Blog

24 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 24 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. एशियन गेम्‍स के इतिहास में शूटिंग में गोल्‍ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है?

a. राही सरनोबत
b. मनु भाकर
c. सोनाली तिवारी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. राही सरनोबत

22 अगस्‍त को 25 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा जीतने के साथ वह एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडेल पाने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। इससे पहले पांच भारतीय पुरुष निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने थाइलैंड की यांगपाइबून नफसवण को हराकर यह गोल्ड जीता है.

वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहनेवाली हैं.

एशियन गेम्‍स में भारत को वुशू में चार कांस्य पदक मिले। भारत की रोशिबिना देवी, संतोष कुमार, सूर्य भानु प्रताप सिंह, नरेंद्र ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। चारों ही खिलाड़ियों को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

————————————-
2. किस राज्य की कैबिनेट ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के दोषी को उम्रकैद की सज़ा के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी है?

a. छत्तीसगढ़
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. उत्तराखंड

Answer: b. पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल ने 21 अगस्त 2018 को अपराध प्रक्रिया संहिता और भारतीय दंड संहिता में संशोधन को मंजूरी प्रदान की.

इसके अंतर्गत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से गुरु ग्रंथ साहिब, श्रीमद् भगवद गीता, कुरान और बाइबल को नुकसान या बेअदबी करने वाले को उम्रकैद की सजा होगी.

पंजाब कैबिनेट ने आई.पी.सी. में धारा 295-ए.ए. शामिल करने की मंजूरी प्रदान की है.

इसके तहत धार्मिक ग्रंथों को नुकसान पहुंचाने वालों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा तथा तीर्थ स्थलों को नुकसान पहुंचाने पर दस साल की कैद की सजा होगी.

अब इससे संबंधित विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

————————————-
3. ईरान ने अपने पहले स्‍वदेशी लड़ाकू विमान का अनावरण किया है, इसका नाम बताएं?

a. कौसर
b. हरक्‍यूलस
c. तेजस
d. राफेल

Answer: a. कौसर

यह चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने इसका अनावरण किया।

————————————-
4. केंद्रीय संस्‍कृति मंत्रालय ने हाल ही में आगरा की किन दो स्‍मारकों को राष्‍ट्रीय महत्‍व का स्‍मारक घोषित किया है, जिससे इस जिले में प्रोटेक्‍टेड मॉन्‍यूमेंट की संख्‍या 68 से बढ़कर 70 हो गई है?

a. आगा खान की हवेली और हाथी खाना
b. अनामघर और विरानघर
c. मीराबाई हवेली और ऊंट खाना
d. इनमें से कोई नहीं

a. आगा खान की हवेली और हाथी खाना

ये दोनों स्‍मारक मुगलों के वक्‍त की गवाह हैं। राष्‍ट्रीय महत्‍व का स्‍मारक घोषित होने से इन्‍हें आकर्षण का केंद्र बनाने पर काम किया जाएगा।

– आगा खान मुमताज महल के लिए काम करने वाले किन्नर थे। वह 1652 तक आगरा में फौजदार भी रहे थे। ताजमहल की मुतावली भी उन्हीं के पास थी। साल 1658 में उनकी मौत हो गई थी।

– और माना जाता है कि हाथी खाना के रास्ते हाथियों को रखने वाली जगह जाया जाता था।

————————————-
5. किस ओलंपिक परिषद ने हाल ही में भारत के पारंपरिक खेल खो-खो को मान्‍यता दी है?

a. एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA)
b. यूरोपीय ओलंपिक परिषद
c. अमेरिकन ओलंपिक परिषद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA)

इससे अब यह देसी खेल एशियाई देशों में भी खेला जाने लगेगा और जल्द ही पूरी दुनिया में लोकप्रिय होगा.

इस निर्णय से खो-खो को एशियन इंडोर गेम्स में प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि इससे खो खो का अगले एशियाई खेलों में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है.

