यह 23 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
1. नासा ने भारत के किस अंतरिक्षयान की मदद से चंद्रमा पर बर्फ की उपस्थिति की पुष्टि की है?
a. मंगलयान
b. केपलर-2
c. चंद्रयान-1
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. चंद्रयान-1
नासा ने यह खुलासा किया है।
– भारत ने 10 साल पहले चांद की जानकारी जुटाने के लिए अपना पहला मिशन लॉन्च किया था।
– अब वैज्ञानिकों ने उस मिशन की एक रिसर्च के आधार पर चांद पर बर्फ मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चांद के उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक कई जगह बर्फ नजर आई है।
– चंद्रयान के साथ नासा ने अपना एक इन्फ्रारेड उपकरण मून मिनरेलॉजी मैपर (एम3) भी भेजा था। इसने कई आंकड़े भेजे। इनके विश्लेषण से पता चला कि ध्रुव के पास बर्फ जमीन के उन इलाकों में मौजूद है, जहां तापमान माइनस 163 डिग्री सेल्सियस से कम था।
– इससे पहले भी चंद्रयान 1 लांच होने के अगले साल यानी वर्ष 2009 में चांद पर पानी होने के संकेत मिले थे। तब वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया था कि चांद की सतह पर पानी बर्फ के रूप में न होकर अणु रूप में है। लेकिन अब बर्फ की पुष्टि हो गई है।
– ‘पीएनएएस (PNAS)’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि बर्फ इधर-उधर बिखरी हुई है। दक्षिणी ध्रुव पर अधिकतर बर्फ लूनार क्रेटर्स के पास जमी हुई हैं।
– उत्तरी ध्रुव की बर्फ अधिक व्यापक तौर, लेकिन अधिक बिखरी हुई है।
– ये जल हिम ऐसे स्थान पर पाये गए हैं, जहां चंद्रमा के घूर्णन अक्ष के थोड़ा झुके होने के कारण सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंच पाती। यहां का अधिकतम तापमान कभी माइनस 156 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया।
– चंद्रयान 1 स्पेसक्राफ्ट भारत का पहला चंद्रमिशन था। इसने 28 अगस्त 2009 को सिग्नल भेजना बंद कर दिया था। इसरो ने इसके कुछ दिनों बाद ही आधिकारिक को रूप से इस मिशन के खत्म होने की घोषणा कर दी थी। उसी के आंकड़ों के रिसर्च के आधार पर बर्फ की पुष्टी हुई है।
अब चंद्रयान-2 को चांद पर भेजने की तैयारी चल रही है.
——————————————
2. जम्मू कश्मीर के नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. सत्यपाल मलिक
b. लालजी टंडन
c. तथागत रॉय
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. सत्यपाल मलिक
– कर्ण सिंह के बाद वह पिछले 51 साल में जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त होने वाले राजनीतिक नेता होंगे.
– साल 1967 से इस पद पर सिर्फ सेवानिवृत्त नौकरशाह, राजनयिक, पुलिस अधिकारी और थल सेना के जनरल काबिज रहे थे.
– नई नियुक्ति केन्द्र के इस संकटग्रस्त राज्य में पूर्व अधिकारियों पर अब तक निर्भर रहने की रणनीति में एक बदलाव का संकेत दे रही है
– सत्यपाल मलिक, दस साल से राज्य के राज्यपाल पूर्व अफसरशाह एनएन वोहरा की जगह लेंगे। वह अब तक बिहार के राज्यपाल थे।
– सत्यपाल मलिक (72) करीब-करीब सभी राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े रहे हैं. उन्होंने छात्र समाजवादी नेता के तौर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था.
—————————————–
3. बिहार का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. लालजी टंडन
b. गंगा प्रसाद
c. तथागत रॉय
d. कप्ताह सिंह सोलंकी
Answer: a. लालजी टंडन
लालजी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी रहे हैं। वाजपेयी के राजनीति से संन्यास लेने के बाद वर्ष 2009 में टंडन लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर सांसद बने।
——————————————
4. इनमें से किसकी नियुक्ति सिक्किम के राज्यपाल के रूप में हुई?
