Blog

20 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 20 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. एशियन गेम्‍स 2018 में भारत को पहला पदक किसने दिलाया?

a. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी
b. बजरंग पूनिया
c. रवि कुमार
d. सुशील कुमार

Answer: a. शूटर अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्‍ज (कांस्‍य) मेडल दिलवाया।

– अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 19 अगस्‍त को10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

– इसी के साथ एशियन गेम्स 2018 में भारत का खाता खोल दिया है।

– क्वॉलिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहने वाली चीनी ताइपे (ताइवान) की टीम ने गोल्ड मेडल और चीन ने सिल्वर मेडल जीता।

– पिछले एशियाई खेलों में भी निशानेबाजी में पदक जीतने से भारत का खाता खुला था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 2014 इंचियोन एशियाड में जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीता था।

—————————————
2. एशियन गेम्‍स 2018 में भारत को पहला गोल्‍ड मेडल किसने दिलाया?

a. सुशील कुमार
b. भारत केसरी
c. योगेश्‍वर दत्‍त
d. बजरंग पूनिया

Answer: d. बजरंग पूनिया

एशियन गेम्‍स में यह दूसरा मेडेल है और पहला गोल्‍ड मेडेल है।

पहले दिन भारतीय रेसलर (पहलवान) बजरंग पुनिया ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को 11-8 से हराया।

बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया।

उन्होंने गोल्डन सफलता का श्रेय अपने मेंटॉर और ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर दत्त को दिया।

वह 24 वर्ष के हैं। उन्‍होंने पिछले एशियन गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था।

——

पदक तालिका –
पहले स्‍थान पर चीन है, उसने 7 गोल्‍ड, 5 सिल्‍वर और चार ब्रॉन्‍ज मेडेल जीता है। मतलब कुल 16. जबकि इंडिया दो मेडेल के साथ सातवें स्‍थान पर है।

————————————-
3. अफगानिस्‍तान ने 19 अगस्‍त को किस आतंकी संगठन के साथ अस्‍थाई संघर्ष विराम का ऐलान किया है?

a. तालिबान
b. अलकायदा
c. इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस)
d. बोको हराम

Answer: a. तालिबान

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने 19 अगस्‍त को तालिबान के साथ हालिया संघर्ष के बाद अस्थायी संघर्षविराम का ऐलान किया, लेकिन चेताया भी कि यह एकतरफा नहीं है और तालिबान इसका पालन करेगा तो ही संघर्षविराम अमल में लाया जाएगा।

हालांकि, तालिबान ने इसपर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

तालिबान एक पश्तो शब्द है जिसका मतलब है छात्र. तालिबान दुनिया के उन चुनिंदा आतंकी संगठनों में से एक है जिन्होंने किसी देश पर राज किया हो. इस आतंकी संगठन ने अफगानिस्तान में 1996 से 2001 तक सत्ता पर कब्‍जा किया हुआ था, लेकिन अमेरिकी हमले ने इसे अफगानिस्तान से उखाड़ फेंका.

——————————————
4. भूटान में तीसरा आम चुनाव कम होगा?

a. 18 अक्‍टूबर 2018
b. 18 सितंबर 2018
c. 18 नवंबर 2018
d. 18 दिसंबर 2018

Answer: a. 18 अक्‍टूबर 2018

चुनाव आयोग ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की अनुमति लेकर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है।

आम चुनाव से पहले चार मुख्य पार्टियों के बीच पहले दौर का चुनाव 15 सितंबर को होगा। इसमें सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली दो पार्टियों के बीच आम चुनाव में मुकाबला होगा।

मतलब कि क्‍वालिफाइंग इलेक्‍शन 15 सितंबर और मेन इलेक्‍शन 18 अक्‍टूबर को होगा।

——————————————
5. ऑस्ट्रेलिया के किस तेज गेंदबाज ने 19 अगस्‍त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?

a. मिशेल जॉनसन
b. डेविड वॉर्नर
c. स्मिथ
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मिशेल जॉनसन

उन्‍होंने तीन साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया था। लेकिन आईपीएल जैसे खेलों से जुड़े हुए थे।

वह 36 साल के हैं। उन्‍होंने कहा कि , ‘मैंने पूरी दुनिया में विभिन्न टी20 टूर्नमेंट में खेलना जारी रखने की उम्मीद बनाई हुई थी, शायद अगले साल के मध्य तक। लेकिन मेरे शरीर ने अब जवाब देना शुरू कर दिया है।’

——————————————
6. बढ़ती हुई गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के मुद्दे पर अध्ययन कर रही संसद की प्राक्कलन समिति (Estimate committee) ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उपस्थित होने और इस विषय पर जानकारी देने के लिए कहा है, इस समिति के अध्‍यक्ष कौन है?

a. अरुण जेटली
b. पी चिदंबरम
c. अरविंद सुब्रमन्‍यन
d. मुरली मनोहर जोशी

Answer: d. मुरली मनोहर जोशी

– इससे पहले पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम ने एनपीए संकट को पहचानने और इसका हल निकालने का प्रयास करने के लिए इस समिति के सामने राजन की प्रशंसा की थी. तो अब राजन की भी बात सुनने की इच्‍छा जताई है समिति ने।

– बता दें कि सितंबर 2016 तक तीन साल आरबीआई के गवर्नर रहे राजन फिलहाल शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में वित्त मामलों के प्रोफेसर हैं.