खो-खो मैदानी खेलों के सबसे प्राचीनतम रूपों में से एक है जिसका आरंभ प्रागैतिहासिक भारत में माना जाता है. मुख्य रूप से आत्मरक्षा, आक्रमण व प्रत्याक्रमण के कौशल को विकसित करने के लिए इसकी खोज हुई थी. ऐसी मान्यता है कि इस खेल की उत्पत्ति महाराष्ट्र में हुई.

एशियाई ओलम्पिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियां इसकी सदस्य हैं. इसके वर्तमान अध्यक्ष शेख फहद अल-सबा हैं. इसका मुख्यालय कुवैत में स्थित है.

————————————-
6. किस राज्‍य सरकार की कैबिनेट ने अग्रिम जमानत की व्यवस्था लागू का फैसला किया है।

a. केरल
b. गुजरात
c. हरियाणा
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

इसके लिए विधान मंडल सत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक-2018 पेश होगा।

कैबिनेट ने 21 अगस्‍त को यह फैसला किया है।

– खास बात यह है कि देश भर में अग्रिम जमानत का प्रावधान है, लेकिन सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह व्यवस्था नहीं है।

दरअसल, आपातकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने दंड प्रक्रिया संहिता (उप्र संशोधन) अधिनियम, 1976 के तहत अग्रिम जमानत का प्रावधान खत्म कर दिया था।

– अब 42 वर्ष बाद फिर नए संशोधन के साथ यह व्यवस्था बहाल होगी।

– हालांकि कानूनी रूप देने के लिए विधान मंडल से विधेयक पारित होने के बाद इस पर केंद्र की मंजूरी जरूरी होगी। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-438 (अग्रिम जमानत का प्रावधान जिसमें व्यक्ति गिरफ्तारी की आशंका में पहले ही न्यायालय से जमानत ले लेता है) में अग्रिम जमानत की व्यवस्था का प्रावधान है।

– जबकि नियमित जमानत के लिए लोगों को पहले जेल जाना पड़ता है, चाहे बाद में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा झूठा साबित हो। यही नियम यूपी में लागू है।

– यही बदलाव किया जाना है। हालांकि गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उप्र सरकार से कहा था कि अग्रिम जमानत का प्रावधान खत्म करने वाले कानून को वापस लिया जाए।

————————————-
7. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने हाल ही में किस जगह पर चक्रवात चेतावनी केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है?

a. पटना
b. गोवा
c. लद्दाख
d. तिरुवनंतपुरम

Answer: d. तिरुवनंतपुरम

केरल और कर्नाटक में चक्रवाती तूफान और अन्य मौसम संबंधी गंभीर गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक महीने के भीतर तिरुवनंतपुरम में चक्रवात चेतावनी केंद्र स्थापित करने की पहल की है.

मंत्रालय अगले एक महीने (अक्टूबर) के भीतर इस केंद्र को स्थापित करने की योजना बना रहा है.

वर्तमान में, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पास केवल चेन्नई, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, कोलकाता, अहमदाबाद और मुंबई में चक्रवात चेतावनी केंद्र हैं.

केंद्र सरकार केरल और कर्नाटक की जरूरतों को पूरा करेगी और सभी राज्यों को मौसम की चेतावनियों तथा तटीय बुलेटिन (मछुआरों आदि के लिए) जारी करने के लिए पूर्वानुमान उपकरण सहित सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगी.

