जा के बाद एशियाड में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनी।

– अंकिता मूल रूप से कश्मीरी हैं लेकिन उनकी परवरिश गुजरात में हुई है.

——————————————
20. फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची तैयार की है, उसमें बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का स्‍थान ……….वां है?

a. 7वां
b. 5वां
c. 70वां
d. 21वां

Answer: a. 7वां

रियो ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली पीवी सिंधु ने जून 2017 से जून 2018 के बीच 85 लाख डॉलर कमाए. इसमें इनाम में जीती राशि और विज्ञापन की फ़ीस भी शामिल है.

फ़ोर्ब्स की सूची में सबसे ऊपर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का नाम है.

——————————-

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

 

DsGuruJi Homepage Click Here