———————————————
7. हाल ही में जारी फीफा विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम की रैंक क्या है?

a. 96
b. 111
c. 46
d. 90

Answer: a. 96

फीफा ने 16 अगस्‍त को जारी किया है।

रैंक देश
1 फ्रांस
2 बेल्जियम
3 ब्राजील
4 क्रोएशिया
5 उरुग्वे

——————————————
8. पाकिस्‍तान का विदेश मंत्री किसे बनाया गया है?

a. शाह महमूद कुरैशी
b. फवाद चौधरी
c. परवेज खट्टक
d. असद उमेर

Answer: a. शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने 20 सदस्‍यीय मंत्रीमंडल का ऐलान किया है।

– करेंट अफेयर्स में विदेश मंत्री की चर्चा इसलिए कि नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान भी शाह महमूद कुरैशी पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री थे। जब हमला हुआ था उस समय वह इंडिया में ही थे।

– हमले के तरंत बाद वह पाकिस्‍तान के लिए रवाना हो गए थे।

– वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में 2008 से 2011 तक विदेश मंत्री रहे।

——————————————
9. राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी करने वाले एससी एसटी संशोधन कानून 2018 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद एससी एसटी कानून पूर्व की तरह सख्त प्रावधानों से लैस हो गया है।

सरकार ने कानून को पूर्ववत रूप में लाने के लिए एससी एसटी संशोधन बिल संसद में पेश किया था और दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था।

– इस संशोधन कानून के जरिये एससी एसटी अत्याचार निरोधक कानून में धारा 18 ए जोड़ी गई है जो कहती है कि इस कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत नहीं है। और न ही जांच अधिकारी को गिरफ्तारी करने से पहले किसी से इजाजत लेने की जरूरत है।

संशोधित कानून में ये भी कहा गया है कि इस कानून के तहत अपराध करने वाले आरोपी को अग्रिम जमानत के प्रावधान (सीआरपीसी धारा 438) का लाभ नहीं मिलेगा। यानि अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी। संशोधित कानून में साफ कहा गया है कि इस कानून के उल्लंघन पर कानून में दी गई प्रक्रिया का ही पालन होगा।

——————————————
10. यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब शुरू होगा?

a. 23 अगस्‍त
b. 22 अगस्‍त
c. 20 अगस्‍त
d. 26 अगस्‍त

Answer: a. 23 अगस्‍त

——————————————
11. अंतरराष्ट्रीय मानवीय दिवस (Humanity day) कब मनाया गया ?

a. 18 अगस्‍त
b. 19 अगस्‍त
c. 20 अगस्‍त
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. 19 अगस्‍त

विश्व भर में 19 अगस्त 2018 को अंतरराष्ट्रीय मानवीय दिवस मनाया गया. यह दिन मानवीय कर्मियों और मानवीय कारणों की वजह से अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है.

इस दिवस को विशेष रूप से 2003 में संयुक्त राष्ट्र के बगदाद, इराक स्थित मुख्यालय पर हुए हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाना आरंभ किया गया. इस बम विस्फोट में 22 लोगों की जान चली गई.

——————————————
12. पैराग्वे के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है?

a. होरासिओ चार्ट्स
b. फेडेरिको फ्रांको
c. मारियो अब्दो बेनिटेज़
d. फर्नान्डो लुगो

Answer: c. मारियो अब्दो बेनिटेज़

उन्होंने होरासियो कार्टस की जगह है।

——————————————
13. अमेरिका ने श्रीलंका को कितने मिलियन डॉलर की वित्‍तीय सैन्‍य सहायता देने की घोषणा की है?

a. 39 मिलियन डॉलर
b. 29 मिलियन डॉलर
c. 19 मिलियन डॉलर
d. 09 मिलियन डॉलर

Answer: a. 39 मिलियन डॉलर (265 करोड़ रुपये)

इसका उद्देश्य श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

अमेरिका द्वारा यह कदम भारतीय उप-महाद्वीप में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए उठाया जा रहा है। वर्ष 2009 के बाद यह अमेरिका द्वारा श्रीलंका को दी जाने वाली पहली ग्रांट है।

दरअसल, 2009 में तमिल अलगाववाद के चरम सीमा के दौरान अमेरिका ने श्रीलंका को शस्त्रों को आपूर्ति बंद कर दी थी। उस समय श्रीलंका के मानवाधिकार रिकॉर्ड से अमेरिका संतुष्ट नहीं था, इसके परिणामस्वरूप श्रीलंका ने चीन को वैकल्पिक साझेदार चुना।

तो अब चीन का प्रभाव बढ़ गया, इसको रोकने के लिए अमेरिका ने यह कदम उठाया है।

चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा है। चीन ने हाल ही में श्रीलंका के बड़े बंदरगाहों में काफी निवेश किया है। यह चीन के महत्त्वकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड’ अभियान का हिस्सा है।