————————————-
8. अमेरिका ने हाल ही में भारत से आयातित मेटल पाइपों पर कितना प्रतिशत एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दिया है?

a. 50.55 फीसदी
b. 40.55 फीसदी
c. 30.55 फीसदी
d. 20.55 फीसदी

Answer: a. 50.55 फीसदी

पिछले साल भारत से अमेरिका को 29.47 करोड़ डॉलर के पाइपों की सप्लाई की गई थी।

कुल छह देशों से आयातित पाइपों पर ये ड्यूटी लगाई गई है। चीन के मेटल पाइप पर 132.63 फीसद, ग्रीस पर 22.51 फीसद, कनाडा पर 24.38 फीसद, दक्षिण कोरिया पर 14.97 से 22.21 फीसद फीसद और तुर्की पर 3.45 से 5.49 फीसद शुल्क लगाया गया है।

इसकी वजह से भारतीय मेटल पाइप अमेरिका में महंगे हो जाएंगे और बिक्री कम हो जाएगी। इससे भारत का निर्यात घटेगा।

————————————-
9. भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आर्थिक शोध विभाग की ईको रिपोर्ट में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में कितना रहने का अनुमान लगाया है?

a. 7.7 फीसदी
b. 6.7 फीसदी
c. 8.7 फीसदी
d. 7.8 फीसदी

Answer: a. 7.7 फीसदी

ईको रिपोर्ट को इसी सप्‍ताह जारी किया गया है।

– रिपोर्ट में कहा गया है सीमेंट उत्पादन में तेज़ी, वाहनों की बिक्री और बैंकों की ओर से दिए जानेवाले कर्ज़ में तेज़ी आने से अर्थव्यवस्था में तेज़ी आई है.

– इस रिपोर्ट में 18 प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों के आधार पर बनाए गए कंपोजिट लीडिंग इंडिकेटर (सीएलआई) से संकेत मिलता है कि वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

————————————-
10. पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन कब हुआ?

a. 22 अगस्‍त 2018
b. 20 अगस्‍त 2018
c. 19 अगस्‍त 2018
d. 18 अगस्‍त 2018

Answer: a. 22 अगस्‍त 2018

उनका निधन दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

– वह मुंबई से पांच बार सांसद रहे हैं। वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

————————————-
11. किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का फैसला किया है?

a. बिहार सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

Answer: b. उत्तर प्रदेश सरकार

यूपी सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का फैसला किया है.

————————————-
12. किस राज्‍य की कैबिनेट ने स्‍टेट हायर एजूकेशन काउंसिल के गठन को मंजूरी दी है?

a. राजस्‍थान
b. पंजाब
c. उड़ीसा
d. दिल्‍ली

Answer: b. पंजाब

21 अगस्‍त को कैबिनेट ने यह फैसला किया है।

मुख्यमंत्री काउंसिल के प्रमुख, उच्च शिक्षा मंत्री इसके उपाध्यक्ष तथा उच्च शिक्षा के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य होंगे.

————————————-
13. उरी अवनेरी, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस देश के प्रसिद्ध पत्रकार थे?

a. स्पेन
b. फ्रांस
c. इजराइल
d. ब्रिटेन

Answer: C इजराइल

– इजराइल के प्रसिद्ध पत्रकार और पीस एक्टिविस्ट उरी अवनेरी का 20 अगस्त 2018 को 94 वर्ष की उम्र में इजराइल के तेल अवीव में निधन हो गया।

– वो फिलिस्तीनी राज्य की वकालत करने वाले पहले लोगों में से थे।वे 3 जुलाई 1982 को फिलीस्तीनी नेता यासर अराफात से मिलने के लिए बेरूत के घेराबंदी के दौरान सीमा को पार करने के लिए प्रसिद्ध थे। यह पहली बार था जब कोई फिलिस्तीनी नेता इजराइली से मिला था।

————————————-
14. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी और गेंदबाज स्पिनर शेन वॉर्न ने अक्‍टूबर 2018 में अपनी आत्‍मकथा जारी करने का ऐलान किया है, इसका नाम क्‍या है?

a. नो स्पिन
b. एंपायर
c. आउट स्पिन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. नो स्पिन

————————————-
15. कुपोषण के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए किस महीने को हर साल राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा?

a. जुलाई
b. अगस्‍त
c. सितंबर
d. अक्‍टूबर

Answer: c. सितंबर

कुपोषण के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए सितंबर का महीना हर साल राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों में स्टंटिंग, कम पोषण, एनीमिया और कम जन्म वज़न जैसे कुपोषण से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कार्यक्रम किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर केंद्रित होंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री – मेनका गांधी