a. गंगा प्रसाद
b. सत्यदेव नारायण आर्य
c. बेबी रानी मौर्य
d. तथागत रॉय
Answer: a. गंगा प्रसाद
वह अब तक मेघालय के राज्यपाल थे।
—————————————–
5. हरियाणा का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. बेबी रानी मौर्य
b. तथागत रॉय
c. कप्तान सिंह सोलंकी
d. सत्यदेव नारायण आर्य
Answer: d. सत्यदेव नारायण आर्य
वह कप्तान सिंह सोलंकी की जगह लेंगे।
——————————————-
6. उत्तराखंड का राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. बेबी रानी मौर्य
b. कप्तान सिंह सोलंकी
c. गंगा प्रसाद
d. तथागत रॉय
Answer: a. बेबी रानी मौर्य
वह आगरा की मेयर रह चुकी हैं और बीजेपी की पुरानी नेता हैं।
——————————————
7. मेघायल के राज्यपाल पद पर किसकी नियुक्ति हुई है?
a. तथागत रॉय
b. कप्तान सिंह सोलंकी
c. गंगा प्रसाद
d. सत्यदेव नारायण आर्य
Answer: a. तथागत रॉय
वह इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे
——————————————
8. त्रिपुरा का राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. तथागत रॉय
b. कप्तान सिंह सोलंकी
c. गंगा प्रसाद
d. सत्यदेव नारायण आर्य
Answer: b. कप्तान सिंह सोलंकी
—————————————–
कुल 7 राज्यों में राज्यपाल की नई नियुक्ति हुई है। इसे एक बार फिर दुहरा लेते हैं।
राज्यपाल – राज्य
लालजी टंडन – बिहार
सत्यपाल मलिक – जम्मू-कश्मीर
गंगा प्रसाद – सिक्किम
सत्यदेव नारायण आर्य – हरियाणा
बेबी रानी मौर्य – उत्तराखंड
तथागत रॉय – मेघालय
कप्तान सिंह सोलंकी – त्रिपुरा
——————————————
9. सुप्रीम कोर्ट ने किन चुनावों के लिए नोटा का प्रयोग नहीं किये जाने का आदेश सुनाया?
a. लोकसभा चुनाव
b. विधानसभा चुनाव
c. राज्यसभा चुनाव
d. नगर निगम चुनाव
Answer: c. राज्यसभा चुनाव
कोर्ट का मानना है कि नोटा को केवल प्रत्यक्ष चुनाव में ही लागू किया जाना चाहिए.
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने 21 अगस्त को यह फैसला सुनाया है।
दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने मतपत्रों में नोटा का विकल्प दे दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस के नेता शैलेष मनुभाई परमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
नोटा सीधे चुनाव में सामान्य मतदाताओं के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है न कि राज्यसभा जैसे चुनावों के लिए।
अब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के उस नोटिफिकेशन को रद कर दिया है, जिसमें राज्यसभा चुनाव में नोटा के प्रयोग की बात थी।
मतलब अब नोटा का विकल्प राज्यसभा चुनाव में नहीं रहेगा।
दरअसल, याचिकाकर्ता ने कहा था कि राज्यसभा चुनाव में यदि नोटा के प्रावधान को मंजूरी दी जाती है तो इससे ‘खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार’ को बढ़ावा मिलेगा।
——————————————
10. 18वें एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड किसने दिलाया?
a. शूटर सौरभ चौधरी
b. शूटर अभिषेक
c. शूटर आनंद उपाध्याय
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. शूटर सौरभ चौधरी
सौरव ने 21 अगस्त की सुबह 10 मी एयर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
मेरठ के 16 वर्षीय सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए।
इसी स्पर्धा में हरियाणा के 29 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने कांस्य मेडल जीता।
संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता।
महिला रेसलर दिव्या काकरान ने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
——————————————
11. किस देश ने चीन की वन बेल्ट-वन रोड (OBOR) परियोजना से खुद को अलग कर लिया है?
a. पाकिस्तान
b. मलेशिया
c. बांग्लादेश
d. श्रीलंका
Answer: b. मलेशिया
मलेयशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने भी पैसे का ही हवाला लेकर परियोजना को कैंसिल करने की जानकारी दी है।
– महातिर ने कहा, ‘यह सारा मामला इनमें बहुत ज्यादा पैसे लगाने का था और हमारी सामर्थ्य इतनी नहीं है। हम इस पैसे को अदा नहीं कर सकते और फिलहाल हमें मलयेशिया में इन प्रॉजेक्ट्स की जरूरत भी नहीं है।’
– आपको बता दें कि भारत सहित दुनिया के कई देशों को चीन के इस प्रॉजेक्ट से आपत्ति है। भारत गिलगित बाल्टिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) विवादित क्षेत्र से गुजरने वाली चीन की इस परियोजना को अपनी संप्रुभता के खिलाफ बता रहा है।
——————————————
12. छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर का नाम अब क्या होगा?