2017 में श्रीलंका द्वारा चीन का 1.4 अरब डॉलर का ऋण न चुकाए जाने के कारण श्रीलंका ने हम्बनटोटा बंदरगाह चीन को 99 वर्ष के लिए लीज़ पर दिया था।

——————————————
14. भारत और इजरायल द्वारा संयुक्‍त रूप से विकसित किस मिसाइल रक्षा प्रणाली को इजरायली नौसेना ने खरीदने का फैसला किया है?

a. बराक 5
b. अग्‍नी 2
c. पृथ्‍वी 3
d. बराक 8

Answer: d. बराक 8

– बराक 8 (Barak 8) छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी के हवाई खतरों से बचाव के लिए डिजाइन की गई प्रणाली है और यह एक साथ कई लक्ष्यों को दिन-रात और सभी मौसमी स्थितियों में भेदने में सक्षम है.

– बराक 8 को विमान, हेलीकाप्टर, एंटी शिप मिसाइल और यूएवी के साथ-साथ क्रूज़ मिसाइलों और लड़ाकू जेट विमानों के किसी भी प्रकार के हवाई खतरा से बचाव के लिए डिज़ाइन किया गया।

– इस मिसाइल प्रणाली को इस्राइल एअरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई), भारत के डीआरडीओ, इस्राइल के एडमिनिस्ट्रेशन फॉर द डेवलपमेंट आॅफ वेपन्स एंड टेक्नोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, एल्टा सिस्टम्स, राफेल और कुछ अन्य भारतीय रक्षा कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है.

——————————————
15. केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के तहत समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अध्यक्ष के रूप में किसको नियुक्त किया गया है?

a. अनुप शर्मा
b. के एस श्रीनिवास
c. किशन दास
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. किशन दास

वह आईएएस अधिकारी हैं।

——————————————
16. किसे माली के राष्‍ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया?

a. सोमाइमा सीस
b. इब्राहिम बोबाकर कीता
c. अब्दुल वहाब
d. मसूद अली साहद

Answer: b. इब्राहिम बोबाकर कीता

इब्राहिम बोबाकर कीता ने 67 प्रतिशत वोट प्राप्त किए और राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी सौमेला सीस को हराया।

वह राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे पांच साल के कार्यकाल में सेवा करेंगे। वह 73 साल के है। वह 4 सितंबर 2018 को कार्यालय संभालेंगे।

——————————————
17. भारत रेटिंग (India Rating) ने वित्त वर्ष 2019 के लिए भारत का विकास पूर्वानुमान 7.4% से घटाकर कितना कर दिया है ?

a. 7.1 %
b. 7.2 %
c. 7.3%
d. 7 %

Answer: b. 7.2 %

एजेंसी ने इसकी प्रमुख वजह 2018-19 में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी की संभावना होना बताया है।

इसके अलावा सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर फसल लागत के डेढ गुणा किए जाने का भी असर आर्थिक वृद्धि दर पर पड़ेगा।

——————————————
18. अबू धाबी मास्टर्स को जीतकर भारत का 53 वां ग्रैंडमास्टर कौन बना ?

a. निहाल सरीन
b. आर प्रग्गणानांधा
c. जी एन गोपाल
d. एस एल नारायण

Answer: a. निहाल सरीन

——————————————
19. केरल-तमिलनाडु अंतरराज्यीय परियोजनाओं से बाढ़ के पानी के निर्वहन (Discharge) का समन्वय करने के लिए केंद्र सरकार ने किसकी अध्‍यक्षता में समिति गठित की है?

a. नरेंद्र कुमार
b. धर्मेंद्र उपाध्‍याय
c. पारस नायर
d. एंथा मेनन

Answer: a. नरेंद्र कुमार

केंद्र सरकार ने केन्द्रीय जल आयोग के अध्यक्ष “नरेंद्र कुमार” की अध्यक्षता में केरल और तमिलनाडु से जुड़े मुल्परपेरियार और अलीयार बांध समेत अंतरराज्यीय परियोजनाओं से बाढ़ के पानी के निर्वहन का समन्वय करने के लिए एक समिति गठित की है।

CWC के अध्यक्ष बढ़ते जल स्तर और भारी प्रवाह के चलते मुल्परपेरिया बांध में स्थिति की निगरानी करेंगे।

——————————————

20. होम्‍योपैथी दवाओं की जांच के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कितने फार्मेकोविजिलेंस सेंटर को मंजूरी दी है?

a. 5
b. 6
c. 7
d. 8

Answer: b. 6

नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, लखनऊ
बीआर सूद होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, नई दिल्ली
शारदा कृष्णा मेडिकल होम्योपैथिक कालेज, तमिलनाडु
फादर मुलर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, मेंगलुरु
गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, बेंगलुरु
गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, ओडिशा

कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी (एनआइएच) को इसका हेड ऑफिस बनाया गया है। एलोपैथी की तर्ज पर इन केंद्रों पर होम्योपैथी दवाओं के साइड इफेक्ट्स का बारीकी से अध्ययन के साथ रोकथाम के तरीके भी खोजे जाएंगे।

—————————————–

 

DsGuruJi Homepage Click Here