————————————-
16. तेलंगाना सरकार ने बाढ़, भारी बारिश, इमारत के गिरने और आग दुर्घटनाओं जैसी परिस्थितियों को संभालने के लिए किस शहर में आपदा प्रतिक्रिया बल (Disaster Response Force) वाहन लांच किए हैं?

a. करीमनगर
b. हैदराबाद
c. निजामाबाद
d. वारंगल

Answer: b. हैदराबाद

————————————-
17. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किस परीक्षा को साल में दो बार कराने के फैसले को वापस ले लिया है?

a. नीट (NEET)
b. जेईई एडवांस (JEE Advance)
c. यूजीसी नेट (UGC NET)
d. आईसीएआई एग्‍जाम (ICAI)

Answer: a. नीट (NEET)

पहले की तरह अब यह एग्‍जाम साल में एक बार ही होगा।

————————————-
18. अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान ‘लोथागम नॉर्थ पिलर साइट’ का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?

a. रवांडा
b. सूडान
c. केन्या
d. अंगोला

Answer: c. केन्या

————————————-
19. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 अगस्‍त को अंतराष्‍ट्रीय बौद्ध सम्‍मेलन 2018 का उद्घाटन करेंगे, किस शहर में यह आयोजन होगा?

a. दिल्‍ली
b. पटना
c. चंडीगढ़
d. मुंबई

Answer: a. दिल्‍ली

यह आयोजन दिल्‍ली के विज्ञान भवन में होगा। अगर आप दोपहर बाद इस वीडियो को देख रहे हैं, तो अब तक सम्‍मेलन शुरू हो चुका होगा।

– सम्‍मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्‍ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों के सहयोग से किया है।

– इसमें बांग्‍लादेश, इंडोनेशिया, म्‍यांमार और श्रीलंका के मंत्रिस्‍तरीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 29 देशों के प्रतिनिधि भी हिस्‍सा ले रहे हैं।

24 से 26 अगस्‍त, 2018 तक प्रतिनिधियों को औरंगाबाद, राजगीर, नालंदा, बोधगया और सारनाथ ले जाया जाएगा।

————————————-
20. अंतराष्‍ट्रीय बौद्ध सम्‍मेलन 2018 के दौरान पर्यटन मंत्रालय एक खास वेबसाइट लांच करेगा, इसका वेब एड्रेस बताएं?

a. landofbuddha.in
b. landofbuddha.com
c. buddha.in
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. landofbuddha.in

पर्यटन मंत्रालय दो वर्ष में एक बार अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्ध सम्‍मेलन का आयोजन करता है।

सम्‍मेलन का धार्मिक/आध्‍यात्मिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक तथा व्‍यावसायिक महत्‍व है। पर्यटन मंत्रालय ने बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्‍न पंथों, विद्वानों, जन नेताओं, पत्रकारों और अंतर्राष्‍ट्रीय तथा घरेलू टूर ऑपरेटरों को आमंत्रित किया है ताकि देश के बौद्ध सर्किट में दुनिया के अन्‍य भागों से आने वालों लोगों की संख्‍या बढ़ सके।

– आसियान क्षेत्र तथा जापान सहित बौद्ध आबादी वाले देशों से सम्‍मेलन में भागीदारी का बेहद महत्‍व है।

पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 500 मिलि‍यन बौद्ध हैं जिनमें से अधिकांश पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और सुदूर पूर्व देशों में रहते हैं।

– उनमें से बहुत मामूली प्रतिशत हर वर्ष भारत के बौद्ध स्‍थलों को देखने आता है। ऐसे में बौद्ध स्‍थलों की यात्रा के लिए और अधिक पर्यटकों को प्रोत्‍साहित करने की संभावना है।

——————————-

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi Homepage Click Here