a. अटल नगर
b. मोदी नगर
c. पटेल नगर
d. अहमद नगर
Answer: a. अटल नगर
यहां उनकी विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 21 अगस्त को यह फैसला लिया है।
——————————————
13. केरल में आई बाढ़ के चलते किस देश ने केरल को 700 करोड़ रुपए की मदद देने की पेशकश की है?
a. चीन
b. अमेरिका
c. यूएई
d. कुवैत
Answer: c. यूएई
यह जानकारी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने मीडिया को दी है। हालांकि केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्री का कहना है कि इसके बारे में केंद्र फैसला करेगा कि विदेश से मदद ली जाए या नहीं।
——————————————
14. एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने यौन शोषण की पहचान करने के लिए बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कौन सा अभियान लॉन्च किया है?
a. Save Child, Save Future
b. Our Safety, Our Rights
c. Goals Set
d. Safety is in Your Hands
Answer: b. Our Safety, Our Rights
अभियान का उद्देश्य बच्चों को डर के बिना यौन दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने और रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाना है।
इस अभियान के माध्यम से, अनुमानित 50,000 छात्र, माता-पिता, शिक्षक और अन्य प्रमुख हितधारकों को बाल यौन शोषण के मुद्दे पर संवेदना दी जाएगी।
——————————————
15. 2020 का ISSF (International Shooting Sport Federation) शूटिंग विश्व कप कहां आयोजित होगा?
a. कोलकाता
b. दिल्ली
c. मुंबई
d. बेंगलुरु
Answer: b. दिल्ली
आईएसएसएफ कार्यकारी समिति की वियना में हाल ही में हुई बैठक में सैद्धांतिक तौर पर यह फैसला लिया गया।
आयोजन फरवरी 2020 में होगा।
——————————————
16. किस व्यक्ति को तंबाकू नियंत्रण के प्रति असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित WHO World No Tobacco Day 2018 Award से सम्मानित किया गया है?
a. अनिल विज
b. एसके अरोड़ा
c. नरोत्तम मिश्रा
d. एसके अरोड़ा
Answer: d. एसके अरोड़ा
वह दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य निदेशक हैं।
——————————————
17. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई (एडवांस्ड) में सुधार के लिए किसकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया?
a. आर राघवन
b. भास्कर राममूर्ती
c. जे वी कपूर
d. अनिल विजयन
Answer: b. भास्कर राममूर्ति
इस समिति को एक मज़बूत व वैज्ञानिक एंट्रेंस एग्जाम सिस्टम विकसित करने का कार्य सौंपा गया है.
इस नए एंट्रेंस सिस्टम से छात्रों की क्षमता का पता भी लगना चाहिए तथा इससे कोचिंग संस्थानों पर उनकी निर्भरता भी कम होनी चाहिए.
इस समिति के अन्य सदस्य अभय करान्दिकर (आईआईटी कानपूर के निदेशक), विनीत जोशी (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक) व आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर कन्नक मौद्गाल्या हैं.
——————————————
18. भारत के किस पड़ोसी देश में चीन नया शहर बसाने जा रहा है, जहां चीन के पांच लाख लोग रहेंगे?
a. श्रीलंका
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: b. पाकिस्तान
चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के तहत चीन ग्वादर में अपने पांच लाख नागरिकों के लिए 15 करोड़ डॉलर की लागत से एक शहर बना रहा है।
2022 तक शहर बनकर तैयार हो जाएगा।
इससे पहले चीन ने अफ्रीका और सेंट्रल एशिया में प्रॉजेक्ट्स पर काम करने वाले अपने नागरिकों के लिए वहां कॉम्प्लेक्स और सब सिटी तैयार किए हैं।
——————————————
19. केंद्र सरकार ने केरल को बाढ़ राहत के लिए कितने करोड़ रुपए की राशि जारी की है?
a. 500 करोड़
b. 600 करोड़
c. 700 करोड़
d. 800 करोड़
Answer: b. 600 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को 500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य को 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की थी।
21 अगस्त को टोटल 600 करोड़ रुपए केरल को जारी किए गए।
———————————
20. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का नया चेयरमैन किसे बनाया गया है?
a. एहसान मनी
b. नजम सेठी
c. इमरान खान
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एहसान मनी
——————————-
अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।